Jamahedpur. निखार सबलोक हत्याकांड के बाद जमशेदपुर शहर में गैंगवार की एक और खूनी वारदात की साजिश का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भुइयांडीह बस स्टैंड के पास से उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर निवासी दो शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लोडेड देशी पिस्टल और दो जिंदा गोलियां बरामद की हैं। संवाददाता सम्मेलन में एएसपी ऋषभ त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को भुइयांडीह बस स्टैंड के पास हथियारों से लैस दो संदिग्ध अपराधियों के घूमने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तत्काल…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटा वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों का लंबित वेतन पुनरीक्षण समझौता बुधवार को संपन्न हो गया। नए वेतन समझौते के पश्चात कर्मचारियों के वेतन में न्यूनतम 5050 एवं अधिकतम 7060 रुपये की बढ़ोतरी प्रति माह होगी। मिनिमम ग्रांटेड बेनिफिट 1500 से 3060 रुपये मिलेगा। इस समझौते से यूनियन के 25 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। वेतन समझौते से पूर्व बुधवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के कॉन्फ्रेंस हाल में बैठक की गई। इसमें यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, महासचिव सतीश कुमार सिंह, सह अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष अमोद कुमार दुबे ने यूनियन के सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर एक जनवरी…
Jamahedpur. टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में गुरुवार को कंपनी प्रबंधन और टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ऐतिहासिक बोनस समझौता संपन्न हो गया। इस समझौते के तहत टिनप्लेट डिवीजन में कार्यरत 843 कर्मचारियों के बीच कुल 4.36 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी। अधिकतम बोनस राशि: ₹86,350, न्यूनतम बोनस राशि: ₹32,831 होगी। कर्मचारियों के बैंक खातों में 11 सितंबर को बोनस का पैसा भेज दिया जाएगा। समझौते के बाद कंपनी की चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल ने कहा कि यह समझौता प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग…
Jamshedpur. टाटा स्टील की दो महत्वपूर्ण इकाइयों- वायर डिवीजन जमशेदपुर और टाटा स्टील ग्रोथ शॉप (TGS) में गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस समझौता अंतिम रूप से संपन्न हो गया। टाटा स्टील के जनरल ऑफिस स्थित बोर्ड रूम में प्रबंधन और संबंधित यूनियनों के प्रतिनिधियों ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। दोनों ही इकाइयों के कर्मचारियों के बैंक खातों में बोनस की राशि 11 सितंबर को क्रेडिट कर दी जाएगी। टाटा स्टील प्रबंधन और टाटा वायर एम्प्लॉई यूनियन के बीच हुए समझौते के तहत वायर डिवीजन में कार्यरत 400 कर्मचारियों के बीच कुल 2.19 करोड़ रुपये की बोनस राशि…
Jamshedpur News: 1 एवं 2 सितंबर 2026 को सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) द्वारा दो दिवसीय ओडिशा दौरे का आयोजन किया गया, जिसमें पहले दिन पुरी तथा दूसरे दिन भुवनेश्वर का भ्रमण किया गया। इस विशेष दौरे में चैम्बर के लगभग 50 पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं सदस्यगण शामिल हुए। दौरे के पहले दिन पुरी में भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन किए गए। दर्शन के पश्चात चैम्बर की नौवीं एग्जीक्यूटिव कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें चैम्बर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। दौरे के दूसरे दिन भुवनेश्वर के खुर्दा रोड स्थित वरुण…
Jamshedpur: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर पूरा शहर जन्माष्टमी के रंगों में सराबोर है, शहर में हर ओर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की धूम है। गुरुवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाऊन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वाधान में चल रहे तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का ऑडिशन सम्पन्न हुआ। इस दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह एवं अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुख्यरूप से मौजूद रहे। इस…
जमशेदपुर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने और उनके निष्पादन की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने घाटशिला प्रखंड अंतर्गत विभिन्न निर्धारित दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुनवाई स्थलों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं, प्राप्त आवेदनों और उनके निष्पादन की प्रगति का जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं। दावा-आपत्ति मामलों के निष्पादन की ली जानकारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने संबंधित ईआरओ, एईआरओ एवं कर्मियों से दावा-आपत्ति…
जमशेदपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण SIR-2026 के तहत प्रपत्र-6 के संग्रहण एवं प्रविष्टि की प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शून्य प्रपत्र-6 प्राप्ति वाले तथा कम प्रपत्र-6 वाले मतदान केंद्रों के बीएलओ और बीएलओ पर्यवेक्षक शामिल हुए। शहरी क्षेत्र के बीएलओ एवं पर्यवेक्षक समाहरणालय सभागार में मौजूद रहे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के बीएलओ और पर्यवेक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े। 18 मतदान केंद्रों पर एक भी प्रपत्र-6 नहीं मिला 2 सितंबर 2026 को ECINET से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर समीक्षा के दौरान…
जमशेदपुर/रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही कोल्हान प्रमंडल के व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। वर्तमान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजय आनंद मूनका को कोल्हान प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर लगातार दूसरी बार निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। कोल्हान प्रमंडल से क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए केवल एक नामांकन प्राप्त होने के कारण विजय आनंद मूनका का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हुआ। उनके पुनर्निर्वाचन से जमशेदपुर सहित पूरे कोल्हान प्रमंडल के व्यापारियों, उद्यमियों और उद्योग जगत में खुशी का माहौल है। व्यापार एवं…
हाजीपुर यात्रियों को और भी सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा मुहैया कराने के उद्देश्य से पटना और पुरी के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 18405/18406 पुरी-पटना-पुरी एक्सप्रेस का परिचालन पारंपरिक आईसीएफ कोच के बदले अत्याधुनिक एलएचबी कोच से किया जाएगा । पुरी से यह दिनांक 05.09.2026 से तथा पटना से दिनांक 06.09.2026 से प्रभावी होगा । एलएचबी कोच यात्रियों को अपेक्षाकृत अधिक आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान कराता है । स्टेनलेस स्टील से निर्मित बेहतर आंतरिक सज्जा युक्त उच्च गति क्षमता वाले अत्याधुनिक एलएचबी कोच पारंपरिक कोच की तुलना में वजन में हल्के और मजबूत होते हैं। कोचों में आधुनिक…
