Jamshedpur. दलमा वन्यजीव अभयारण्य में अब पर्यटकों को हाथियों राजनी और बादल के साथ 7 महीने के नन्हे हाथी शेखर को देखने का भी मौका मिलेगा। दरअसल, शेखर अपने झुंड से बिछड़ गया था। वन विभाग की टीम ने उसे दोबारा झुंड से मिलाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे दलमा लाने का निर्णय लिया गया।

सोमवार को गुमला वन प्रमंडल से शेखर को दलमा लाया गया। नए माहौल में वह काफी चंचल नजर आया। वनकर्मियों ने उसकी देखभाल करते हुए उसके पैरों में रस्सी बांधकर उसे नियंत्रित किया। इसके बाद राजनी हथिनी ने अपने महावत के साथ मिलकर उसे भोजन कराया। वन विभाग को उम्मीद है कि राजनी और बादल के साथ रहकर शेखर धीरे-धीरे नए वातावरण में ढल जाएगा और दलमा में हाथियों का परिवार और बड़ा होगा।


