Author: News Desk

Jamshedpur. जमशेदपुर के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। घटना के तुरंत बाद डॉ. राजीव ठाकुर ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से फर्जी वेबसाइट, संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. राजीव ठाकुर ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया कि उनका गाड़ाबासा स्थित बीआर सेवा सदन और बिष्टुपुर स्थित आरपी डर्माकेयर में क्लीनिक संचालित है। उन्होंने बताया कि मेरे किसी भी क्लीनिक में कोई ऑनलाइन कंसल्टेशन या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है।…

Read More

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चचेरी बहन से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने आरोपी टुरा तियु को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार दक्षिण सरजामदा पुराना बस्ती नीचे टोला निवासी महिला ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया कि 12 जुलाई की रात वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थीं, तभी उनके चचेरे भाई टुरा तियु ने जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर सोमवार शाम प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से…

Read More

Ranchi. झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) में कथित गड़बड़ियों और अनियमितताओं की शिकायतों पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना तेज कर दिया है। मंगलवार सीआईडी और रांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा जेपीएससी कार्यालय की घेराबंदी कर की गई छापेमारी के बाद, अब इस कार्रवाई की आंच परीक्षा आयोजित कराने वाली आउटसोर्सिंग एजेंसी तक पहुंच गई है। इधर, जेपीएससी के चेयरमैन एल. खियांग्ते ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। तमाम खुलासों और जांच के बीच सीआईडी ने जेपीएससी की पूर्व असिस्टेंट एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता समेत चार लोगों को हिरासत में…

Read More

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनशिकायत निवारण दिवस के दौरान जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सभी मामलों का नियमानुसार, समयबद्ध एवं संवेदनशील तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जनशिकायत निवारण दिवस में नागरिकों द्वारा बागबेड़ा में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण, जमीन पर दखल, म्यूटेशन, आरटीई के तहत विद्यालय में नामांकन, जमीन पर अवैध कब्जा, पार्किंग की समस्या, आवासीय सोसाइटी से संबंधित समस्याएं, आर्म्स लाइसेंस, वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड ट्रांसफर, घरेलू…

Read More

जमशेदपुर। – ट्रेनों में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य स्पेशल ट्रेन का परिचालन 31 जुलाई 2026 तक किया जा रहा है । यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुये इन गाड़ियों के परिचालन में विस्तार 18 सितम्बर 2026 तक 14-14 फेरों के लिए किया जा रहा है ।  परिचालन में विस्तार होने के बाद अब गाड़ी संख्या 03253 पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन, पटना से 03 अगस्त से 16 सितम्बर 2026 तक (14 फेरे) प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को चलेगी | इसी…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision-SIR)-2026 अभियान को सफल बनाने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभाकक्ष में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। 22 जुलाई को सभी मतदान केंद्रों पर होगी BLO और BLA-2 की बैठक बैठक में उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 22 जुलाई 2026 को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन एवं महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से दिव्यांगजनों को एक ही स्थान पर न्यायिक एवं सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 24 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को बिरसा मुंडा टाउन हॉल, सिदगोड़ा में मोबाइल कोर्ट सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सुबह 11:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें दिव्यांगजनों के लंबित मामलों की सुनवाई और त्वरित निष्पादन किया जाएगा। लंबित मामलों का होगा ऑन-द-स्पॉट निस्तारण शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र समाधान करना है। मोबाइल कोर्ट के माध्यम से पात्र लाभुकों की शिकायतों…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में आम नागरिकों को ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा उनके प्रखंड स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को धालभूमगढ़ प्रखंड परिसर में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 287 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिनमें से निर्धारित प्रक्रिया और परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी करने वाले 251 अभ्यर्थियों को लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान किया गया। 2 जुलाई से 8 सितंबर तक सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष अभियान उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार राज्य सरकार…

Read More

बिलासपुर: श्रावणी मेला 2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम (देवघर) जाने वाले श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने पहले आंशिक रूप से रद्द की गई गाड़ी संख्या 13288/13287 आरा–दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस को पूरे मार्ग पर पुनः बहाल (रिस्टोर) करने का निर्णय लिया है। इस फैसले से छत्तीसगढ़ सहित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं को सावन माह में पहले की तरह निर्बाध और सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ मिलेगा। मेगा ब्लॉक के कारण किया गया था आंशिक रद्द दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में…

Read More

जमशेदपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, झारखंड प्रदेश के आह्वान पर 14वीं जेपीएससी पीटी परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी, मनमानी रवैये और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा, जमशेदपुर महानगर द्वारा मंगलवार को जिला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से जुबिली पार्क गोलचक्कर तक मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला गया। मशाल जुलूस में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता, छात्र एवं युवा शामिल हुए। हाथों में मशाल और न्याय की मांग को लेकर युवाओं ने राज्य सरकार के खिलाफ…

Read More