Ranchi. झारखंड में खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से नया राशन कार्ड जारी करने की कवायद भी तेज कर दी गयी है. तीन लाख से अधिक फर्जी व निष्क्रिय राशन कार्ड रद्द किये जा चुके हैं. इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य में फिलहाल 1,16,636 रिक्तियां उपलब्ध हो गयी हैं, जिन पर नए कार्ड जारी किये जायेंगे. एक तरफ जहां विभाग नयी रिक्तियों को भरने की तैयारी में है, वहीं दूसरी तरफ नये कार्ड और नाम जुड़वाने के लिए लाखों आवेदन लंबित हैं. वर्तमान में अधिकारियों के लॉगिन में 5.50 लाख से अधिक आवेदन लंबित…
Author: News Desk
Jamshedpur.जमशेदपुर के डिमना लेक में शुक्रवार सुबह एक युवक की डूबने से मौत हो गई। वो अपने छोटे भाई के साथ नहाने के लिए लेक में उतरा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से युवक गहरे पानी में डूब गया। मृतक की पहचान सोनारी कागलनगर निवासी 22 वर्षीय आयुष कुमार के रूप में हुई है। वो एक निजी कंपनी में कार्यरत था और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करता था। दोनों भाई लेक में नहाने के लिए पानी में उतर गए मृतक के छोटे भाई पीयूष ने बताया कि आयुष, मेरे साथ डिमना लेक घूमने गया था। घूमने के दौरान दोनों…
Chaibasa. झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि राज्य सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण खनिज ब्लॉक की नीलामी प्रभावित हुई है, जिससे बेरोजगारी और पलायन बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि 2019-20 से देशभर में 434 खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई है, जिनमें से केवल तीन झारखंड में हैं। उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, 2019-20 से देशभर में 434 खनिज ब्लॉक की नीलामी हुई है। इनमें से 45 ब्लॉक ओडिशा में, 41 छत्तीसगढ़ में और केवल तीन झारखंड में हैं। इतनी कम संख्या प्रशासनिक विफलता को दिखाती है। इससे उत्पादन, रोजगार और राजस्व…
Chandigarh. भारत में हाइड्रोजन से चलने वाली पहली ट्रेन बहु-आयामी सुरक्षा प्रणाली से लैस है, जो हाइड्रोजन रिसाव, गर्मी, आग की लपटों और धुएं का पता लगाने में सक्षम हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरियाणा के जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन जींद और सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच चलेगी। पारंपरिक इलेक्ट्रिक ट्रेन के मुकाबले यह ट्रेन ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल’ तकनीक से चलती है, जो ट्रेन को आगे बढ़ाने के लिए हाइड्रोजन को बिजली में बदलती है। इस प्रक्रिया में अवशेष के तौर पर सिर्फ जल-वाष्प निकलती है, जिसके दौरान कार्बन का…
Jamshedpur. जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में शुक्रवार को झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक जिले में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 17 जुलाई को कोल्हान क्षेत्र में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवा चलने की प्रबल संभावना है। 18 जुलाई तक भी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश और वज्रपात की स्थिति बनी रह सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने संताल परगना और कोल्हान के कुछ जिलों के…
Kharagpur. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में शुक्रवार सुबह एक रेलवे समपार फाटक पर ट्रेन की टक्कर से वाहन में सवार दो स्कूली छात्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब सात बजे कर्ण सुबर्ण रेलवे स्टेशन के निकट एक समपार फाटक पर हुई। उन्होंने बताया, कटवा से लगभग 48 किलोमीटर दूर कर्ण सुबर्ण स्टेशन के पास समपार फाटक पर स्कूली बच्चों को ले जा रही कार रेल पटरी पार कर रही थी तभी एक लोकल ट्रेन ने वाहन को टक्कर मार दी। अधिकारी…
Mumbai. सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनियों के शेयर में लिवाली के दम पर सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 480.95 अंक चढ़कर 77,656.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 125.05 अंक की बढ़त के साथ 24,201 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा का शेयर तीन प्रतिशत चढ़ गया। इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी बढ़त में रहे। वहीं, सन फार्मा, भारती एयरटेल, ट्रेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर नुकसान में रहे। बीएसई का आईटी सूचकांक 1.25…
Jamshedpur. टाटा स्टील प्रबंधन ने अपने शीर्ष अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं। प्रबंधन ने सत्यजीत माइती, एनपी वेंकटेशन, राहुल लाल, अमृता गुप्ता जुथानी, कविता महतो और अमित अग्रवाल समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई भूमिकाएं सौंपी हैं। कंपनी ने एनपी वेंकटेशन को तीन साल के लिए थाईलैंड स्थित एसआइडब्ल्यू में प्रतिनियुक्ति (सेकंडमेंट) पर भेजा है। उनको एसआइडब्ल्यू थाइलैंड बनाया गया है। चीफ प्रोजेक्ट एंड प्लांट सर्विसेज टाटा स्टील मेरामंडली, एसेट व एनर्जी मैनेजमेंट सुमन कुमार मंडयाल को चीफ प्रोजेक्ट व कंस्ट्रक्शन मेरामंडली बनाया गया है.। वहीं, सत्यजीत माइती को चीफ मार्केटिंग एंड सेल्स (आईबीएमडी) के पद पर…
Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बिजली के तार और गमछे से कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को सिनी ओपी क्षेत्र के खजूरबागान में 30 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस अधीक्षक (एसपी) मनोज स्वरगरी ने बताया कि मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच के दौरान महिला की पहचान हुई, जिसके बाद उसके पति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा, “पूछताछ के दौरान आरोपी…
Ranchi. राजधानी रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में आयोजित भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने महाप्रभु जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ महाप्रभु जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर रथयात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र जय जगन्नाथ के जयघोष से गुंजायमान रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। रथयात्रा के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री…
