Jamshedpur. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा दास साहू का पैर में मोच आ गयी है। चिकित्सको ने उनको आराम की सलाह दी है. उनके पैर पर प्लास्टर लगाया गया है। इसको विधायक पूर्णिमा दास साहू ने खुद सोशल मीडिया पर सार्वजनिक किया है. उन्होंने लिखा है “मेरे जमशेदपुर पूर्व के प्रिय परिवारजन, सादर प्रणाम एवं जोहार! कुछ दिनों पूर्व राजनीतिक एवं सामाजिक व्यस्तताओं के बीच मेरे दाहिने पैर में मोच आ गई थी। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार सावधानियां बरतते हुए मैं आवश्यक कार्य कर रही थी। लेकिन, आज पैर में प्लास्टर लग जाने के कारण चिकित्सकीय सलाह के तहत…
Author: News Desk
Jamshedpur. परसूडीह के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक के पास मंगलवार रात फायरिंग की सूचना से अफरातफरी मच गई। ऑटो चालक संजय प्रसाद उर्फ गबरू ने निहाल तिवारी पर रोककर मारपीट करने और पिस्तौल से हवाई फायरिंग का आरोप लगाया है। घटना के बाद संजय किसी तरह वहां से निकलकर सीधे परसूडीह थाना पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। संजय के अनुसार, वह स्टेशन से यात्रियों को लेकर कीताडीह गया था। यात्रियों को छोड़ने के बाद वह ऑटो लेकर लौट रहा था। इसी दौरान त्रिमूर्ति चौक के पास निहाल तिवारी ने उसे रोक लिया। दोनों के बीच किसी बात…
Jamshedpur. मंगलवार को जमशेदपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने घोषणा की कि जमशेदपुर को जल्द ही एक प्रमुख मेडिकल हब के रूप में विकसित किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि बेंगलुरु, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों से विशेषज्ञ चिकित्सकों को झारखंड लाने की तैयारी की जा रही है। विभाग की विशेष टीम इन राज्यों के डॉक्टरों से संपर्क साध रही है। दक्षिण के राज्यों की तुलना में झारखंड सरकार विशेषज्ञों को प्रति माह ₹3 लाख तक का आकर्षक वेतन देने के लिए तैयार है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर…
Jamshedpur. टाटा स्टील कर्मचारियों के बोनस मुद्दे पर चालू सप्ताह निर्णायक हो सकता है। सूत्रों के अनुसार कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन फिलहाल शहर में हैं। टाटा वर्कर्स यूनियन बोनस समझौते के लिए प्रबंधन को पत्र भेज चुकी है। इस सप्ताह एमडी से यूनियन की वार्ता हो सकती है। इसमें अंतिम फैसला हो सकता है या शहर छोड़ने से पहले वे प्रबंधन और यूनियन को दिशा-निर्देश दे सकते हैं। संभावना है कि 10 सितंबर तक बोनस पर कोई निर्णय हो जाएगा।
New Delhi. टाटा मोटर्स लिमिटेड की कुल वाणिज्यिक वाहन बिक्री अगस्त में 49 प्रतिशत बढ़कर 44,411 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 29,863 इकाई थी। टाटा मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू वाणिज्यिक वाहन (सीवी) की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़कर 36,619 इकाई रही जबकि अगस्त 2025 में यह 27,481 इकाई थी। कंपनी का अंतरराष्ट्रीय कारोबार अगस्त में 7,792 इकाई रहा जबकि एक साल पहले इसी महीने में यह 2,382 इकाई था। इसमें सालाना आधार पर 227 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
जमशेदपुर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मंगल अवसर पर बिष्टुपुर सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ मंगलवार 01 सितम्बर से शुरू हुआ, जो सोमवार 07 सितम्बर तक चलेगा। भागवत कथा कार्यक्रम के प्रथम दिन मंगलवार को स्वामी हिमांशु जी महाराज ने भागवत का उपसंहार क्या कहता है पर परिचर्चा करते हुए कहा कि इस जीवन को जीने की कला का माध्यम किस प्रकार ठाकुर जी के चरणों में लगेगी एवं मानव कल्याण के लिए ये भागवत इनको आदेश देती है कि अज्ञान रूपी अंधकार से ज्ञान रूपी प्रकाश की ओर जो ले जाती है उसे हम…
सरायकेला: सरायकेला-खरसावां समाहरणालय में एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर आयोजित बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कपाली क्षेत्र की मतदाता सूची और बदलती जनसांख्यिकी को लेकर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने प्रशासन से एसआईआर के दौरान कपाली क्षेत्र से मिल रही शिकायतों पर विशेष ध्यान देने और मामलों की जांच कराने की मांग की। कोल्हान आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में चम्पाई सोरेन ने दावा किया कि कपाली क्षेत्र की वर्तमान स्थिति और वर्ष 1995 की मतदाता सूची में काफी अंतर दिखाई देता है। उन्होंने प्रशासन के समक्ष स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतों और जमीन से जुड़े मामलों को…
जमशेदपुर: झारखंड पुलिस के आधुनिकीकरण और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर पुलिस के बेड़े में 40 नई पेट्रोलिंग गाड़ियों को शामिल किया गया। इन वाहनों के शामिल होने से शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त और पुलिस की त्वरित पहुंच को और मजबूत करने की तैयारी है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य पुलिस को आधुनिक संसाधनों और आवश्यक वाहनों से लैस करने की दिशा में लगातार पहल की जा रही…
जमशेदपुर, 1 सितंबर 2026: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में मंगलवार को हिंदी माह-2026 का शुभारंभ किया गया। संस्थान की ओर से 1 से 30 सितंबर 2026 तक हिंदी माह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों, प्रतियोगिताओं और रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। हिंदी माह का उद्देश्य संस्थान के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि और अभिरुचि विकसित करना है। अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं हिंदी माह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए हिंदी में टिप्पण एवं आलेखन, टंकण प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं…
जमशेदपुर: आपदा के दौरान लोगों की जान बचाना पहली प्राथमिकता होती है, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य के बाद क्षतिग्रस्त भवनों, रेलवे संपत्तियों, उपकरणों और महत्वपूर्ण संसाधनों को सुरक्षित करना भी उतना ही आवश्यक है। आपदा के बाद नुकसान को नियंत्रित करने और उपलब्ध संसाधनों को सुरक्षित रखने में साल्वेज सेवा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यह बात राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित रेल सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने जोनल प्रशिक्षण संस्थान (ZRTI), सिनी में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कही। भारतीय रेल के ईस्ट कोस्ट रेलवे, दक्षिण पूर्व रेलवे और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के विभिन्न मंडलों से…
