Ranchi.रांची-जमशेदपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-33 पर नामकुम थाना क्षेत्र के पुराना रामपुर के पास शनिवार की सुबह करीब 9:30 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. डिवाइडर पर उगी घास की कटाई कर रहे मजदूरों को तेज रफ्तार कंटेनर ने अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में एक महिला और एक पुरुष मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य मजदूर घायल हो गए. मृतक तमाड़ के रहने वाले बताए जा रहे हैं. रामपुर थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि की है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नामकुम थानाक्षेत्र में रामपुर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर ये…
Author: News Desk
Jamshedpur. रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 20971/20972 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस की फ्रीक्वेंसी साप्ताहिक से बढ़ाकर द्वि-साप्ताहिक करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। नई व्यवस्था के तहत ट्रेन संख्या 20971 उदयपुर–शालीमार एक्सप्रेस अब शनिवार और रविवार को चलेगी, जबकि 20972 शालीमार–उदयपुर एक्सप्रेस रविवार और सोमवार को संचालित होगी। इस ट्रेन का पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, झारसुगुड़ा और राउरकेला सहित कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहराव है। रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार ट्रेन की समय-सारणी में भी आवश्यक बदलाव किए गए हैं। संबंधित विभागों को नई फ्रीक्वेंसी जल्द लागू करने…
Jamshedpur. चांडिल के होटल टेंथ माइल स्टोन परिसर में कारोबारी निखार सबलोक की हत्या में पुलिस ने बिहार के आरा जिले से एक शूटर को गिरफ्तार किया है। हालांकि पुलिस गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रही है। अबतक मामले में आठ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने उस कार का भी पता लगा लिया है, जिससे हत्या के बाद हमलावर फरार हुए थे। कार सिंटू सिंह के करीबी सुनील रजक की है। पुलिस ने सिंटू सिंह और सुनील रजक की गिरफ्तारी के लिए भी कई स्थानों पर छापेमारी की, लेकिन दोनों…
Rourkela. केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उनकी छवि खराब करने और उन्हें मंत्रालय से हटवाने के लिए धन खर्च कर दुष्प्रचार अभियान शुरू किया है। उन्होंने ओडिशा के राउरकेला में उनके एक सहयोगी की संगठित अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तारी के बाद यह आरोप लगाया। ओराम ने इससे पहले स्पष्ट किया था कि उनके सहयोगी राकेश पासवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। पासवान को इस्पात नगरी राउरकेला में राज्य सरकार के एक अतिथि गृह में अपराधियों को पनाह देने के आरोप…
New Delhi. सुप्रीम कोर्ट 31 अगस्त को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें केंद्र और अन्य संबंधित पक्षों को यह निर्देश देने का अनुरोध किया गया है कि वे पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल में एथनॉल की सटीक मात्रा बताने की प्रणाली सुनिश्चित करें। शीर्ष अदालत की 31 अगस्त के मामलों की सूची के अनुसार, यह याचिका न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति प्रसन्ना बी. वराले की पीठ के समक्ष सुनवाई के लिए प्रस्तुत की जाएगी। नरेंद्र कुमार गोस्वामी की ओर से दायर याचिका में यह निर्देश दिए जाने का भी अनुरोध किया गया है कि ईंधन संबंधी हर बिल में बेचे…
Ranchi. झारखंड में H1N1 वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर चिंता बढ़ रही है। रांची स्थित RIMS में जांच के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल में अब तक 8 मामलों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। स्वाइन फ्लू के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण…
Chaibasa.पश्चिमी सिंहभूम जिले में जमीन के विवाद में 12 वर्षीय एक बच्चे समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), जगन्नाथपुर, राफेल मुर्मू ने बताया कि टोंटो थाना क्षेत्र के तारोबबुरु गांव में 21 अगस्त को राजीन दोराईबुरु (40), उनकी पत्नी जानो दोराईबुरु और उनके 12 साल के बेटे की उनके घर में ही कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा, “पुलिस ने वैज्ञानिक जांच और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर साक्ष्य…
New Delhi. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शुक्रवार देर रात बताया कि 84 विषयों के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं और 4,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के लिए अर्हता प्राप्त की है। एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘84 विषयों की परीक्षा में शामिल हुए 6.07 लाख अभ्यर्थियों में से 97,000 से अधिक ने पीएचडी में दाखिले के लिए और 4,000 से अधिक ने जेआरएफ के लिए अर्हता हासिल की है।’’ एनटीए ने इस साल जून में अंग्रेजी, वाणिज्य और समाजशास्त्र की परीक्षा…
Ranchi. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एक विशेष अदालत ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के रांची स्थित वेतन एवं लेखा कार्यालय में तैनात तीन अधिकारियों को शुक्रवार को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया, ताकि उनसे ‘पूछताछ की जा सके और अन्य अधिकारियों की संलिप्तता का पता लगाया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय में तैनात वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो तथा सहायक लेखा अधिकारियों -सुनील कुमार और सुजीत कुमार सिंह- को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया था। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने आरोपियों…
Ranchi. झारखंड में आदिवासी संगठनों के एक धड़े ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन के विरोध में 30 अगस्त को यहां ‘आदिवासी एकता महाजुटान’ रैली आयोजित करने की शुक्रवार को घोषणा की। इन संगठनों ने दावा किया कि परिसीमन के नाम पर लोकसभा और विधानसभा में अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित सीट की संख्या कम करने की कोशिश की जा रही है। आदिवासी एकता महाजुटान’ रैली के संयोजक लक्ष्मी नारायण मुंडा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘झारखंड में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित विधानसभा और लोकसभा की सीट में किसी भी तरह की कमी हमें स्वीकार नहीं होगी। परिसीमन…
