.Ranchi. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सोमवार को बिहार और झारखंड ने सोन नदी के जल बंटवारे को लेकर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और अविभाजित बिहार के बीच 1973 में, सोन नदी के जल बंटवारे और मध्यप्रदेश में बाणसागर बांध की लागत को लेकर एक समझौता हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि विवाद 2000 में उस वक्त शुरू हुआ, जब बिहार से अलग करके झारखंड को एक नया राज्य बनाया गया। झारखंड ने बाणसागर परियोजना में पानी का बड़ा हिस्सा मांगा, क्योंकि जलग्रहण क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा…
Author: News Desk
Jamshedpur.टेल्को थाना क्षेत्र के ग्वाला बस्ती निवासी प्रियांशु गुप्ता ने रविंद्र ठाकुर पर पांच हजार रुपये रंगदारी मांगने, चापड़ से हमला करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। प्रियांशु ने टेल्को थाने में लिखित शिकायत देकर खुद और अपने परिवार की जान-माल को खतरा बताया है। उसने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है। शिकायत के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह से सात बजे के बीच ग्वाला बस्ती चौक पर रविंद्र ठाकुर ने प्रियांशु को रास्ते में रोक…
Jamshedpur. पोटका थाना क्षेत्र के हाता-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर पावरू में शाह स्पंज कंपनी के पास ट्रक ने पैदल जा रहे युवक को रौंद दिया। हादसे में राजनगर निवासी सुमन मंडल की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर टाटा-हाता मुख्य सड़क जाम कर दी। सड़क जाम रहने से टाटा-हाता, टाटा-चाईबासा और ओडिशा-टाटा मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। सुमन पोल्ट्री फॉर्म के चिकन पिकअप वैन में खलासी था। जानकारी के अनुसार, उसने वाशिंग सेंटर में वाहन खड़ा किया था। इसके बाद नाश्ता करने के लिए होटल गया था। वहां से लौटने के दौरान…
जमशेदपुर। बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी मुस्लिम बस्ती कब्रिस्तान के पास 29 अगस्त की रात राजा मजुमदार पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, करीब 25 वर्षीय राजा मजुमदार पर चाकू और ईंट से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना रात करीब 9:30 बजे की बताई गई है। इस संबंध में बर्मामाइन्स थाना में कांड संख्या 49/26, दिनांक 30 अगस्त 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने…
बिलासपुर – मध्य रेलवे के पुणे एवं हडपसर स्टेशन यार्ड में तीसरी लाइन के कमीशनिंग से संबंधित प्री-नॉन इंटरलॉकिंग (Pre-NI) एवं नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्य के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा एवं ट्रेनों के सुचारू परिचालन को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा निम्नानुसार व्यवस्था की गई है। परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :- 👉 ट्रेन संख्या 12221 पुणे–हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस दिनांक 19 सितम्बर एवं 03 अक्टूबर 2026 को निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग व्हाया पुणे–लोनावला-कर्जत-पनवेल-कल्याण-इगतपुरी–मनमाड होकर चलेगी। 👉 ट्रेन संख्या…
जमशेदपुर। चर्च स्कूल, बेल्डीह एक बार फिर शहर में अपनी भव्य इंटर-स्कूल प्रतियोगिता CONQUISTADOR 2026 के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और प्रतिस्पर्धी भावना को मंच देने के लिए तैयार है। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम Netflix रखी गई है, जो आयोजन को मनोरंजन, रोमांच और आधुनिक रचनात्मकता का अनूठा रूप देगी। CONQUISTADOR 2026 में विद्यार्थियों के लिए ऑन-स्टेज प्रतियोगिताओं की एक विस्तृत श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इनमें FOCAL PARDOX प्रमुख आकर्षण होगा, जिसमें कोर्टरूम आधारित थीम के जरिए प्रतिभागियों की तर्क क्षमता, प्रस्तुति और निर्णय लेने की क्षमता की परीक्षा होगी। इसके अलावा SWAY और HARMONY…
जमशेदपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट, जमशेदपुर के तत्वावधान में सोमवार को टीन प्लेट स्टेडियम में इंटर स्कूल चैंपियनशिप-PWD (Persons with Disabilities) का आयोजन किया गया। एक दिवसीय प्रतियोगिता में जमशेदपुर के छह विद्यालयों से 87 दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लेकर विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला खेल सह पर्यटन पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम रूपा रानी तिर्की ने किया। इस अवसर पर समाजसेवी पवन कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अवतार सिंह, NAB के चेयरपर्सन अतुल रंजन सिन्हा, लायंस क्लब जमशेदपुर की चेयरपर्सन पूर्वी घोष और शिक्षाविद डॉ. किशोर ओझा विशिष्ट अतिथि…
धनबाद, । धनबाद मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में सोमवार को अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले रेल कर्मचारियों के लिए समापक भुगतान समारोह का आयोजन किया गया। इस माह मंडल में कुल 33 कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति के मामले सामने आए, जिनमें सभी कर्मचारियों का समापक भुगतान कर दिया गया। धनबाद रेल मंडल प्रशासन की ओर से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के समापक भुगतान को प्राथमिकता दी जाती है। मंडल प्रशासन ने कहा कि सेवानिवृत्त रेलकर्मियों के हितों की रक्षा और उन्हें समय पर देय लाभ उपलब्ध कराना उसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। समापक भुगतान की प्रक्रिया को बनाया गया सरल मंडल प्रशासन…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच स्वर्णरेखा और खरकई नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, खरकई नदी वर्तमान में खतरे के निशान से 1.95 मीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर में बढ़ोतरी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति पर निगरानी बढ़ा दी है और तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदी घाटों और डूब क्षेत्र के आसपास जाने से बचने को कहा है। विशेष रूप से बच्चों को नदी एवं जलभराव…
जमशेदपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत मतदाता सूची से संबंधित दावा एवं आपत्ति प्राप्त करने और उनके निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। मतदाताओं की सुविधा के लिए जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर दावा-आपत्ति की सुनवाई की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने सोमवार को जिले में बनाए गए विभिन्न दावा-आपत्ति सुनवाई स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने समाहरणालय परिसर, स्वर्णरेखा भवन मानगो, जेएनएसी तथा प्रखंड कार्यालय जमशेदपुर में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं…
