Jamshedpur. नीट यूजी काउंसलिंग में मदद के नाम पर एक महिला से 3.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। धतकीडीह बी ब्लॉक निवासी निगार अख्तर ने रांची के एमआई एजुकेशन सर्विसेज के संचालक शशिभूषण कुमार पर ठगी का आरोप लगाया है। निगार अख्तर डॉक्टर केएस निजामी की पत्नी हैं। उन्होंने अपनी बेटी को डॉक्टर बनाने के लिए आरोपी से संपर्क किया था। आरोप है कि शशिभूषण ने बेटी की काउंसलिंग में सफलता दिलाने का भरोसा देकर 27 जुलाई 2025 को उनसे 3.50 लाख रुपये लिए थे।

हालांकि, उनकी बेटी को काउंसलिंग में सफलता नहीं मिली। इसके बाद महिला ने पैसे वापस मांगे, लेकिन आरोपी टालमटोल करता रहा।बाद में उसने पैसे लौटाने से इनकार करते हुए महिला को धमकी भी दी। इसके बाद निगार अख्तर ने साकची थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


