Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»EPFO की नयी सुविधा की शुरुआत , अब Whatsapp पर देख सकेंगे PF बैलेंस, ₹1,000 तक बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट
Headlines

EPFO की नयी सुविधा की शुरुआत , अब Whatsapp पर देख सकेंगे PF बैलेंस, ₹1,000 तक बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट

News DeskBy News DeskNovember 2, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. नौकरीपेशा लोगों के लिए इपीएफओ ने अच्छी खबर दी है. इपीएफओ ने करोड़ो सब्सक्राइबर्स के लिए दो बड़ी सुविधाओं का ऐलान किया है. केंद्रीय श्रम मंत्री डॉ मनसुख मांडविया ने रविवार को इपीएफओ की दो नयी सुविधाओं – व्हाट्सअप सेवाओं और निष्क्रिय पीएफ खातों के ऑटोमैटिक सेटलमेंट की शुरुआत की है. इपीएफओ की नयी व्हाट्सअप सेवा के जरिये सदस्य अपने पीएफ खाते का बैलेंस की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके अलावा, खाते में हुई पिछली पांच ट्रांजेक्शन की जानकारी और पासबुक से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे. इस सुविधा का एक और फायदा है. सदस्यों को उनकी जरूरत के हिसाब से मार्गदर्शन और सहायता भी मिलेगी. खासतौर पर प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करने में मदद दी जायेगी. इपीएफओ ने उन लोगों के लिए भी राहत की पहल की है, जिनके पीएफ खाते लंबे समय से निष्क्रिय पड़े हैं.

कई बार नौकरी बदलने या दूसरी वजहों से पुराने पीएफ खातों में छोटी रकम जमा रह जाती है. ऐसे खातों से पैसा निकालने के लिए अलग से क्लेम करना पड़ता है. अब आधार से सत्यापित ऐसे निष्क्रिय पीएफ खातों में, जिनमें 1,000 रुपये तक बैलेंस है, इपीएफओ खुद सेटलमेंट की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके लिए खाताधारक की पहचान और बैंक खाते का निर्धारित तरीके से सत्यापन किया जायेगा.

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

इसके बाद पात्र रकम सही लाभार्थी तक पहुंचाई जायेगी. इस पहल से लाखों खातों को फायदा मिलने की उम्मीद है. इन खातों में कुल मिलाकर लगभग पांच करोड़ रुपये जमा हैं. यानी छोटी-छोटी रकम के लिए भी लोगों को अलग से क्लेम करने की परेशानी कम हो सकती है. इस सुविधा से सदस्यों को सामान्य सेवाओं के लिए इपीएफओ कार्यालय जाने की जरूरत कम होगी.

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026
Recent Post

Jamshedpur: हलदीपोखर में सड़क हादसा, छात्रों से भरी ऑटो पलटी, चार बच्चे घायल

November 2, 2026

Jamshedpur: गोलमुरी में सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, एक व्यक्ति की मौत

November 2, 2026

Tata Motors के कमर्शियल वाहनों की बिक्री में बंपर तेजी, अक्टूबर में 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 पर

November 2, 2026

Cyclone Coming…3 नवंबर को आ रहा चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’, हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

November 2, 2026

EPFO की नयी सुविधा की शुरुआत , अब Whatsapp पर देख सकेंगे PF बैलेंस, ₹1,000 तक बैलेंस वाले निष्क्रिय खातों का होगा ऑटोमैटिक सेटलमेंट

November 2, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group