Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»NEET-UG: एनटीए ने घोषित किया फाइनल रिजल्ट, 61 से घटकर सिर्फ 17 रह गये टॉपर्स
    Crime

    NEET-UG: एनटीए ने घोषित किया फाइनल रिजल्ट, 61 से घटकर सिर्फ 17 रह गये टॉपर्स

    News DeskBy News DeskJuly 27, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. एनटीए ने नीट-यूजी के अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिये, जिससे 4.2 लाख अभ्यर्थियों की रैंक बदल गयी है. टॉपर्स की संख्या भी 61 से घट कर 17 हो गयी है. संशोधित परिणाम के बाद सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 13,15,853 हो गयी है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद भौतिकी के एक प्रश्न के अंकों को ध्यान में रखते हुए परिणाम घोषित किये गये हैं.

    पहले टॉपर घोषित किये गये 67 उम्मीदवारों में से 44 ने उस विशेष भौतिकी प्रश्न के लिए दिये गये अंकों के कारण 720 में 720 अंक प्राप्त किये थे. बाद में टॉपर की संख्या घटा कर 61 कर दी गयी थी, क्योंकि एजेंसी ने कुछ परीक्षा केंद्रों पर समय के नुकसान की भरपाई के लिए छह उम्मीदवारों को दिये गये कृपांक वापस ले लिये थे. अब टॉपर्स की संख्या 17 रह गयी है. एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुनः संशोधित स्कोर कार्ड को अब घोषित कर दिया गया है.

    Saraikela Kharsawan Census 2026:सरायकेला-खरसावां में जनगणना 2026 की तैयारी तेज, चार्ज पदाधिकारियों को वितरित हुई आधिकारिक किट

    गौरतलब है कि नीट-यूजी 2024 के असफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने इस परीक्षा को रद्द करने और दोबारा कराने के अनुरोध वाली याचिकाओं को मंगलवार को खारिज कर दिया था. न्यायालय ने कहा था कि परीक्षा की विश्वसनीयता के व्यवस्थित तरीके से प्रभावित होने और अन्य गड़बड़ियों को दर्शाने वाली कोई सामग्री रिकॉर्ड में नहीं है. वहीं, सीबीआइ इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच कर रहा है. उसने छह प्राथमिकी दर्ज की है

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर का नि:शुल्क समर कैंप 2026 बना बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का केंद्र

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NEET-UG: NTA declared the final result toppers reduced from 61 to just 17
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Saraikela Kharsawan Census 2026:सरायकेला-खरसावां में जनगणना 2026 की तैयारी तेज, चार्ज पदाधिकारियों को वितरित हुई आधिकारिक किट

    May 21, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर का नि:शुल्क समर कैंप 2026 बना बच्चों के लिए सीख और मनोरंजन का केंद्र

    May 21, 2026

    DHANBAD NEWS: कोसी सुपर एक्सप्रेस में छूटी मासूम बच्ची, टीटीई नवदीप और चंदन की सतर्कता से माता-पिता से हुई सुरक्षित मुलाकात

    May 21, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: टाटा स्टील इंटर डिवीजनल हैंडबॉल टूर्नामेंट 2026 संपन्न, वेस्ट बोकारो की टीम बनी चैंपियन

    May 21, 2026

    Jamshedpur: मानगो गुरुद्वारा रोड पर कालीघाट के समीप से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    May 21, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group