Jamshedpur. गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू दास ने अपने आवास पर पूरे परिवार के साथ श्रद्धा और भक्तिभाव से भगवान श्रीगोवर्धन और गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उनके ससुर रघुवर दास, पति ललित दास, सास और बेटी भी मौजूद रहीं। परिवार ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

ससुर रघुवर दास समेत पूरा परिवार रहा मौजूद
विधायक पूर्णिमा साहू दास ने गोवर्धन पूजा की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपने आवास पर सपरिवार भगवान श्रीगोवर्धन और गौ माता का विधिवत पूजन-अर्चन किया। पूजा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी परिवार के साथ मौजूद रहे। पति ललित दास, सास और बेटी ने भी पूजा में हिस्सा लिया।

गौ माता को भोजन कराकर लिया आशीर्वाद
पूजन के बाद विधायक ने गौ माता को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। गोवर्धन पूजा में गौ माता की सेवा और पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवसर पर परिवार ने धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए सामूहिक रूप से पूजा की।
सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना
पूर्णिमा साहू दास ने अपने संदेश में कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो। उन्होंने सभी पर प्रभु की असीम कृपा सदैव बनी रहने की प्रार्थना की।

