Jamshedpur. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) के नवनियुक्त चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) अनुपम मिश्रा ने शनिवार को कहा कि झारखंड के घाटशिला स्थित इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (आईसीसी) सहित अन्य परियोजनाओं की उत्पादन क्षमता में वृद्धि करने की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। इसी महीने एचसीएल में शीर्ष पद संभालने के बाद पहली बार एमसीपी के दौरे पर आए मिश्रा ने कहा कि साल 2030 तक 1.22 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए पूंजी व्यय योजना को पूरा करने पर ध्यान दिया जाएगा। हर परियोजना पर चरणबद्ध तरीके से और…
Author: News Desk
New Delhi.सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से पांच के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1.54 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को सबसे ज्यादा लाभ हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स में 582.06 अंक या 0.75 प्रतिशत और एनएसई निफ्टी 127.4 अंक या 0.52 प्रतिशत के लाभ में रहा। पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और बजाज फाइनेंस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय जीवन…
New Delhi. संसद के मानसून सत्र के आरंभ होने से एक दिन पहले रविवार को सर्वदलीय बैठक में सरकार के विधायी एजेंडे और कुछ अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विपक्ष जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर जंतर-मंतर से जबरन हटाए जाने का मुद्दा भी इस बैठक में उठा सकता है। इस बैठक में सभी प्रमुख दलों के सदन के नेता शामिल होंगे और कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे, जिनमें अयोध्या में राम मंदिर के चढ़ावे में कथित हेराफेरी का मामला भी शामिल है। सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता…
Barsilona. दो दशक पहले फोटोग्राफर जोआन मोन्फोर्ट ने सोचा भी नहीं होगा कि प्लास्टिक के टब में एक सुंदर से बच्चे को नहलाते हुए युवा लियोनेल मेस्सी की उनके द्वारा खींची गई तस्वीर कभी इतनी चर्चित हो जायेगी । वह बच्चा कोई और नहीं स्पेन का सुपरस्टार फुटबॉलर लामिन यमाल है । बाथटब से विश्व कप फाइनल तक यमाल का सामना अपने से 20 साल बड़े मेस्सी से होगा और दांव पर फुटबॉल की बादशाहत है । रविवार को फीफा विश्व कप फाइनल में मेस्सी की अर्जेंटीना का सामना यमाल की स्पेन टीम से होगा लिहाजा उस तस्वीर का चर्चा…
Ranchi. मोबाइल फोन के जरिये भुगतान पर अत्यधिक ‘कैशबैक’ का वादा कर लोगों से ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में झारखंड के जामताड़ा में नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शंभू कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को दो स्थानों पर छापेमारी के बाद इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए नौ लोगों में से आठ जामताड़ा जिले के हैं, जबकि एक आरोपी पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। उन्होंने कहा, हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग फर्जी ग्राहक सेवा प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को दिनदहाड़े अज्ञात लोगों ने एक व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जगन्नाथ गोप (27) के रूप में हुई है। मृतक के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, कुछ लोग जगन्नाथ को घर से बुलाकर ले गए और बाद में धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि हत्या के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।
Jamshedpur. डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में शनिवार सुबह एक मार्मिक घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात आदिवासी महिला होमगार्ड जवान फूलकुमारी को जब यह जानकारी मिली कि पिछले पांच माह से लंबित मानदेय का भुगतान अगले सप्ताह भी होने की संभावना नहीं है, तो वह ड्यूटी के दौरान ही अपना संयम खो बैठीं। आर्थिक तंगी और बीमारी से जूझ रही जवान फूट-फूटकर रोने लगीं और अधिकारियों से बकाया राशि दिलाने की गुहार लगाते हुए कहा कि यदि अब भी पैसे नहीं मिले तो उनके लिए जीवन चलाना मुश्किल हो…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 34.7 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में बिहार के तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जो गांजे की खेप को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाने की तैयारी में थे। पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन ने शनिवार को बताया कि आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बड़ी मात्रा में…
Ranchi. एशिया के सबसे पुराने और प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप के 135वें संस्करण का आगाज रांची में ट्रॉफी शोकेस समारोह के साथ हो गया। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का भव्य प्रदर्शन किया गया। समारोह में सेना के वरिष्ठ अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि, फुटबॉल प्रेमी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। ट्रॉफियों के रांची पहुंचने के साथ ही शहर में फुटबॉल का माहौल पूरी तरह बन गया है। कार्यक्रम में पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में…
जमशेदपुर:रक्षाबंधन का पर्व केवल भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि देश की रक्षा में लगे सैनिकों के प्रति सम्मान और विश्वास का भी संदेश देता है। इसी भावना को जीवंत करती हैं लक्ष्मी कुमारी पांडे, जिन्होंने अपने शहीद भाई की याद को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के अनूठे अभियान में बदल दिया है। डाक विभाग सिंहभूम मंडल की टीम ने हाल ही में लक्ष्मी पांडे से मुलाकात कर उनके परिवार के त्याग, देशप्रेम और वर्षों से निभाई जा रही प्रेरणादायी परंपरा को देश के सामने रखा। इस विशेष मुलाकात को संभव बनाने में सेवानिवृत्त जनसंपर्क निरीक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह…
