हाजीपुर/जमशेदपुर: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत की खबर दी है। पूर्व मध्य रेल ने समस्तीपुर मंडल के बैरगनिया और घोड़ासहन स्टेशनों पर दो जोड़ी ट्रेनों को अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस फैसले से दोनों स्टेशनों और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन ट्रेनों का ठहराव 11 और 12 नवंबर 2026 से प्रभावी होगा।

बैरगनिया स्टेशन पर तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का ठहराव
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 17433/17434 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस को बैरगनिया स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।

-
17433 तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस: 11 नवंबर 2026 से बैरगनिया स्टेशन पर दोपहर 3:23 बजे पहुंचेगी और 3:25 बजे प्रस्थान करेगी।
-
17434 रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस: 12 नवंबर 2026 से बैरगनिया स्टेशन पर सुबह 3:56 बजे पहुंचेगी और 3:58 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
घोड़ासहन स्टेशन पर आनंद विहार स्पेशल रुकेगी
इसी तरह घोड़ासहन स्टेशन पर गाड़ी संख्या 04013/04014 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल को अस्थायी ठहराव दिया गया है।
-
04014 आनंद विहार-लौकहा बाजार स्पेशल: 11 नवंबर 2026 से घोड़ासहन स्टेशन पर दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगी और 12:52 बजे प्रस्थान करेगी।
-
04013 लौकहा बाजार-आनंद विहार स्पेशल: 12 नवंबर 2026 से घोड़ासहन स्टेशन पर सुबह 3:32 बजे पहुंचेगी और 3:34 बजे आगे के लिए रवाना होगी।
आसपास के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
पूर्व मध्य रेल के इस निर्णय से बैरगनिया, घोड़ासहन और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इन ट्रेनों से सफर करने का विकल्प मिलेगा। रेलवे का कहना है कि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

