Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित मिरूडीह साप्ताहिक हाट में रविवार देर शाम 32 वर्षीय राधिका सवैया की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। राधिका राजनगर प्रखंड के गोविंदपुर की रहने वाली थीं और बाजार करने मिरूडीह हाट पहुंची थीं। जानकारी के मुताबिक, राधिका गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ हालत में मिलीं। उनकी सास बसंती ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टीएमएच रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू…
Author: News Desk
Jamshedpur. टाटानगर से कटिहार के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अहम खबर है। रेलवे ने टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर बदल दिया है। अब यह ट्रेन 28181 के बजाय 18633 नंबर से एक्सप्रेस के रूप में संचालित होगी। रेलवे ने टाटा-कटिहार के अलावा पटना-एर्नाकुलम एक्सप्रेस और धनबाद-हावड़ा ब्लैक डायमंड एक्सप्रेस के नंबरों में भी बदलाव किया है।जानकारी के अनुसार, रविवार से मंगलवार तक ये सभी ट्रेनें बदले हुए नंबरों से चलेंगी। रेलवे ने यात्रियों को इस बदलाव की जानकारी दी है, ताकि टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। यात्रा पर निकलने से…
Jamshedpur : बागबेड़ा स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल संघ भवन में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्रीकृष्ण सिन्हा की 139 वीं जयन्ती काफी धूमधाम से मनाया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के खगड़िया जिले के परवत्ता विधासभा क्षेत्र के विधायक बाबुलाल शौर्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रख्यात समाजसेवी सह पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के केंद्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार उपस्थित थे. समारोह की शुरूआत बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिन्हा की मूर्ति एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प चढ़ाकर तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया. इस…
Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती के पास सोमवार सुबह छात्रों से भरा एक टेंपो अचानक पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे ऑटो से विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। टेंपो पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी घायल छात्रों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
New Delhi. टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 इकाई हो गई। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसने 37,530 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 39,784 इकाई रही, जो अक्टूबर 2025 में 35,108 इकाई थी। अक्तूबर 2026 में कंपनी का निर्यात 225 प्रतिशत बढ़कर 7,868 इकाई पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने के दौरान 2,422 इकाई था।
Jamshedpur. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहन दबाव रविवार को चक्रवाती तूफान में बदल गया, जिसके बाद ओडिशा सरकार ने राज्य के दक्षिणी हिस्से में किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ बना है। इसके तीन नवंबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की संभावना है। भारत ने इस तूफान को ‘मुरासु’ नाम दिया है, जिसका अर्थ युद्ध का नगाड़ा होता है। यह तूफान और तेज होकर बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल…
New Delhi. नौकरीपेशा लोगों के लिए इपीएफओ ने अच्छी खबर दी है. इपीएफओ ने करोड़ो सब्सक्राइबर्स के लिए दो बड़ी सुविधाओं का ऐलान किया है. केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने रविवार को इपीएफओ की दो नयी सुविधाओं – व्हाट्सअप सेवाओं और निष्क्रिय पीएफ खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है. इपीएफओ की नयी व्हाट्सअप सेवा के जरिये सदस्य अपने पीएफ खाते का बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, खाते में हुई पिछली पांच ट्रांजेक्शन की जानकारी और पासबुक से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. इस सुविधा का एक और फायदा है. सदस्यों को उनकी…
Mumbai. घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बेहतर नतीजों के बाद उसके शेयर में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से निवेशकों की धारणा को बल मिला। विदेशी पूंजी का प्रवाह और एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से भी शुरुआती कारोबार के दौरान बाजार की धारणा को समर्थन मिला। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 764.72 अंक चढ़कर 75,216.80 अंक पर और एनएसई निफ्टी 201.40 अंक की बढ़त के साथ 23,255.90 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से रिलायंस इंडस्ट्रीज का…
Gamahria. सरायकेला खरसावां जिले के एक पुलिस थाने में महिला से कथित दुष्कर्म के मामले में रविवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक(एसआइ) और मुंशी का काम कर रहे एक आरक्षी को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या तीन हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि 29 अक्टूबर की रात हुई घटना के बाद, शनिवार को एक आरक्षी को गिरफ्तार किया गया था, जबकि गम्हरिया थाने के प्रभारी अधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। उन्होंने…
