जमशेदपुर,: जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बंद पड़ा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण कार्य बुधवार से दोबारा शुरू हो गया। सेवा बहाल होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस मुद्दे पर लगातार उठ रही शिकायतों और वार्ड पार्षदों के दबाव के बाद नगर परिषद प्रशासन ने कचरा संग्रहण एजेंसी के साथ बैठक कर समाधान निकाला। वार्ड पार्षद एवं भाजपा नेता अनिल मोदी ने कहा कि नगर परिषद के विशेष पदाधिकारी और कचरा संग्रहण एजेंसी के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद पूरे जुगसलाई क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने का कार्य फिर से…
Author: News Desk
New Delhi. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने कच्चे माल और अन्य लागत में लगातार वृद्धि के असर की आंशिक भरपाई के लिए अगस्त से अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने घोषणा की है। मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि कीमतों में बढ़ोतरी की वास्तविक राशि अलग-अलग मॉडल के अनुसार भिन्न-भिन्न होगी। कंपनी ने कहा, उत्पादन लागत में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए सभी मॉडल की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है।’’ यह…
Ranchi. पूर्वी क्षेत्र के पांच राज्यों ने मंगलवार को संगठित अपराध, वामपंथी उग्रवाद (एलडब्ल्यूई), घुसपैठ और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अंतरराज्यीय समन्वय मजबूत करने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल ने गृह मंत्रालय के तत्वावधान में यहां आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ईआरपीसीसी) की उच्च स्तरीय बैठक में इस पर सहमति जताई। ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) वाई.बी. खुरानिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में अन्य चार राज्यों के डीजीपी के अलावा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ), केंद्रीय पुलिस संगठनों (सीपीओ) के वरिष्ठ अधिकारी…
New Delhi. झारखंड का जामताड़ा और हरियाणा का मेवात उन सात इलाकों में शामिल हैं, जहां केंद्र सरकार ने साइबर अपराध से निपटने में तालमेल बेहतर करने के लिए संयुक्त साइबर समन्वय दल (जेसीसीटी) बनाए हैं। सरकार ने लोकसभा को यह जानकारी दी। गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ये दल ‘भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र’ (आई4सी) के तहत मेवात, जामताड़ा, अहमदाबाद, हैदराबाद, चंडीगढ़, विशाखापत्तनम और गुवाहाटी के लिए बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि ये टीमें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को साथ लाकर पूरे देश को कवर करती हैं,…
Palamu. झारखंड के पलामू जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 55 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना पांकी थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में उस समय हुई, जब पिता-पुत्र सब्जियां बेचकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान बालमुकुंद यादव और उनके 32 वर्षीय बेटे दिलीप यादव के रूप में हुई है। पांकी थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा, दोनों अपने घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर आकाशीय बिजली की चपेट…
Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और बैंकों के शेयर में बिकवाली से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट में रहा और शुरुआती कारोबार में 403.54 अंक टूटकर 77,066.06 अंक पर आ गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 114.75 अंक फिसलकर 24,070.05 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मा, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर नुकसान में रहे। वहीं, टाइटन, इटर्नल, मारुति और…
Chatra. झारखंड के चतरा में मंगलवार को एसपी आवास के सामने एक सनसनीखेज हत्याकांड हो गया। एक निजी सुरक्षाकर्मी ने अपने ही साथी गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक और आरोपी दोनों बिहार के गयाजी जिले के बेलागंज की JDU विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव के निजी सुरक्षाकर्मी थे। इनके साथ विधायक के नाम से आवंटित जिला पुलिस बल का सरकारी गार्ड भी चतरा आया था। जानकारी के अनुसार, चतरा बाइपास निर्माण कार्य से जुड़ी रमिया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव किसी काम से SP आवास पहुंचे थे। इसी दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मी और जिला बल…
Ranchi. जेपीएससी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि न्याय केवल सुनाया नहीं जाना चाहिए, बल्कि न्याय होता हुआ भी दिखना चाहिए कि सरकार पूरे मामले को गंभीरता से देख रही है और जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसी राजनीतिक लाभ या हानि को ध्यान में रखकर काम नहीं करती है। गलत करने वालों पर पूरी मजबूती से कार्रवाई होगी। सिस्टम हाई अलर्ट पर है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। सीएम ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में सुधार एक लंबी प्रक्रिया है। कई…
New Delhi. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने छात्रों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के इस्तीफे की मांग करते हुए मंगलवार को उनके आवास के निकट धरना दिया, हालांकि पुलिस ने उन्हें ‘बलपूर्वक’ हटा दिया। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह द्वारा राहुल गांधी से मिलकर बातचीत के बाद जब धरना समाप्त नहीं हुआ, तो पुलिस ने राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, और कई अन्य नेताओं को ‘7 लोक कल्याण मार्ग’ के निकट से…
Jamshedpur. मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स के तेजी से फैलते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। मुसाबनी प्रखंड स्थित बड़ाघाट धीवर टोला में 20 से अधिक लोगों के संक्रमित होने की खबर मिलते ही प्रशासनिक और चिकित्सीय अमला पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल के निर्देश पर जिला सर्विलांस पदाधिकारी के नेतृत्व में डिस्ट्रिक्ट रैपिड रिस्पांस टीम और आइडीएसपी की टीम तत्काल बड़ाघाट धीवर टोला पहुंची। टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों की जांच शुरू की और संक्रमण के सटीक…
