Jamshedpur/Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 26 दिन के आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों पर दर्ज मामलों को वापस लेने की मांग को लेकर मंगलवार को छह जिलों में प्रदर्शन किया और उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के कार्यालयों का घेराव किया. पार्टी ने भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की भी मांग की. रांची, गिरिडीह और हजारीबाग में 23 अगस्त को विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस तथा अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़पों के बाद 50 से अधिक नामजद और 1,100 से अधिक अज्ञात प्रदर्शनकारियों…
Author: News Desk
Jamshedpur. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने लेवल-1 पदों की भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जवाब और आंसर-की देखने की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है. लेवल-1 पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) का आयोजन 3 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक किया गया था. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 7 सितंबर की रात 8 बजे से 17 सितंबर की रात 11:55 बजे तक अपने प्रश्नपत्र, दिए गए उत्तर और आंसर-की उम्मीदवार को अगर आंसर-की या किसी प्रश्न के सही उत्तर को लेकर आपत्ति है तो वे 17 सितंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आपत्ति दर्ज…
Mumbai. घरों में बनने वाले भोजन की लागत अगस्त में मामूली रूप से बढ़ गई। शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर एक प्रतिशत बढ़कर 29.5 रुपये रही, जबकि मांसाहारी थाली की लागत पांच प्रतिशत बढ़कर 57.5 रुपये हो गई। क्रिसिल इंटेलिजेंस की मंगलवार को जारी मासिक रिपोर्ट के मुताबिक, प्याज, खाद्य तेल, चावल और रसोई गैस (एलपीजी) की ऊंची कीमतों ने थाली की लागत को ऊंचा बनाए रखा। हालांकि, आलू और टमाटर की कीमतों में गिरावट से कुल बढ़ोतरी सीमित रही। रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त में प्याज की कीमत सालाना आधार पर 43 प्रतिशत बढ़कर 40 रुपये प्रति किलोग्राम…
Kolkata. भारत और बांग्लादेश इस हफ्ते सीमा पार यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने पर चर्चा कर सकते हैं। ये सेवाएं 2024 में बांग्लादेश में हुई हिंसक अशांति के बाद से बंद हैं जिसके कारण प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बांग्लादेश रेलवे के अधिकारी मंगलवार से ढाका में अपने भारतीय अधिकारियों के साथ दो दिन की बैठक करेंगे। इसमें मैत्री, बंधन और मिताली एक्सप्रेस सेवाओं को फिर से शुरू करने और एक नया रेलमार्ग शुरू करने की संभावना पर चर्चा होगी। इस मामले से अवगत…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पांचों गांव में 22 वर्षीय नवविवाहित युवक रघुनाथ मछुआ की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रघुनाथ की शादी करीब डेढ़ महीने पहले ही हुई थी। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, रघुनाथ खेल प्रेमी था। फुटबॉल खेलना पसंद करता था। रविवार को घर में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उस समय घर पर कोई नहीं था। जब तक घरवालों को पता चला तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे तत्काल चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद…
Jamshedpur. बेटे की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर रविवार को सोनारी निवासी एक महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर पेट्रोल लेकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर तैनात सुरक्षा गार्ड और आसपास मौजूद लोगों ने उसे रोक लिया और उसके हाथ से पेट्रोल की बोतल छीन ली। महिला के अनुसार, उसके बेटे ने 26 जुलाई को घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका आरोप है कि बेटे का एक युवती से प्रेम संबंध था और इसी वजह से उसने आत्महत्या की। युवती भी सोनारी क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है। महिला…
Jamshedpur. हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित मुखर्जी का मंगलवार को निधन हो गया। वह इंडियन मेडिकल एसोसिएशन जमशेदपुर के सदस्य भी रहे हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉक्टर सौरव चौधरी ने संगठन की तरफ से शोक व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 9 सितंबर को किया जाएगा। उनकी शव यात्रा सोनारी स्थित आवास से निकलेगी. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने सोशल मीडिया पर शोक जताते हुए लिखा, जमशेदपुर के प्रसिद्ध आर्थोपेडिक चिकित्सक डॉ. अमित मुखर्जी जी के निधन का दुःखद समाचार पाकर अत्यंत मर्माहत हूं। पिछले तीस वर्षों से उनके साथ मेरा आत्मीय संबंध रहा। एक कुशल चिकित्सक होने…
Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ जुलाई से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ अभियान के दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुड़े 18 मामले दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। वहीं, अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 मामले दर्ज किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 10 देसी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद…
Jamshedpur. बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ा गया है। उसके पास से 113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई टाटा कार जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार के जरिए गांजे की एक खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली…
जमशेदपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में NIT जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी। सम्मेलन में महिला शिक्षा, भारतीय दृष्टि, नेतृत्व, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। जमशेदपुर में इस स्तर के राष्ट्रीय आयोजन को क्षेत्र के लिए…
