Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jharkhand: गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला सिर,आरोपी फरार
Headlines

Jharkhand: गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला सिर,आरोपी फरार

News DeskBy News DeskNovember 5, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Godda. गोड्डा जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के डहुआ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 वर्षीय बच्ची नीतू मरांडी की बेरहमी से हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बच्ची का धड़ घर के पीछे खेत में मिला, जबकि उसका सिर घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर खेत से बरामद किया गया। मृतका डहुआ गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में चौथी कक्षा में पढ़ाई करती थी। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। मृतका के पिता तालवा और मुखिया प्रतिनिधि विनोद बेसरा से मिली जानकारी के अनुसार, रात में परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। इसी दौरान रात में दरवाजा की आवाज सुनाई दी। जब बच्ची के माता-पिता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि बच्ची नीतू मरांडी अपने बिस्तर पर नहीं है। बाहर निकलकर खोजबीन की तो घर के दरवाजे के पास उसका कंबल पड़ा मिला, लेकिन बच्ची का कहीं पता नहीं चला। परिजनों के अनुसार, घटना के दौरान घर की बिजली भी काट दी गई थी। इसके बाद परिजनों ने आसपास के ग्रामीणों और पंचायत की मुखिया सोनी मुर्मू को घटना की जानकारी दी। मुखिया ने घटनास्थल पर पहुंचकर ललमटिया पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही महागामा एसडीपीओ वरुण रजक, मेहरमा इंस्पेक्टर उपेंद्र महतो, ललमटिया इंस्पेक्टर रूबी मिंज और थाना प्रभारी रौशन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस और ग्रामीणों ने घंटों तक बच्ची की तलाश की। इसी दौरान घर के पीछे खेत में बच्ची का धड़ बरामद हुआ। शुरुआती तलाशी में बच्ची का सिर नहीं मिला, जिसके बाद आसपास के खेतों और इलाकों में सघन खोजबीन की गई। घंटों की मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर खेत से बच्ची का सिर भी बरामद कर लिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

Jamshedpur: बिरसानगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे DC, छूटे हुए पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर 10 साल की मासूम बच्ची की इतनी बेरहमी से हत्या किसने और किस वजह से की? पुलिस मामले की हर पहलू से जांच में जुटी है।

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: बिरसानगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे DC, छूटे हुए पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश

November 5, 2026

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

November 5, 2026

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

November 5, 2026
Recent Post

Jamshedpur: बिरसानगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के मतदान केंद्र पर पहुंचे DC, छूटे हुए पात्र मतदाताओं का फॉर्म-6 भरवाने का निर्देश

November 5, 2026

Road Accident: पटमदा के बिड़रा गांव में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बाल बाल बचे लोग

November 5, 2026

Bank Loot: यूको बैंक में दिनदहाड़े 4 करोड़ के जेवरात, 10 लाख कैश की डकैती, अपराधियों ने बैंक स्टाफ और ग्राहकों को बंधक बना की लूटपाट

November 5, 2026

Jharkhand: गोड्डा में दिल दहला देने वाली वारदात, 10 साल की बच्ची की गला रेतकर हत्या, घर से 500 मीटर दूर मिला सिर,आरोपी फरार

November 5, 2026

Saraikela: जामडीह रेलवे ओवरब्रिज 10 दिनों में होगा चालू, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दिया निर्देश

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group