Bokaro. झारखंड के बोकारो जिले में नशीले पदार्थ के सेवन के लिए पैसे देने से इनकार करने पर 60 वर्षीय एक महिला को उसके बेटे ने कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी को सेक्टर-12 कॉलोनी स्थित उसके आवास पर हुई हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान प्रमिला देवी के रूप में हुई है। बोकारो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) राजीव रंजन ने कहा, “महिला को शनिवार रात उसके बेटे राजू कुमार ने डंडे से पीटकर…
Author: News Desk
New Delhi स्थानीय शेयर बाजार में बीते सप्ताह गिरावट के रुख के बीच सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में सामूहिक रूप से करीब एक लाख करोड़ रुपये की कमी आई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 489.92 अंक यानी 0.62 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 204.65 अंक यानी 0.83 प्रतिशत के नुकसान में रहा। शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के…
New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को देश भर के रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षित पेयजल पानी सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वैष्णव का यह आदेश भारत के नियन्त्रक एवं महालेखापरीक्षक (कैग)की उस रिपोर्ट के बाद आया है जिसमें कई स्टेशनों पर पेयजल मुहैया कराने के लिए लगाए गए ‘वाटरकूलर’ में ई-कोलाई जैसे हानिकारक बैक्टीरिया पाए जाने की बात कही गई थी। रेलवे मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, वैष्णव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर पूरे दिन मुद्दे की समीक्षा की और कई उपाय करने के आदेश…
New Delhi.राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए)ने जून में आयोजित यूजीसी-नीट 2026 के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा रविवार को दोबारा कराने की घोषणा की। एनटीए ने इन विषयों के प्रश्नपत्रों में त्रुटियों की शिकायत मिलने के बाद यह फैसला लिया है। एजेंसी ने बताया कि अंग्रेजी विषय की परीक्षा नौ सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक जबकि वाणिज्य विषय की परीक्षा उसी दिन अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की जाएगी। एनटीए ने बताया कि समाजशास्त्र विषय की परीक्षा 10 सितंबर को सुबह नौ बजे से दोपहर 12…
New Delhi. दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के लिए कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। एक अधिवक्ता ने 16 अगस्त को आईपी एस्टेट थाने में यह शिकायत दी। शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था। शिकायत में आरोप लगाया गया कि समारोह में मौजूद सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत का शुरुआती हिस्सा गाए…
Ranchi. झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को सोमवार को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी। यह फैसला यहां प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) की छात्रों के साथ बैठक के बाद लिया गया। अधिकारी ने कहा, प्रदर्शनकारियों को 17 अगस्त को अपराह्न दो बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है। इससे पहले झारखंड सरकार और…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ़ विरोध कर रहे छात्रों ने रविवार को यहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के पुतले जलाए। छात्रों ने आरोप लगाया कि उनकी मांगों पर कार्रवाई करने के मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो)-कांग्रेस गठबंधन ‘ठोस कदम उठाने में विफल’ रहा है। आंदोलन के 23वें दिन में प्रवेश करने के साथ ही प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम स्थित धरना स्थल से अल्बर्ट एक्का चौक तक मशाल जुलूस निकाला। वहां उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव…
Jamshedpur. चांडिल डैम का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद डैम के सभी 13 रेडियल गेट खोल दिए गए। लगातार हो रही बारिश के कारण डैम में पानी का दबाव बढ़ गया था। जलस्तर को नियंत्रित करने के लिए डैम से भारी मात्रा में पानी सुवर्णरेखा नदी में छोड़ा जा रहा है। चार और रेडियल गेटों को डेढ़-डेढ़ मीटर तक खोल दिया गया। इससे पहले डैम के नौ रेडियल गेट खुले हुए थे। इसके अलावा डैम प्रबंधन ने एक स्लुइस गेट को 1.30 मीटर और मुख्य नहर के गेट को 95 सेंटीमीटर तक खोल दिया है। डैम…
Jamshedpur. टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में अब दोपहिया वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद करने की तैयारी चल रही है। इस संबंध में कंपनी प्रबंधन और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बातचीत जारी है। प्रबंधन की योजना है कि जिस तरह प्लांट में साइकिल की इंट्री बंद की गई थी, उसी तरह चरणबद्ध तरीके से मोटरसाइकिल और अन्य दोपहिया वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाई जाए। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट, जमशेदपुर ऑपरेशन चैतन्य भानू ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर प्लांट काफी पुराना है और यहां…
Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 11 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजा तस्करी के आरोप में मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप ओडिशा से जमशेदपुर ले जाई जा रही थी। गालूडीह थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गालूडीह बराज के पास कैनाल रोड पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजे के अलावा एक…
