Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के मौसम को लेकर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने बताया कि 12 तक मानसून सक्रिय रह सकता है। लेकिन, इसके बाद बादल छंटेंगे और मौसम साफ होगा। विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री की गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में वृद्धि होगी। राजधानी समेत राज्य में गुरुवार को अच्छी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के अंदर रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद और इससे सटे इलाकों में वर्षा होगी। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राज्य के पश्चिमी हिस्से पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार,…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील में आईएल-3 ग्रेड के अधिकारी बिपिन बिहारी सिंह, हेड-आरएमएचएस एंड आरएमपीपी इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस को हेड सिंटर प्लांट -1 एंड आरएमबीबी इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। वे फंक्शनली चीफ ईएम-आईएम, टीएसएम को रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से ऑपरेट करेंगे। हेड एम श्रीनिवास राव, हेड इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस सिंटर प्लांट-1 और आरएमबीबी, को हेड – इलेक्ट्रिकल मेटेंनेंस और आरएमपीपी के तौर पर ट्रांसफर किया गया है। वे चीफ इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस टीएसएम को फंक्शनली रिपोर्ट करेंगे और मेरामंडली से ऑपरेट करेंगे। शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, हेड- इलेक्ट्रकल मेंटेनेंस ब्लास्ट फर्नेस -2, को हेड – इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस पावर प्लांट,…

Read More

Ranchi. झारखंड के रांची में बुधवार शाम एक पुरानी पानी की टंकी के ढांचे को गिराने के दौरान वह ढह गया, जिसके कारण दो कर्मचारियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शाम करीब छह बजे कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिला स्कूल परिसर में हुई, जब कर्मचारी वहां पानी की टंकी के लिये नया ढांचा बनाने के वास्ते पुरानी टंकी को गिरा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) निखिल राय ने बताया, “इस घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। एक मजदूर का शव तुरंत ही निकाल लिया गया…

Read More

Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की एक टीम ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के रांची स्थित कार्यालय में हुए बम धमाके के सिलसिले में बुधवार को पटना में एक व्यक्ति के दो फ्लैट पर छापेमारी की। यह कार्रवाई जिले के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र में की गई। रांची में आरएसएस के क्षेत्रीय कार्यालय को निशाना बनाकर जून के मध्य में पेट्रोल बम से हमला किया गया था। पटना सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ-1) मनोज कुमार ने संवाददाताओं से कहा, “एनआईए की टीम दोपहर में यहां पहुंची और रांची स्थित आरएसएस कार्यालय बम धमाके के मामले में संदीप गुप्ता के…

Read More

Ranchi.झारखंड हाईकोर्ट ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उस याचिका पर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया, जिसमें उन्होंने जमीन सौदे से जुड़े मामले में आरोपमुक्त करने से इनकार करने के विशेष पीएमएलए अदालत के फैसले को चुनौती दी है। ईडी ने रांची के बरगाईं इलाके में 8.86 एकड़ जमीन के कथित अवैध अधिग्रहण और हस्तांतरण के सिलसिले में धन शोधन का मामला दर्ज किया है। धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) से जुड़े मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत ने आठ जून को सोरेन की आरोपमुक्त करने के अनुरोध वाली याचिका खारिज कर दी…

Read More

जमशेदपुर, 9 सितंबर 2026: समाहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला आयुष समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत जिले में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ-साथ आयुष आधारित स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों तक बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में ऑस्टियोअर्थराइटिस कैंप, वयोमित्र कैंप, आयुर्विद्या करुणा, आयुष ग्राम तथा आदिम जनजातीय समुदाय के बीच मासिक स्वच्छता कार्यक्रम सहित अन्य आयुष आधारित स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन पर चर्चा हुई। उपायुक्त ने कहा कि आयुष चिकित्सा…

Read More

जमशेदपुर: जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) क्षेत्र में पार्किंग शुल्क संग्रहण को लेकर नगर आयुक्त ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित पार्किंग स्थलों पर शुल्क का संग्रहण विभागीय स्तर पर तथा अधिकृत वेंडर के माध्यम से किया जा रहा है। नगर आयुक्त के अनुसार, साकची और बिष्टुपुर क्षेत्र में कुल 8 पार्किंग समूह निर्धारित हैं। इनमें से 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती फिलहाल नहीं हो सकी है। इन समूहों में राजस्व हित को ध्यान में रखते हुए विभागीय स्तर पर पार्किंग शुल्क का संग्रहण जारी है। 4 पार्किंग समूहों का संचालन अधिकृत वेंडर के माध्यम से वहीं,…

Read More

धनबाद,। रेलवे अधिकारी क्लब, धनबाद में बुधवार को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षकों ने हिस्सा लिया। समारोह का आयोजन पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मध्य रेल मंडल महिला कल्याण संगठन, धनबाद मंडल की अध्यक्षा प्रिया मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शिक्षकों ने दी सांस्कृतिक और प्रेरणादायक प्रस्तुतियां समारोह के…

Read More

मुगमा- कालुबथान स्टेशन के मध्य ऑटो सिग्नलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव | धनबाद: पूर्वी रेलवे में सीतारामपुर –प्रधान खांटा रेल खंड के बीच मुगमा- कालुबथान स्टेशन के मध्य ऑटो सिग्नलिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा जिनका विवरण इस प्रकार है- • निरस्त ट्रेनें- क्र.सं. गाड़ी सं. गाड़ी का नाम निरस्तीकरण की तिथि 1. 13545 आसनसोल – गया मेमू एक्सप्रेस 15.09.26,16.09.26 2. 13546 गया – आसनसोल मेमू एक्सप्रेस 15.09.26,16.09.26 3. 63555 आसनसोल –बरकाकाना मेमू 15.09.26,16.09.26 4. 63556 बरकाकाना – आसनसोल मेमू 15.09.26,16.09.26 • दिनांक 15.09.26 एवं 16.09.26 को गाड़ी संख्या…

Read More

चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में “भारत में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण की अनिवार्यता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड, रांची के प्रोफेसर डॉ. आलोक गुप्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समावेशी लोकतंत्र और मतदाता पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय पर इस प्रकार का विशेष व्याख्यान विद्यार्थियों और समाज में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा…

Read More