Jamshedpur. कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर मुस्लिम बस्ती के पास सोमवार सुबह छात्रों से भरा एक टेंपो अचानक पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे ऑटो से विद्या भारती इंग्लिश स्कूल, हाता जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि ऑटो में क्षमता से अधिक बच्चे सवार थे। टेंपो पलटते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी घायल छात्रों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।


