जमशेदपुर। लौहनगरी जमशेदपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। सिदगोड़ा स्थित सूर्यधाम में 2 से 4 सितंबर तक तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू और मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह भी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। महोत्सव के दौरान बाल राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहेंगी। दोनों प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।…
Author: News Desk
Chaibasa. सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव में रविवार शाम कुइली पहाड़ी नदी के अचानक बढ़े जलस्तर और तेज धार ने तीन ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सोमवार तक दो ग्रामीणों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक महिला अब भी लापता है। मृतकों की पहचान ग्रामीण मुंडा रोया सिद्धू के पिता बोसेन सिद्धू और उनकी मां के रूप में हुई है। वहीं, बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा है। अपने माता-पिता को खोने…
Puri. पुरी में 12वीं सदी के जगन्नाथ मंदिर के गर्भगृह में चूहों और तिलचट्टों के बढ़ते प्रकोप से निपटने के लिए पारंपरिक कीट नियंत्रण उपाय अपनाए जाएंगे। मंदिर के अंदर किसी भी जानवर या कीड़े को मारने पर स्पष्ट रोक होने के कारण चूहों को जाल या पिंजरे में फंसाकर जिंदा पकड़ने और बाहर छोड़ने का फैसला किया गया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने हाल में इस मुद्दे पर हुई बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि प्राचीन मंदिर में चूहों की समस्या नई नहीं है। उन्होंने…
Bahragoda.बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरा गांव के पास सोमवार सुबह पैराशूट के सहारे आसमान से अचानक एक संदिग्ध वस्तु गिरने से इलाके में कौतूहल और दहशत का माहौल बन गया। वस्तु को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही बरसोल पुलिस मौके पर पहुंची और उपकरण को सुरक्षित कब्जे में ले लिया।पुलिस की प्रारंभिक जांच और उपकरण पर अंकित संपर्क नंबर पर बातचीत के बाद पता चला कि यह पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर स्थित विद्यासागर विश्वविद्यालय का वैज्ञानिक अनुसंधान यंत्र है। विश्वविद्यालय की ओर से इसे शोध कार्य के उद्देश्य से हवा में…
Jamahedpur.दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा रेल मंडल में रखरखाव, सिग्नलिंग और इंजीनियरिंग कार्यों के लिए 31 अगस्त से 6 सितंबर तक एक सप्ताह का रोलिंग ब्लॉक लेने की घोषणा की गई है. इस ब्लॉक के कारण टाटानगर, चक्रधरपुर, आसनसोल और पुरुलिया रेल खंडों पर चलने वाली कई मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेल प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इस दौरान कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है, जबकि कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्गों को छोटा किया गया है. रोलिंग ब्लॉक के चलते दैनिक यात्रियों, विशेषकर कोल्हान और पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने…
Jamshedpur. मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. लगातार बारिश के कारण लोगों को घरों से निकलने में परेशानी हो रही है. लगातार बारिश के बीच चांडिल डैम का जलस्तर भी बढ़ रहा है. स्थिति को देखते हुए डैम के 13 रेडियल गेट खोल दिए गए हैं. ओडिशा के बांधों से भारी डिस्चार्ज के कारण आदित्यपुर ब्रिज स्थल पर खरकई नदी खतरे के निशान (129.00 मीटर) को पार कर 129.03 मीटर पर बह रही है। हालांकि, राहत की बात यह है कि खरकई और स्वर्णरेखा दोनों नदियों के जलस्तर का वर्तमान रुझान फिलहाल घटने (फॉलिंग) की ओर है। वहीं,…
Ranchi. झारखंड में नए पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने अधिकारियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा है। इसके लिए फॉर्म-6 और घोषणा-पत्र के माध्यम से आवेदन लेने की प्रक्रिया जारी है। मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने के लिए 15 सितंबर 2026 तक फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि माना गया है। इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी…
Ranchi. झारखंड पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने एक भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा 2024 में आयोजित झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीआईडी ने 18 अगस्त से अब तक कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने रविवार रात जारी एक बयान में कहा, ‘‘जेएसएससी-सीजीएल प्रतियोगिता परीक्षा के संबंध में गिरिडीह जिले के बेंगाबाद निवासी समीर कुमार को गिरफ्तार किया गया है।’’ एजेंसी ने 2024 में आयोजित जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में…
Mumbai. पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतों में फिर तेजी आने के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि वैश्विक बाजारों में कमजोर रुख और विदेशी पूंजी की निकासी से भी शुरुआती कारोबार के दौरान निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 226.60 अंक टूटकर 77,028.56 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 120.40 अंक फिसलकर 24,053.55 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में इन्फोसिस, टाटा स्टील, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फाइनेंस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टाइटन के शेयर सबसे अधिक गिरावट…
Ranchi. कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिसीमन के जरिए विधायिका में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीट की संख्या कम करने की कोशिश करके उन्हें ‘खामोश करने की साजिश’ रच रहे हैं। पार्टी ने कहा कि यदि 2007-08 की रिपोर्ट के आधार पर परिसीमन किया जाता है तो वह इसका विरोध करेगी। केंद्र सरकार ने 14 फरवरी, 2008 को परिसीमन आयोग की रिपोर्ट स्वीकार की थी, जिससे देश के राजनीतिक नक्शे में बदलाव हुआ था। हालांकि, झारखंड के साथ-साथ असम, मणिपुर, नगालैंड और अरुणाचल प्रदेश में परिसीमन प्रक्रिया को 2026…
