Author: News Desk

गुमला: आदिवासी नेत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की आत्महत्या के मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक योग्य सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी मांग उठाई। शनिवार को रघुवर दास गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड पहुंचे। यहां उन्होंने दिवंगत निशा भगत की अंतिम यात्रा और मिट्टी कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और…

Read More

Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र के रघुवर मार्केट में शनिवार दोपहर अचानक लगी आग ने कारोबारियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि देखते ही देखते आसपास की करीब चार दुकानें इसकी चपेट में आ गईं। दुकानों में रखा सामान जलकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। शुरुआती आकलन के अनुसार, इस अगलगी में करीब 10 से 15 लाख रुपये तक की संपत्ति का नुकसान होने की आशंका है। घटना के बाद प्रभावित दुकानदारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। स्थानीय लोगों और दुकानदारों की कोशिशों के बावजूद आग पर काबू नहीं पाया जा…

Read More

Ranchi. झारखंड की राजधानी रांची में कथित तौर पर आत्महत्या करने वाली आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी मौत किसी साजिश के तहत हुई है और मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। शुक्रवार को मौत से पहले भगत ने पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास से फेसबुक पर हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार और जमीन के दलालों पर उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। उनकी मां देविका भगत ने आरोप लगाया कि आदिवासी नेता अजय तिर्की और उनके सहयोगियों के दबाव और धमकियों के कारण उनकी बेटी को यह…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने शनिवार को अपनी विधायक निधि से सोनारी स्थित स्वर्णरेखा नदी के दोमुहानी संगम तट पर चैतन्य महाप्रभु की प्रतिमा के समीप पोल सहित स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का उद्घाटन किया। इस योजना पर कुल 14 लाख 98 हजार 100 रुपये की लागत आई है। इस क्षेत्र में अब तक पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण शाम होते ही अंधेरा छा जाता था। स्ट्रीट लाइट लगने से दोमुहानी संगम तट का पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठा है। इससे स्थानीय लोगों और यहां आने वाले श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों को काफी…

Read More

Jamshedpur. गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश में जुटी पूर्वी सिंहभूम पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली है। ऑपरेशन मुस्कान के 11वें चरण के तहत पुलिस ने 100 मोबाइल फोन बरामद कर शनिवार को उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह पल किसी सौगात से कम नहीं था। मोबाइल हाथ में आते ही लोगों के चेहरों पर खुशी झलक उठी। उन्होंने पुलिस की इस पहल के लिए आभार जताया। इस अवसर पर एसएसपी कार्यालय परिसर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में…

Read More

Jamshedpur. भाई को हमेशा के लिए खोने का दर्द शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह के चेहरे पर साफ नजर आया। जब उन्हें अपने छोटे भाई एवं भाजपा नेता निर्भय सिंह की अर्थी को कंधा देना पड़ा, तो वह खुद को संभाल नहीं सके। भाई की अर्थी को कंधा देते हुए अभय सिंह फफक-फफक कर रो पड़े। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। निर्भय सिंह की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का गवाह बना कि वह लोगों के बीच कितने लोकप्रिय थे। शनिवार दोपहर काशीडीह स्थित आवास से निर्भय सिंह की…

Read More

Ranchi. आदिवासी समाज की प्रखर नेत्री निशा भगत के निधन पर श्रद्धांजलि देने झारखंड के तीन पूर्व मुख्यमंत्री गुमला पहुंचेंगे। जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सुबह 11.30 बजे डीएसपी रोड स्थित निशा भगत के आवास पहुंचेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा और रघुवर दास के भी दोपहर 12.15 बजे पहुंचने का कार्यक्रम है। तीनों नेता निशा भगत के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों से मिलेंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने आदिवासी कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत की सीबीआई जांच कराने की शुक्रवार को मांग की। उसने आरोप लगाया कि वामपंथी…

Read More

Ranchi. झारखंड में आठ महीने से बंद जमीन की मापी और सीमांकन का काम जल्द शुरू होने की उम्मीद है। राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग ने हाईकोर्ट के निर्देशों के आधार पर नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। विभागीय मंत्री दीपक बिरुआ ने भी इसे मंजूरी दे दी है। अब इसे कैबिनेट की स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी है। मंजूरी मिलते ही नए नियम पूरे राज्य में लागू होंगे। इससे पूर्वी सिंहभूम के उन 10 हजार से अधिक परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जिनकी जमीन की मापी के लिए आवेदन लंबित…

Read More

New Delhi. उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण और ‘बहुत दुखद’ है कि 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने जेलों के भीतर भेदभाव से जुड़े एक मामले में केंद्र द्वारा मांगी गई जानकारी अभी तक उपलब्ध नहीं कराई है। अक्टूबर 2024 में दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले में, न्यायालय ने जेलों में शारीरिक श्रम का बंटवारा, बैरकों को अलग-अलग रखना तथा विमुक्त जातियों और आदतन अपराधियों के प्रति जाति-आधारित भेदभाव पर रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने 10 राज्यों की जेल नियमावली के उन नियमों को ‘असंवैधानिक’’ करार दिया था, जो इस तरह के भेदभाव…

Read More

Ghatsila.धालभूमगढ़ थाना से करीब 500 मीटर दूर एनएच-18 पर भट्टीशाल चौक के पास शुक्रवार देर शाम सड़क हादसा हुआ। बहरागोड़ा से जमशेदपुर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक (एनएल 04आ 0315) एक कार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़े राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मजदूरों से भरे वाहन को टक्कर मारी। इसके बाद रॉन्ग साइड से आ रहे चिप्स और कुरकुरे लदे बड़े टेंपो से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच महिलाओं सहित कुल 10 लोग घायल हुए। एनएचएआई का वाहन और टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना के बाद ‘सेवा ही…

Read More