Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बाराद्वारी इलाके में एक दुकान में काम करने वाली युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने के प्रयास के आरोपी दुकान संचालक संजय अग्रवाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी का मेडिकल कराने के बाद उसे मजिस्ट्रेट के पास पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया था कि आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार उसने हर बार आरोपी की हरकतों का विरोध किया, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।…
Author: News Desk
Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में इलाज के दौरान गम्हरिया निवासी मीरु गोराई की शनिवार को मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर इलाज में घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए इमरजेंसी वार्ड में जमकर हंगामा काटा। हंगामे और बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर तैनात होमगार्ड के जवानों ने दखल दिया और किसी तरह परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। मृतक के परिजन शंभु गोराई ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इस हंगामे के कारण अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। इस पूरे मामले पर संज्ञान…
Jamshedpur : आज मिलानी हॉल में प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंच पर आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम के वरिष्ठ सन्यासी आचार्य मानवमित्र आनंद अवधूत एवं आचार्य प्रभद्रानंद अवधूत के हाथों प्रतीक संघर्ष टीम के पदाधिकारी अरिजीत सरकार एवं उनके टीम को अंगवस्त्र एवं रक्त वीर स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया । अरिजीत सरकार एवं टीम जमशेदपुर में एक ऐसा मोटिवेशनल संगठन है जो की रक्तदान के लिए लोगों को जागरुक भी करता है और सबसे ज्यादा देहात क्षेत्र में रक्तदान का आयोजन करता है इसलिए ऐसे टीम को सम्मानित करके आनंद मार्ग भी अपने को…
जमशेदपुर। भारतीय जनता पार्टी उलीडीह मंडल द्वारा मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के प्रत्याशी एवं उलीडीह क्षेत्र निवासी भाजपा कार्यकर्ता स्वर्गीय शीतल रजक की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, समाज के गणमान्य लोगों एवं स्थानीय नागरिकों ने दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय शीतल रजक के व्यक्तित्व एवं समाज व पार्टी के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव से मात्र चार दिन पूर्व उनका असामयिक निधन पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने…
जमशेदपुर : प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन (टीम पीएसएफ) द्वारा अपने 25 वर्षों के सामाजिक सफर के उपलक्ष्य में रविवार को बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल के नवनिर्मित प्रेक्षागृह में भव्य वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में झारखंडी संस्कृति, मानव सेवा और रक्तदान के प्रति समर्पण का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अर्णव मिश्रा थे। उन्होंने टीम पीएसएफ के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी संस्थाओं की सक्रियता से जरूरतमंद लोगों को समय पर सहायता मिलती है और समाज में सेवा की भावना मजबूत होती है। उन्होंने संस्था को शुभकामनाएं…
जमशेदपुर : जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक रविवार को बोड़ाम प्रखंड के लावजोड़ा गांव में आयोजित की गई। बैठक जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के निर्देशानुसार संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता पटमदा मंडल अध्यक्ष मिहिर कुमार महतो ने की। कार्यक्रम में जदयू के जिला उपाध्यक्ष, राज्य परिषद सदस्य एवं जुगसलाई विधानसभा प्रभारी भास्कर मुखी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। तीन मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से तीनों मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसके तहत सुधांशु मंडल को बोड़ाम मंडल अध्यक्ष,…
झारग्राम। पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद आज बिनपुर (झारग्राम) पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के स्वागत में आदिवासी समाज के हजारों लोग जुटे। पूर्व सीएम यहां भारत जकात मांझी परगना महाल द्वारा आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। यहाँ पहुंचने पर चम्पाई सोरेन का स्वागत बिनपुर के नवनिवार्चित भाजपा विधायक डॉ. प्रणत टुडू एवं मांझी परगना महाल के सदस्यों ने किया। अपने संबोधन में चम्पाई सोरेन ने आदिवासियों को एकजुट होकर समाज एवं संस्कृति की रक्षा के लिए जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने…
जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी अनिल कुमार वर्मा के निधन पर छोटा गोविंदपुर स्थित भारतीय भोजपुरी संघ कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ज्ञात हो कि अनिल कुमार वर्मा का 30 मई 2026 को हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री, नाती-पोते सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अनिल कुमार वर्मा सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों से लंबे समय तक जुड़े रहे।…
जमशेदपुर: अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद एवं क्रीड़ा भारती, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को साकची स्थित जेएनएसी परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सामाजिक समरसता तथा उत्कृष्टता के मूल्यों को बढ़ावा देना और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, समाजसेवियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। राष्ट्रभक्ति और अनुशासन पर जोर कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र की प्रगति के लिए अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रहित की भावना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने…
जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का रविवार को जमशेदपुर महानगर के अंतर्गत विभिन्न बूथों पर लाइव प्रसारण किया गया। जमशेदपुर महानगर अंतर्गत चारों विधानसभा क्षेत्रों के 28 मंडलों के विभिन्न बूथों पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने रविवार को भालूबासा स्थित शीतला भवन सभागार में बूथ संख्या 19, 20, 21 और 22 के बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें संस्करण…
