Author: News Desk

Ranchi. झारखंड के रामगढ़ जिले में पुलिस ने झाड़-फूंक और ताबीज के जरिए संतान दिलाने का झांसा देकर एक निसंतान महिला पर शारीरिक संबंध का कथित तौर पर दबाव बनाने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 56 वर्षीय आरोपी को पीड़िता की ओर से पांच नवंबर को भुरकुंडा पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराने के बाद गिरफ्तार किया गया। अधिकारी के अनुसार, पीड़िता पहले व्यक्ति के पास गई थी और आरोपी प्रार्थना व ताबीज के जरिए लोगों की समस्याओं का कथित तौर पर समाधान करने तथा उनके जीवन…

Read More

Ranchi. कांग्रेस नेत्री और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद का आवास खाली करा लिया गया है। धुर्वा स्थित एचईसी परिसर में आवंटित यह आवास अब विधायक पूल के भवनों में शामिल नहीं है। विधायकों के लिए विधानसभा के समीप अलग से आवास बनने के बाद पूर्व में उन्हें आवंटित भवनों को दूसरे अधिकारियों को आवंटित किया जा रहा है। इसी क्रम में अंबा प्रसाद को आवंटित आवास आइपीएस अधिकारी क्रांति गडिदेशी को आवंटित कर दिया गया था। सूचना के अनुसार, आइपीएस अधिकारी के कर्मियों ने इस आवास को अपने कब्जे में ले लिया है। इससे पूर्व विधायक नाराज हो गई हैं…

Read More

जमशेदपुर: आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा भगत की मौत के मामले में न्याय और सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा बिष्टुपुर मंडल ने शनिवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि हेमंत सोरेन सरकार आदिवासी समाज की महिलाओं और उनके अधिकारों की सुरक्षा करने में विफल रही है। निशा भगत मामले की सीबीआई जांच की मांग भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर…

Read More

आदित्यपुर: दीपावली और आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और अनियमितताओं के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शनिवार को आदित्यपुर क्षेत्र की विभिन्न मिठाई दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अंबा स्वीट्स में करीब 10 किलोग्राम बासी और खराब मिठाइयां मिलने पर उन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। निरीक्षण के दौरान विभाग की टीम ने मिठाइयों की गुणवत्ता, निर्माण और भंडारण की स्थिति, दुकानों की साफ-सफाई, सैनिटेशन तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता की जांच की। अंबा स्वीट्स में खराब…

Read More

Gumla. आदिवासी नेत्री निशा भगत के अंतिम संस्कार में शामिल होने गुमला पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनकी मौत को बलिदान बताते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सवाल किया कि खुद को आदिवासी मुख्यमंत्री कहने वाले उन्हें पूरे झारखंड को जवाब देना चाहिए कि आखिर एक आदिवासी बेटी व्यवस्था से इतनी नाराज क्यों हुई। रघुवर दास ने निशा भगत के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने और उनकी मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।रघुवर दास ने आरोप लगाया कि निशा भगत आदिवासी अधिकारों, सरना युवाओं के रोजगार, कथित धर्मांतरण और…

Read More

जमशेदपुर: दीपावली की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, जमशेदपुर की ओर से गोलमुरी स्थित शहीद स्मारक पर ‘प्रथम दीया शहीदों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और शहर के देशभक्त नागरिकों ने दीप जलाकर देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने शहीदों के अदम्य साहस, पराक्रम और राष्ट्र के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद के जिला महामंत्री जितेंद्र कुमार सिंह ने पुष्पांजलि अर्पित कर और शहीदों के नाम दीप जलाकर किया। उन्होंने संगठन गीत के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद…

Read More

सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में जिला प्रशासन ने पहल शुरू की है। उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शनिवार को कुचाई के करकेट्टा डैम, खरसावां के शिव मंदिर और राजनगर स्थित भीमखंदा का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने इन स्थलों पर पर्यटकों के लिए आवश्यक सुविधाओं के विकास और विस्तार को लेकर विस्तृत प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने तीनों पर्यटन स्थलों पर उपलब्ध सुविधाओं, उनकी भौगोलिक स्थिति, प्राकृतिक विशेषताओं और धार्मिक-ऐतिहासिक महत्व का जायजा लिया। उन्होंने जिला पर्यटन पदाधिकारी सह जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार को विकास कार्यों…

Read More

जमशेदपुर: दीपावली के अवसर पर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले गलवान घाटी के शहीद गणेश हांसदा के परिवार को प्रखंड प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया। उपायुक्त के निर्देश पर शनिवार को बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी केशव भारती ने शहीद के माता-पिता को शॉल और मिठाई भेंट की। इस दौरान शहीद गणेश हांसदा के पिता सुबदा हांसदा और माता कापरा हांसदा को सम्मानित कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने परिवार के प्रति सम्मान जताते हुए कहा कि देश की रक्षा के लिए शहीद गणेश…

Read More

Jamshedpur. टाटा स्टील ने सितंबर तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। इस दौरान कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 16.2 फीसदी बढ़कर 3,700 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की इसी अवधि में यह 3,183 करोड़ रुपये था। कंपनी का मुनाफा अनुमान से ज्यादा रहा। सीएनबीसी-टीवी 18 के पोल में एनालिस्ट्स ने 3,120 करोड़ रुपये मुनाफा का अनुमान लगाया था। रेवेन्यू में 11 फीसदी का इजाफा टाटा स्टील का ऑपरेशंस से रेवेन्यू सितंबर तिमाही में 11.5 फीसदी बढ़कर 65,436 करोड़ रुपये रहा। यह एक साल पहले की समान अवधि में 58,689 करोड़ रुपये था। एबिटडा सालाना आधार पर…

Read More

नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आनंद विहार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर यात्रियों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं, महिलाओं और बच्चों से मुलाकात कर भारतीय रेलवे की ओर से दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं को लेकर उनके अनुभव जाने। निरीक्षण के दौरान रेल मंत्री ने यात्रियों से पूछा कि रेलवे की मौजूदा व्यवस्थाओं और सुविधाओं से वे कितने संतुष्ट हैं। बातचीत में कई यात्रियों ने रेलवे में लगातार हो रहे सुधार और आधुनिक बदलावों की सराहना करते हुए मंत्री का आभार जताया। युवाओं, महिलाओं और बच्चों से किया संवाद स्टेशन पर रेल मंत्री…

Read More