धनबाद,: यात्रियों की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों से झारखंड, बिहार और ओडिशा के यात्रियों को लाभ मिलेगा। जारी कार्यक्रम के अनुसार, नवंबर महीने में इन ट्रेनों का परिचालन निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। रेलवे की ओर से जारी विवरण के अनुसार, राउरकेला-झांझरपुर, टाटा-लाभा और रांची-पूर्णिया कोर्ट के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन तारीखों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम परिचालन की तिथि 08105 राउरकेला-झांझरपुर स्पेशल 5, 12 और 19 नवंबर 08106 झांझरपुर-राउरकेला स्पेशल 6, 13 और 20 नवंबर 08181 टाटा-लाभा…
Author: News Desk
धनबाद, 1 नवंबर: पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल में रविवार को ‘सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक-2026’ (सतत जीवनशैली सप्ताह) का शुभारंभ हुआ। इस दौरान मंडल के प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर जागरूकता गतिविधियां आयोजित कर रेल यात्रियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का उद्देश्य दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना है। स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए यात्रियों को किया जागरूक अभियान के तहत धनबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से विशेष घोषणाएं…
सिदगोड़ा: भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी दिवंगत चंद्रशेखर मिश्रा की स्मृति में सिदगोड़ा स्थित भास्कर भवन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इसमें हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके साथ बिताए गए पलों को याद किया। इस दौरान भास्कर भवन में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की सामूहिक घोषणा भी की गई। सभा में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न दलों एवं विचारधाराओं के लोगों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने चंद्रशेखर मिश्रा के मृदुभाषी स्वभाव, सहज व्यवहार, सामाजिक सौम्यता और सादगी को याद किया। उन्होंने कहा कि मिश्रा…
निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 2 से 20 नवंबर तक तीन स्तरों पर होगी आयोजित; राज्यस्तर पर ‘आवाज झारखंड 2026’ भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन 5 नवम्बर को राज्य के सभी ELC के माध्यम से आयोजित कार्यक्रमों में ECINET ऐप डाउनलोड करने हेतु चलाया जाएगा विशेष अभियान ================== रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड, श्री के. रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार युवाओं एवं भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, निर्वाचन प्रक्रिया तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड राज्य में संस्थान, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, जिला तथा राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया…
Gamaharia. गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाना प्रभारी की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंप दी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गियारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को एसपी मनोज स्वर्गियारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद राजेश टुडू ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। आम लोगों…
Jamshedpur.परसुडीह-खासमहल स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति में दुकान और गोदाम का किराया बढ़ाये जाने के फैसले के खिलाफ कारोबारियों का आक्रोश खुलकर सामने आने लगा है। बाजार समिति बोर्ड रांची की ओर से किराये में 125 प्रतिशत की बढ़ोतरी किये जाने के विरोध में शनिवार को कारोबारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया। दिनभर दुकानदारों ने काला बिल्ला लगाकर बोर्ड के फैसले के प्रति अपनी नाराजगी जतायी और बढ़ा हुआ किराया वापस लेने की मांग की। नौ रुपये प्रति वर्गफीट किया किराया व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने बताया कि बाजार समिति बोर्ड रांची ने दुकान और गोदाम के…
Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल से होमगार्ड जवानों को हटाने के स्वास्थ्य मंत्री के आदेश के खिलाफ विरोध तेज हो गया है। रविवार को साकची स्थित आमबागान मैदान में झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें पूर्वी सिंहभूम के सैकड़ों जवानों ने शामिल होकर आदेश वापस लेने की मांग की। जवानों ने रोजगार, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।सभा की अध्यक्षता जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ने की, जबकि संचालन कोल्हान सचिव विनय सिंह ने किया। प्रदेश महासचिव राजीव कुमार तिवारी ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना…
Jamshedpur. टाटानगर रेलवे सिविल डिफेंस ने एमडीडीटीआई में रेलकर्मियों को सड़क सुरक्षा, गोल्डन ऑवर, प्राथमिक उपचार और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कैरेज एंड वैगन, इंजीनियरिंग, ऑपरेटिंग, कमर्शियल और लोको शेड के 70 रेलकर्मियों ने भाग लिया। सिविल डिफेंस के इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कहा कि सड़क दुर्घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार व समाज को प्रभावित करने वाली गंभीर समस्या है। दुर्घटना के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान समय पर प्राथमिक उपचार और आपातकालीन सहायता मिलने से घायल की जान बचाने तथा गंभीर परिणामों को कम करने में मदद…
Ranchi. झारखंड की महिलाओं के लिए दिवाली से पहले खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की करीब 51 लाख पात्र महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की किस्त के रूप में 2,500-2,500 रुपये भेजे जाने की उम्मीद है। इसके लिए जिलावार स्तर पर भुगतान की तैयारियां की जा रही हैं। हालांकि, राशि ट्रांसफर की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में लाभुक महिलाओं को उम्मीद है कि त्योहार से पहले अक्टूबर महीने की सम्मान राशि उनके बैंक खातों में पहुंच सकती है।…
New Delhi. अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोलियम कंपनियों ने विमान ईंधन (एटीएफ) और वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। रविवार से एटीएफ की कीमत में 1.37 रुपये प्रति लीटर और 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक सिलेंडर के दाम में 10 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। हालांकि, घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसी तरह, होटल और रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत भी 10 रुपये बढ़ाकर 2,820 रुपये कर दी गई है। वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम…
