Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल
Headlines

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

News DeskBy News DeskNovember 13, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Guwahati.असम में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निकट शुक्रवार को एक मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में 26 लोगों की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि उनमें से कई कॉलेज के छात्र थे, जो कक्षाएं खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग-715 पर कोहोरा रेंज स्थित हाथीकुली चाय बागान के निकट रंगाजान में बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विश्वनाथ में एक आधिकारिक कार्यक्रम के दौरान कहा कि दोपहर में काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के निकट एक बेहद दुखद दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि मृतकों में कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल कई लोगों का बोकाखाट सिविल अस्पताल और जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

शर्मा ने कहा, मंत्री रानोज पेगू जल्द ही काजीरंगा जाएंगे और मैं भी कल वहां जाऊंगा। इससे पहले गोलाघाट जिले के एक कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने संवाददाताओं से कहा था कि हादसे में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा, घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पहले से ही नौ एम्बुलेंस तैनात हैं। यहां के चिकित्सकों ने 20 लोगों को बेहतर इलाज के लिए जोरहाट भेजा है।

उन्होंने बताया कि मृतकों में से आठ की पहचान ज्योति माझी, दर्पणा माझी, अनुराग गोआला (12 वर्षीय बालक), अब्दुल मुजीद (मिनी बस का चालक), सुभाष (मिनी बस का सहायक), राशिद अली, हफीजा खातून और फरहाना यास्मीन के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि मिनी बस गोलाघाट से नगांव जा रही थी, जबकि कंटेनर ट्रक ऊपरी असम की ओर जा रहा था।

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

इससे पहले, गोलाघाट के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्ननील डेका ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि राहत एवं बचाव अभियान में जुटे लोगों की मदद के लिए सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा था कि बस में सवार लोगों की सही संख्या का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

असम के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री एवं स्थानीय विधायक अतुल बोरा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। बोरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री से दुर्घटना के बारे में बात की है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, कल दिन में गोलाघाट के शहीद कुशल कोंवर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम किया जाएगा।’’

इससे पहले आई खबरों में कहा गया था कि पोस्टमार्टम रात में किया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायलों को कोहोरा मॉडल अस्पताल ले जाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल अधिकतर लोगों को बोकाखाट और गोलाघाट के सरकारी अस्पतालों तथा जोरहाट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया।

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

उन्होंने कहा, उद्यान के पास लागू गति प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए बस बहुत तेज गति से जा रही थी। हमारा मानना है कि यह दुर्घटना तब हुई, जब मिनीबस के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वह कंटेनर ट्रक से जा टकराई। मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि काजीरंगा में हुए इस हादसे से वह बेहद दुखी हैं।
उन्होंने कहा, इस हादसे में हुए भारी नुकसान से हम सभी दुखी हैं और जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। कोई भी शब्द उनके दर्द को कम नहीं कर सकता, लेकिन मैं उन्हें यह बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं हैं। दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है।’’

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026
Recent Post

Jamshedpur ‘Mahajam’: छठ बाजार की भीड़ से स्टेशन पुल पर महाजाम, आधे घंटे से फंसे रहे लोग; मेन रोड पर भी यातायात प्रभावित

November 14, 2026

Jamahedpur: छठ पूजा पर जमशेदपुर के 20 प्रमुख घाटों के लिए पार्किंग प्लान जारी, सड़क पर वाहन खड़ा करने पर होगी कार्रवाई

November 13, 2026

Arjun munda के नेतृत्व में भाजपा ने बिरसा मुंडा के जन्मस्थल से शुरू की पदयात्रा, 65 किमी लंबी यात्रा 15 नवंबर को पहुंचेगी रांची

November 13, 2026

Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में 26 की मौत, 20 घायल

November 13, 2026

Jamshedpur: 4 दिन से लापता छात्रा का शव बंद खदान में मिला शव, परिजनों और ग्रामीणों का फूटा गुस्सा; खदान मालिक से मुआवजे की मांग

November 13, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group