Ranchi. झारखंड के गोड्डा जिले में कई मतदान केंद्र पर एक राजनीतिक दल के कुछ बूथ स्तरीय एजेंट (बीएलए-2) द्वारा कुछ मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए जाने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। एक निर्वाचन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। इन बीएलए ने संबंधित बूथ स्तरीय अधिकारियों (बीएलओ) को फॉर्म जमा किए, लेकिन जब एजेंट ने प्राप्ति संबंधी दस्तावेज पर बीएलओ के हस्ताक्षर मांगे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। बीएलओ ने हस्ताक्षर करने से इनकार करते हुए कहा कि फॉर्म में जिन मतदाताओं के नाम…
Author: News Desk
Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के गोईलकेरा में झाड़-फूंक करने आए पुजारी की सोते समय चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना बुधवार तड़के बड़ैला गांव की है। हत्या का आरोप उसी युवक पर है, जिसका इलाज करने के लिए पुजारी उसके घर पहुंचा था। रात में रुकने के दौरान आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। बुधवार सुबह सूचना मिलने पर गोईलकेरा पुलिस गांव पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेजा। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
Jamshedpur. कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस की गश्त व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नए बोलेरो वाहन शामिल किए गए हैं। मंगलवार शाम पुलिस केंद्र गोलमुरी में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने सभी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वाहनों का इस्तेमाल शहर के साथ आसपास के ग्रामीण और संवेदनशील इलाकों में गश्त तथा सुरक्षा व्यवस्था के लिए किया जाएगा। नई गाड़ियों के मिलने से पुलिस की क्षेत्र में आवाजाही और आपात स्थिति में घटनास्थल तक पहुंचने की क्षमता बढ़ेगी। अबतक कई थाना क्षेत्रों में गश्त और अन्य…
Ranchi. झारखंड में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा को लेकर पुलिस मुख्यालय ने अहम बैठक बुलाई है। 9 सितंबर को दोपहर 3 बजे पुलिस महानिदेशक (DGP) की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक होगी। बैठक का संचालन रांची स्थित पुलिस मुख्यालय के सभागार से किया जाएगा। बैठक में राज्य के सभी जोन के IG, रेंज के DIG और जिलों के SSP व SP को अनिवार्य रूप से शामिल होने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान अधिकारियों से उनके-अपने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति, पुलिस कार्रवाई और लंबित मामलों की विस्तृत जानकारी ली जाएगी। हाल के दिनों…
Jamshedpur. सरायकेला-खरसावां जिले में एक कारोबारी की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रियल एस्टेट और होटल कारोबार से जुड़े निखार सबलोक की 24 अगस्त को चांडिल थाना क्षेत्र के कंदरबेड़ा स्थित एक रेस्तरां में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह वहां जमीन के सौदे को लेकर कुछ लोगों से बातचीत करने पहुंचे थे। पूर्वी सिंहभूम के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए एहतेशाम वकारिब और सरायकेला-खरसावां के एसपी मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि दोनों जिलों…
जमशेदपुर। बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में चल रहे भागवत कथा के दूसरे दिन बुधवार को पूज्य स्वामी हिमांशु महाराज ने व्यासपीठ से परीक्षित जन्म और कपिल अवतार की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में राजा परीक्षित के जन्म और भगवान कपिल के अवतार की कथाओं का विशेष महत्व है। यह दोनों प्रसंग भक्ति, ज्ञान और भगवान की शरणागति की महिमा को दर्शाते हैं। परीक्षित जन्म की कथा जहाँ भगवद-कृपा और शरणागति की महिमा गाती है, वहीं कपिल अवतार की कथा विवेक, वैराग्य और आत्मज्ञान का मार्ग प्रशस्त करती है। मनुष्य जीवन का महत्व समझते हुए भगवान…
जमशेदपुर: टाटा स्टील और टाटा ट्रस्ट्स की संयुक्त पहल तथा हॉकी ऐस फाउंडेशन (HAF) के तहत संचालित नवल टाटा हॉकी अकादमी (NTHA) ने बुधवार, 2 सितंबर 2026 को जमशेदपुर में अपने नए गर्ल्स विंग का आधिकारिक उद्घाटन किया। नई सुविधा का उद्देश्य युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने के लिए बेहतर प्रशिक्षण, शिक्षा, पोषण, खेल विज्ञान और आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि रुचि नरेंद्रन और विशिष्ट अतिथि ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता एवं भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एम. एम. सोमाया…
जमशेदपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास कार्य के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के बीना स्टेशन में तीसरी लाइन कनेक्टिविटी हेतु प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा | इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ गाडियाँ प्रभावित रहेगी | विवरण इस प्रकार है – रद्द होने वाली गाडियां :- 👉 दिनांक 14 अक्टूबर 2026 को रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22169 रानी कमलापति-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । 👉 दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को सांतरागाछी स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 22170 सांतरागाछी-रानी कमलापति हमसफर एक्सप्रेस रद्द रहेगी । परिवर्तित मार्ग…
जमशेदपुर। जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कोल्हान प्रमंडल के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र जुगसलाई में लगातार हो रहे भीषण जाम पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से यातायात व्यवस्था में अविलंब एवं प्रभावी सुधार करने की मांग की है। श्री मोदी ने कहा कि सोमवार से लगातार तीसरे दिन आज भी बाटा चौक पर शाम के समय घंटों जाम की स्थिति बनी रही, जिसके कारण आम लोगों, व्यापारियों, ग्राहकों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन पर्व के साथ ही त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही व्यापारियों का आवागमन बढ़…
जमशेदपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर में उत्साह का माहौल है। बुधवार को सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ। महोत्सव के पहले दिन बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता का ऑडिशन आयोजित किया गया, जिसमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह और अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। नन्हे प्रतिभागियों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा के…
