Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

News DeskBy News DeskNovember 12, 2026Updated:November 12, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में विकास योजनाओं को समय पर पूरा कराने और लंबित कार्यों में तेजी लाने को लेकर उपायुक्त राजीव रंजन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का 90 से 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए। केवल 5 से 10 प्रतिशत काम शेष रहने के बावजूद योजनाओं को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखा जाए।

समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला योजना, ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद एवं विधायक मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विभिन्न योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति, कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा लंबित योजनाओं के क्रियान्वयन की विस्तार से समीक्षा की गई।

24 नवंबर तक योजनाओं का अद्यतन विवरण देने का निर्देश

जिला योजना की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को 24 नवंबर तक योजनाओं का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में योजना का नाम, जियो-टैग की गई कार्यस्थल की तस्वीर, एकरारनामा की राशि और कार्य शुरू होने एवं पूरा होने की निर्धारित तिथि स्पष्ट रूप से दर्ज होनी चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

उपायुक्त ने योजनाओं के दस्तावेजीकरण को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक योजना की वास्तविक स्थिति का आकलन करने के लिए उसका अद्यतन रिकॉर्ड उपलब्ध होना जरूरी है।

गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत

राजीव रंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधूरे कार्यों को पूरा कराने के लिए संबंधित संवेदकों के साथ समन्वय स्थापित करें। कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और निर्धारित समय-सीमा के भीतर योजनाओं को पूरा कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि योजनाओं को तेजी से पूरा करने के साथ निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए।

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

ग्रामीण विकास, नीति आयोग तथा सांसद-विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित विभागों और कार्यकारी एजेंसियों को लंबित प्रक्रियाओं में तेजी लाने का निर्देश दिया।

बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अपर उपायुक्त अनुराग तिवारी, निदेशक एनईपी राजेश कुमार, जिला योजना पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ), एनआरईपी, विशेष प्रमंडल, भवन निर्माण विभाग, जिला परिषद, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता और अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20-21 नवंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 27वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी

November 12, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: ग्रामीण आवासों में देरी पर DC सख्त, 105 लंबित मामलों की होगी जांच; रोजगार सृजन पर भी जोर

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: 90-95% पूरी हो चुकी योजनाओं को जल्द करें पूरा, DC राजीव रंजन ने अधिकारियों को दिया निर्देश

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे, DC-SSP ने किया चार प्रमुख घाटों का निरीक्षण

November 12, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मानगो श्याम भवन में 20-21 नवंबर को सजेगा बाबा श्याम का भव्य दरबार, 27वां जन्मोत्सव मनाने की तैयारी पूरी

November 12, 2026

CHANDIL NEWS: 30वें श्याम महोत्सव में शामिल होंगे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, प्रचार वाहन रवाना

November 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group