Author: News Desk

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के पीएचडी, यूजीसी-नेट एवं जेआरएफ उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उच्च शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 36 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में 8 जेआरएफ, 17 यूजीसी-नेट एवं 11 पीएचडी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उपायुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, डायरी एवं कलम प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। उच्च शिक्षा में सफलता पूरे जिले…

Read More

New Delhi. टाटा समूह की होल्डिंग कंपनी टाटा संस ने चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के उत्तराधिकारी की तलाश तेज कर दी है और इसके लिए तीन प्रमुख कॉरपोरेट दिग्गजों -टाटा स्टील के सीईओ एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) टी वी नरेंद्रन, टाटा संस के कार्यकारी निदेशक एवं समूह सीएफओ सौरभ अग्रवाल, और एनएसई के एमडी एवं सीईओ आशीष चौहान के नाम उभरकर सामने आए हैं। मामले से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, जहां आंतरिक उम्मीदवारों में नरेंद्रन सबसे आगे चल रहे हैं, वहीं अग्रवाल भी अपने निवेश बैंकिंग और पूंजी आवंटन अनुभव के साथ दौड़ में बने हुए…

Read More

Ranchi. झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. राज्य में अब तक 41 मरीजों में स्वाइन फ्लू से संक्रमित पाए गए हैं. इनमें 38 मरीज रांची के और 3 मरीज जमशेदपुर के हैं. रांची में मिले संक्रमित मरीजों में 20 बच्चे भी शामिल हैं. वहीं रांची की एक निजी लैब में भी कुछ नए मामलों की पुष्टि हुई है. इनमें एक बच्चा भी है. रिम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में चार संदिग्ध मरीजों के सैंपल की जांच की गई. हालांकि राहत की बात यह रही कि सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आई है. रांची में मरीजों की संख्या बढ़ने…

Read More

Kathmandu. नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 1,295 हो गई लेकिन इसी बीच एक अच्छी खबर भी मिली। त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की सुरंग में नौ दिन से फंसे दो लोगों को जिंदा बचा लिया गया। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास बर्फ और चट्टानों के हिमस्खलन के कारण 26 अगस्त को अचानक बाढ़ आई थी, जिसके कारण उत्तरी और मध्य नेपाल के शहरों व गांवों में भारी तबाही मची। नेपाल पुलिस के अनुसार अब तक नेपाल के आठ अलग-अलग जिलों से 1,293 शव बरामद किए जा चुके हैं, जिनमें चितवन जिले से 359, नवलपरासी…

Read More

Jamahedpur. पुणे में एनआई कार्य एवं हडसपर-जीसीएमसी तीसरी लाइन कमीशनिंग को लेकर चक्रधरपुर मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेगी वहीं कई ट्रेनें शार्ट टर्मिनेट और ओरिजिनेट एवं री-शिड्यूल होकर चलेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 12221 पुणे-हावड़ा अजाद हिंद एक्सप्रेस 19 सितंबर, 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं ट्रेन नंबर 12222 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस 3 अक्तूबर को परिवर्तित मार्ग होकर चलेगी। ट्रेन नंबर 22845 हटिया-पुणे एक्सप्रेस 2 अक्तूबर को दौड़ तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस 4 अक्तूबर को दौड़ से शॉर्ट ओरिजिनेट होकर चलेगी। री-शिड्यूल होकर चलने वाली ट्रेनों में…

Read More

Kolkata.पश्चिम बंगाल सरकार ने मुर्शिदाबाद जिले में फरक्का के पास रेलवे ट्रैक धंसने के कारण ट्रेन सेवाएं प्रभावित होने के बाद शुक्रवार को कई मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाने की व्यवस्था की। वहीं, मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए ट्रेन यात्रियों के लिए भोजन, पेयजल और जरूरत पड़ने पर मुफ्त में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन सेवाएं बाधित होने के कारण कोलकाता, मालदा और सिलीगुड़ी के बीच यात्रियों को परेशानी न हो, इसके लिए राज्य परिवहन विभाग ने आपातकालीन कदम उठाए हैं। पूर्वी रेलवे के हावड़ा-मालदा डिवीजन में शुक्रवार को भी…

Read More

Rourkela. ओडिशा के राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में एक महिला यात्री से दुष्कर्म का गंभीर आरोप सामने आया है. युवती का आरोप है कि कन्फर्म टिकट दिलाने के बहाने रेलवे कर्मचारी उसे प्लेटफॉर्म नंबर एक के पास स्थित वाल्व रूम में ले गया और वहां दुष्कर्म किया. शिकायत के बाद जीआरपी ने आरोपी रेलकर्मी कपिलेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया है. दुष्कर्म के आरोपी कपिलेश्वर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है. राउरकेला रेलवे स्टेशन परिसर में युवती से ऑफिसर गेस्ट हाउस के पास ही वॉल्व रेस्टरूम में दुष्कर्म की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल…

Read More

Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना इलाके के ईदगाह मैदान के पास शुक्रवार देर रात दो गुटों के लोगों में बवाल इतनी बढ़ गई कि पुलिस को भीड़ को काबू पाने के लिए हवाई फायरिंग करनी पड़ी. मौके पर तनाव को शांत कराने के लिए पुलिस के कई बड़े अधिकारी दल बल मौजूद हैं. क्यूआरटी की दो गाड़ियों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है. प्रथम दृष्टयः मिली जानकारी के मुताबिक बिष्टुपुर रामदास भट्ठा ग्वालाबस्ती से एक गोवंश की बाछी की चोरी हो गई थी. उसकी खोजबीन करते हुए मवेशी के मालिक जुगसलाई पहुंचे. जहां उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि…

Read More

Adityapur. टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को गम्हरिया थाना क्षेत्र के रापचा के समीप एलपीजी सिलेंडर लदा ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटने से उसमें लदा 50 से अधिक गैस सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। जिससे काफी देर तक उक्त मार्ग पर आवागमन बाधित रही। हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। बताया गया कि खाली सिलेंडर लेकर ट्रक रांची से गम्हरिया स्थित एचपी गैस गोदाम की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी। रापचा के पास मुख्य सड़क के किनारे मौजूद गड्डे से वाहन के टकराने के बाद चालक ने नियंत्रण खो…

Read More

New Delhi. रियल एस्टेट कंपनी टाटा रियल्टी एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (टीआरआईएल) ने गौरव जैन को अपना नया प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि जैन एक अक्टूबर से पद संभालेंगे। टीआरआईएल टाटा संस प्राइवेट लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी है। जैन अप्रैल 2018 से टीआरआईएल के एमडी एवं सीईओ रहे संजय दत्त का स्थान लेंगे। रियल एस्टेट क्षेत्र में 23 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले गौरव जैन बिड़ला एस्टेट्स, गोदरेज प्रॉपर्टीज, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड और यूनिटेक समूह में काम कर…

Read More