New Delhi. रेल मंत्रालय ने अपने सभी जोन को निर्देश दिया है कि ‘रेल मदद’ ऐप पर यात्रियों की ओर से की गई शिकायतों को डिजिटल प्रणाली के जरिये सीधे ट्रेन में तैनात रेलवे के कर्मचारियों के पास भेजा जाए, ताकि उनका जल्द समाधान हो सके। मंत्रालय ने यह भी निर्देश दिया है कि ऐसे सभी कर्मचारियों का विवरण उनकी ड्यूटी की पाली के साथ आंतरिक डिजिटल प्रणाली में दर्ज किया जाए। मंत्रालय ने 24 अगस्त को सभी रेलवे जोन को भेजे पत्र में कहा, ‘रेल शिकायतों की लाइव निगरानी के दौरान यह देखा गया है कि यात्रियों द्वारा दर्ज…
Author: News Desk
Ranchi. JSSC-CGL भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में CID ने गिरिडीह में देर रात कार्रवाई करते हुए CGL के एक चयनित अभ्यर्थी और ASO समीर उर्फ शालू को हिरासत में लिया है। कार्रवाई बेंगाबाद चौक स्थित एक मिठाई की दुकान पर की गई। जानकारी के अनुसार, समीर छुट्टी लेकर रांची से बेंगाबाद आया था और रक्षाबंधन के अवसर पर अपने परिवार के साथ मिठाई की दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान CID की टीम बेंगाबाद पुलिस के सहयोग से वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए समीर को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि हिरासत में लेने…
Ranchi. झारखंड सरकार ने जाति, आय, आवास और EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) प्रमाणपत्र बनवाने की प्रक्रिया में लोगों को बड़ी राहत दी है। अब ये प्रमाणपत्र ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन माध्यम से भी जारी किए जा सकेंगे। नई व्यवस्था गुरुवार से लागू कर दी गई है और फिलहाल तीन महीने तक प्रभावी रहेगी। प्रमाणपत्र जारी करने में आ रही तकनीकी परेशानियों और लंबित आवेदनों को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ऑफलाइन व्यवस्था शुरू करने का निर्देश दिया था। इसके बाद कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग के संयुक्त सचिव अमर कुमार ने सभी उपायुक्तों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार…
Jamshedpur. झारखंड के जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय के लोगों ने नेपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत सामग्री जुटाना शुरू कर दिया है। नेपाली सेवा समिति (एनएसएस) के अध्यक्ष विजय कुमार दमाई ने बताया कि समुदाय के सदस्य नेपाल में रह रहे अपने रिश्तेदारों से संपर्क कर उनकी कुशलक्षेम जानने की कोशिश कर रहे हैं। दमाई ने कहा, फिलहाल जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय के किसी भी परिवार का सदस्य प्रभावित नहीं हुआ है। इस्पात नगरी में रहने वाले नेपाली लोगों के ज्यादातर रिश्तेदार हिमालयी देश के अलग-अलग हिस्सों में रहते हैं। उन्होंने कहा, हमने नेपाल…
Adityapur. सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर इलाके में बृहस्पतिवार को एक रिहायशी इमारत की पांचवीं मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिरकर 18 वर्षीय एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। वह अपार्टमेंट में पहुंची थी और उसने सुरक्षा गार्ड से कहा था कि वह पांचवीं मंजिल पर रहने वाले एक परिवार से मिलना चाहती है। थोड़ी देर बाद, फ्लैट के निवासियों को जोर से किसी चीज के गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वे नीचे भागे, तो उन्होंने युवती…
Ranchi. कांग्रेस की झारखंड इकाई ने एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ राज्य के सभी 24 जिलों में बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। इस कानून का उद्देश्य खनिज अधिकारों और खनिज वाली भूमि पर कर लगाने के संबंध में राज्यों के अधिकारों को सीमित करना है। दिनभर धरना प्रदर्शन आयोजित किए गए और उपायुक्तों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपे गए। ज्ञापन में मामले में राष्ट्रपति से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया गया। रांची में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मोरहाबादी मैदान स्थित बापू वाटिका से विरोध मार्च निकाला। खान एवं खनिज…
Mumbai. घरेलू वाहन कंपनी टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड (टीएमपीवी) ने बृहस्पतिवार को अपने यात्री वाहन कारोबार के लिए नई ब्रांड पहचान ‘टाटा.कार्स’ पेश की। टाटा समूह की कंपनी ने कहा कि इस ब्रांड के तहत उसके हैचबैक, सेडान, प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक वाहनों सहित यात्री वाहन पोर्टफोलियो को एक साझा पहचान दी जाएगी। टीएमपीवी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा, भारत की पहली स्वदेशी कार से लेकर इलेक्ट्रिक वाहन खंड की अगुवाई करने और सुरक्षा को आम बनाने तक, हमने लगातार सीमाओं को चुनौती दी है और लाखों ग्राहकों के लिए संभावनाओं का…
Ranchi. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पुलिस थानों में CCTV कैमरे लगाने के अपने आदेश का पालन नहीं होने पर नाराजगी जताई है। अदालत ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को अवमानना नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है कि आदेश का अनुपालन नहीं होने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न की जाए। चीफ जस्टिस एमएस सोनक और जस्टिस राजेश शंकर की खंडपीठ ने गुरुवार को पुलिस कस्टडी में JLKM के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो की कथित पिटाई से जुड़े स्वतः संज्ञान मामले की सुनवाई के दौरान यह निर्देश दिया। राज्य के सभी पुलिस थानों में CCTV लगाने के आदेश के अनुपालन पर अदालत…
Ranchi . झारखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को नेपाल स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों को पत्र लिखकर हिमालयी देश में आई बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित हुए राज्य के कामगारों, पर्यटकों और अन्य लोगों के बारे में जानकारी मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नेपाल में बुधवार को तीन जिलों में कहर बरपाने वाली भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़कर 177 हो गई है। इस आपदा में 300 से अधिक भारतीय पर्यटकों समेत कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘हमने वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों, उत्प्रवासी संरक्षी (प्रोटेक्टर ऑफ इमिग्रेंट्स) और…
जमशेदपुर. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को अधिक से अधिक कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए 20471/20472 श्री गंगानगर-पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाने का निर्णय लिया है। यह सुविधा सितंबर 2026 में अस्थायी रूप से उपलब्ध रहेगी। रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 20471 श्री गंगानगर-पुरी एक्सप्रेस में श्री गंगानगर से 6 सितंबर से 27 सितंबर 2026 तक एक अतिरिक्त एसी-3 कोच लगाया जाएगा। वहीं, गाड़ी संख्या 20472 पुरी-श्री गंगानगर एक्सप्रेस में पुरी से 9 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 6 से 30 सितंबर तक अतिरिक्त AC-3 कोच अतिरिक्त कोच…
