Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल
Breaking News

JAMSHEDPUR NEWS: ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा आज, संजय सेठ, रघुवर दास और अर्जुन मुंडा समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

News DeskBy News DeskNovember 4, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

 

● केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, सांसद, विधायक सहित कई दिग्गज नेता करेंगे शिरकत

जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में गुरुवार, 5 नवंबर को आयोजित होने वाली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा को लेकर पार्टी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम को भव्य, सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपा महानगर से लेकर युवा मोर्चा तक के कार्यकर्ता पूरी सक्रियता और उत्साह के साथ जुटे हुए हैं। इसी क्रम में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर की एक महत्वपूर्ण बैठक साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में पदयात्रा की तैयारियों, आयोजन की सफलता तथा युवाओं की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।

बैठक की अध्यक्षता भाजयुमो महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान ने किया। बैठक में मुख्य रूप से धनबाद के विधायक राज सिन्हा, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो, जिला प्रभारी बबन गुप्ता, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा, जिला महामंत्री राजीव सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अमित अग्रवाल सहित शैलेश गुप्ता, प्रदीप मुखर्जी, अमिताभ सेनापति, चिंटू सिंह, अभिषेक डे, विकास सिंह, भीमदास, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, नवजोत सोहल, सुशील पांडेय, नारायण महतो, राकेश कुमार समेत सैकड़ों युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि लोकतंत्र को बचाना और अराजकता को समाप्त करना आज युवा मोर्चा का सबसे बड़ा संकल्प है। झारखंड का युवा भ्रष्टाचार और अराजकता के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए तैयार है। गुरुवार का कार्यक्रम महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए युवाओं की हुंकार बनेगा। उन्होंने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

बैठक में निर्णय लिया गया कि गुरुवार को आयोजित पदयात्रा को व्यापक जनभागीदारी, अनुशासन एवं शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाया जाएगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से जुटेंगे।

वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजन स्थल साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) का निरीक्षण कर मंच, सभा स्थल एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। पार्टी की ओर से जमशेदपुर महानगर की चारों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 28 मंडलों से हजारों कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

दिग्गज नेताओं की रहेगी उपस्थिति, सुबह 11 बजे से शुरू होगी सभा

गुरुवार को आयोजित इस पदयात्रा में मुख्य रूप से रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी, सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, धनबाद के विधायक राज सिन्हा सहित पूर्व सांसद, विधायक, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे साकची स्थित नेताजी सुभाष मैदान (आम बागान) में सभा प्रारंभ होगी। सभा के उपरांत, यहीं से पदयात्रा निकाली जाएगी, जो बंगाल क्लब होते हुए साकची बड़ा गोलचक्कर, आई हॉस्पिटल के सामने से गुजरते हुए जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय के समीप पहुंचकर संपन्न होगी।

भाजपा इस पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के कथित झूठे राजनीतिक एजेंडे, दोहरे मापदंड एवं लोकतंत्र विरोधी रवैये को जनता के बीच उजागर करेगी। पार्टी नेताओं ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ शहर के प्रबुद्ध नागरिकों से भी इस पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में पदयात्रा को लेकर खासा उत्साह है। महानगर से लेकर मंडल स्तर तक की सक्रिय तैयारियां इस बात का संकेत हैं कि भाजपा इस पदयात्रा को व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी है।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

‘शिक्षा मंत्री’ के आवास में चोरी’, चोरों ने सेंध लगाकर 600 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और सात लाख रुपये नकदी पर हाथ किया साफ

November 17, 2026
Recent Post

Tata Trust के चेयरमैन नोएल टाटा को झटका, RBI ने फिर कहा, शेयर बाजार में सूचीबद्धता के नियमों का करें पालन

November 17, 2026

IIT-खड़गपुर के प्लेटिनम जुबली’ समारोह में 21 नवंबर को शामिल होंगे PM मोदी, कई महत्वपूर्ण घोषणाएं किये जाने की उम्मीद

November 17, 2026

‘शिक्षा मंत्री’ के आवास में चोरी’, चोरों ने सेंध लगाकर 600 ग्राम सोना, दो किलोग्राम चांदी और सात लाख रुपये नकदी पर हाथ किया साफ

November 17, 2026

Jharkhand: Congress विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप पर राष्ट्रीय महिला आयोग और जनजातीय आयोग ने झारखंड सरकार से मांगी रिपोर्ट

November 17, 2026

Share Market: विदेशी पूंजी के प्रवाह से शेयर बाजारों में तेजी, SenSex शुरुआती कारोबार में 108.83 अंक चढ़ा

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group