Jamshedpur. गोलमुरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय डब्बू साहू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।


