Jamshedpur. सिदगोड़ा टाउन हॉल में डीएमएफटी की न्यास परिषद की बैठक हुई। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए योजनाओं के चयन और प्राथमिकता निर्धारण पर चर्चा की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, जिला खनन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि जिले के 1,506 गांव खनन गतिविधियों से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित हैं, जबकि 200 से अधिक गांवों पर अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। इस तरह 1,700 से अधिक…
Author: News Desk
Jamshedpur, पूर्वी सिंहभूम जिले के सिदगोड़ा टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (DMFT) न्यास परिषद की जिला स्तरीय बैठक का सभी मुखियाओं ने सामूहिक रूप से बहिष्कार किया। जिला मुखिया संघ, पूर्वी सिंहभूम के नेतृत्व में मुखियाओं ने पंचायतों की अनदेखी, विकास योजनाओं में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी नहीं होने और उनके अधिकारों को उचित महत्व नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई। मुखियाओं का आरोप है कि DMFT के तहत संचालित विकास योजनाओं के चयन और क्रियान्वयन में ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों से समुचित विचार-विमर्श नहीं किया जाता है। इतना ही नहीं, योजनाओं से संबंधित आवश्यक जानकारी…
Ghatsila. त्योहारों के मौसम में लोगों की सेहत से खिलवाड़ का मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गुरुवार को घाटशिला, गालूडीह और जादूगोड़ा क्षेत्र में मिठाई दुकानों, होटलों, ढाबों और रेस्टोरेंट में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, मिलावटी छेना, खराब मिठाइयां, अखाद्य रंग और बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ बरामद किए गए। खाद्य विभाग ने कई सामान को मौके पर ही नष्ट करवा दिया। जादूगोड़ा स्थित जय मां रंकिनी होटल की जांच में लगभग 155 लीटर एक्सपायर्ड कोल्ड ड्रिंक, 8 किलो मिलावटी छेना और छेना से बनी 7 किलो…
New Delhi. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल एन टाटा आभूषण एवं घड़ी बनाने वाली प्रमुख टाइटन कंपनी लिमिटेड के निदेशक एवं वाइस चेयरमैन पद से 12 नवंबर, 2026 को हट जाएंगे। यह कदम टाटा समूह के संचालन संबंधी दिशानिर्देशों के तहत समूह की कई कंपनियों के निदेशक मंडल से नोएल टाटा (69) के हटने की प्रक्रिया का हिस्सा है। टाइटन ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा, ‘‘हम सूचित करना चाहते हैं कि टाटा समूह के संचालन संबंधी दिशानिर्देशों के अनुरूप नोएल एन. टाटा 12 नवंबर, 2026 से कंपनी के गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक एवं वाइस चेयरमैन के पद से…
Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो स्थित पांडे ढाबा के पास गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दोनों युवक मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पांडे ढाबा के पास उनकी बाइक की सामने से आ रही कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से…
जमशेदपुर/सिनी: दीपावली के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं से बचाव और आपात स्थिति से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने विशेष पहल की है। जोनल रेलवे ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ZRTI), सिनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस टीम की ओर से रेलकर्मियों के लिए विशेष अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न प्रशिक्षण बैचों के कुल 302 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य रेलकर्मियों को पटाखों, दीप जलाने और विद्युत सजावट के दौरान होने वाली आगजनी की घटनाओं से बचाव, अग्निशमन यंत्रों के सही इस्तेमाल और आपातकालीन प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना था। दो चरणों में आयोजित हुआ…
जमशेदपुर,: ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बड़ा तालसा क्लब में UCIL (यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड) और भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 47 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान आंखों से संबंधित परेशानी मिलने पर दो मरीजों को आगे के उपचार के लिए राम मनोहर लोहिया नेत्रालय रेफर किया गया। ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच की सुविधा शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराना और जरूरतमंद मरीजों…
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक हुए शामिल जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत निकाली गई पदयात्रा में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले अपने समर्थकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर सबसे पहले और निर्धारित समय पर पहुंचने वाले प्रमुख नेताओं में अमरप्रीत सिंह काले भी शामिल रहे। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने पदयात्रा के प्रति उनके समर्पण और सक्रियता को प्रदर्शित किया। इस अवसर…
जमशेदपुर। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई की ओर से गुरुवार को HIV-AIDS के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सदर अस्पताल, जमशेदपुर के चिकित्सक डॉ. रामचंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को HIV संक्रमण के कारणों, बचाव के उपायों, जांच और उपचार की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सही जानकारी से रोका जा सकता है HIV संक्रमण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रामचंद्र सिंह ने कहा कि सही जानकारी, जागरूकता और सावधानी के माध्यम से HIV संक्रमण के प्रसार को रोका…
जमशेदपुर: दीपावली, काली पूजा और छठ महापर्व को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्वों के दौरान शहर में स्वच्छता, रोशनी और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि पर्वों के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारीपूर्वक काम करें और अपने-अपने…
