Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार, अवैध हथियार और अड्डेबाजी के खिलाफ जुलाई से 31 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया। अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का ‘ऑपरेशन जीरो टॉलरेंस’ अभियान के दौरान नशे के अवैध कारोबार से जुड़े 18 मामले दर्ज कर 36 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पुलिस ने 133.9 किलो गांजा और 108.6 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। वहीं, अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 10 मामले दर्ज किए गए और 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 10 देसी हथियार और 15 जिंदा कारतूस बरामद…
Author: News Desk
Jamshedpur. बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक के पास से अंतरराज्यीय तस्कर पकड़ा गया है। उसके पास से 113 किलो गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की गई टाटा कार जब्त की गई है। बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब 60 लाख रुपए बताई जा रही है। ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने मंगलवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से कार के जरिए गांजे की एक खेप पश्चिम बंगाल के खड़गपुर ले जाई जा रही है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने बहरागोड़ा के कलियाडिंगा चौक पर घेराबंदी की। वहां एक संदिग्ध कार को रोककर उसकी तलाशी ली…
जमशेदपुर। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, नई दिल्ली के मार्गदर्शन में NIT जमशेदपुर, श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, सरायकेला के संयुक्त तत्वावधान में 09 एवं 10 सितंबर को राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन-2026 का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में 13 राज्यों से लगभग 150 महिला शिक्षाविदों, विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों की पदाधिकारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिला नेतृत्वकर्ताओं की सहभागिता होगी। सम्मेलन में महिला शिक्षा, भारतीय दृष्टि, नेतृत्व, सामाजिक परिवर्तन और समकालीन चुनौतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा। जमशेदपुर में इस स्तर के राष्ट्रीय आयोजन को क्षेत्र के लिए…
हाजीपुर पितृपक्ष मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रानी कमलापति-गया एवं जबलपुर-गया के मध्य पितृपक्ष स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा जिनका विवरण निम्नानुसार है – 1. गाड़ी संख्या 01661/01662 रानी कमलापति-गया-रानी कमलापति स्पेशल-गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति-गया पितृपक्ष स्पेशल रानी कमलापति से दिनांक 27.09.2026, 02.10.2026 एवं 07.10.2026 को 15.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 10.10 बजे डीडीयू रूकते हुए 14.30 बजे गया पहुंचेगी । इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 गया-रानी कमलापति पितृपक्ष स्पेशल दिनांक 30.09.2026, 05.10.2026 एवं 10.10.2026 को गया से 15.30 बजे प्रस्थान कर 18.55 बजे डीडीयू रुकते हुए अगले दिन 16.15 बजे रानी कमलापति स्टेशन…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर की ओर से होटल रेडिसन, जमशेदपुर में मिनी इंडस्ट्री-अकादमिया कॉन्क्लेव 2026 का आयोजन किया गया। कॉन्क्लेव की थीम “अनुसंधान, नवाचार, परीक्षण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के माध्यम से उद्योगों का सशक्तीकरण” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्योग और अकादमिक संस्थानों के बीच सहयोग को मजबूत करना तथा NIT जमशेदपुर की अनुसंधान, नवाचार, परीक्षण एवं प्रौद्योगिकी हस्तांतरण क्षमताओं को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप विकसित करना था। उद्योग और अकादमिक जगत के सहयोग को बताया जरूरी कार्यक्रम में लेदर्स के शेखर डे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवाचार…
जमशेदपुर। सिंहभूम चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एससीसीआई) को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि जीएसटी से संबंधित पंजीकरण एवं अन्य संबंधित मामलों के लिए जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र स्थापित करने की उसकी लंबे समय से लंबित मांग को स्वीकार कर लिया गया है। जीएसटी विभाग द्वारा 1 अक्टूबर 2026 से जमशेदपुर में केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। अब तक जमशेदपुर कमिश्नरेट से संबंधित जीएसटी पंजीकरण एवं अन्य प्रक्रियाओं का केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र पटना एवं बाद में राँची में होने के कारण करदाताओं, व्यापारियों एवं जीएसटी पेशेवरों को काफी असुविधाओं का सामना…
जमशेदपुर: शहर की सामाजिक संस्था राजस्थान कल्याण परिषद (श्री अग्रसेन भवन), साकची की ओर से मंगलवार को ऑरकिड मेडिकल सेंटर एवं आइरिस अस्पताल, रांची के सहयोग से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। स्वस्थ जीवनशैली और बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के उद्देश्य से आयोजित शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शिविर का शुभारंभ शिविर का शुभारंभ समाज के गणमान्य लोगों ने श्री अग्रसेन जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और समय रहते बीमारियों की पहचान करने…
जमशेदपुर/नई दिल्ली: सांसद विद्युत बरण महतो ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से मुलाकात कर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना और चाकुलिया क्षेत्र के एलिफेंट कॉरिडोर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। सांसद ने केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपकर धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की आवश्यकता और क्षेत्र के विकास में इसकी महत्ता से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कुछ दस्तावेजों की कमी के कारण एयरपोर्ट से संबंधित प्रस्ताव राज्य सरकार को वापस भेजा गया था। प्रस्ताव वापस भेजे जाने के करीब 11 माह बीत जाने के बावजूद राज्य सरकार की ओर से आवश्यक…
जमशेदपुर: झारखंड विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के महामंत्री विश्वम्भर यादव ने 8 सितंबर 2026 को जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग को लेकर राज्यपाल-सह-कुलाधिपति को ज्ञापन सौंपा। महासंघ ने राज्यपाल से मामले में आवश्यक हस्तक्षेप करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को उचित दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया है। महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित समस्याओं को सामने रखते हुए उनके समाधान की मांग की है। महासंघ का कहना है कि कर्मचारियों के हित से जुड़े मामलों का समयबद्ध तरीके से निराकरण किया जाना आवश्यक…
जमशेदपुर : वर्ल्ड फेडरेशन फॉर योगासन स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) अंतरराष्ट्रीय एशिया पैसिफिक योगासन चैंपियनशिप-2026 में झारखंड के योगासन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है. प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में कुल चार पदक अपने नाम किए. प्रतियोगिता में झारखंड के खिलाड़ियों ने विभिन्न आयु वर्गों में पदक जीतकर अपनी प्रतिभा और मेहनत का परिचय दिया. इसके तहत अंडर-10 बालक वर्ग में रक्षित झा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल योगासन स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया, वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में अनाभ्या आयशा ने पारंपरिक तथा कलात्मक एकल स्पर्धा…
