जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर (पीजी) भूगोल विभाग में मंगलवार को ज्ञान प्रबंधन और फील्ड वर्क डॉक्यूमेंटेशन विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों और शोधार्थियों को शोध एवं सामाजिक कार्यों में ज्ञान प्रबंधन, दस्तावेजीकरण तथा साक्ष्य निर्माण के महत्व से अवगत कराना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. अंजली गुप्ता तथा विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. अमर कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन भूगोल विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीता कुमारी के संयोजन में किया गया, जबकि डॉ. कंचन सह-संयोजक की भूमिका में रहीं।…
Author: News Desk
बिलासपुर,। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नारकोस” के तहत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में बड़ी कार्रवाई की गई। रेलवे सुरक्षा बल की गोंदिया अपराध गुप्तचर शाखा ने 72.661 किलोग्राम गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित बाजार कीमत 36.33 लाख रुपये बताई गई है। आरपीएफ के अनुसार, 24 अगस्त 2026 को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल क्राइम टीम, गोंदिया के अधिकारियों और बल सदस्यों ने ट्रेन संख्या 22827 पुरी-सूरत एक्सप्रेस में कार्रवाई…
जमशेदपुर। बिहार अवॉर्ड सेरेमनी 2026 का आयोजन 27 अगस्त 2026 को राजमहल रिसॉर्ट, भागवत नगर, कुम्हरार पथ, पटना में किया जाएगा। समारोह में दिव्यांगजनों के खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और योगदान के लिए विभिन्न व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसी क्रम में जमशेदपुर, झारखंड के राजकुमार सिंह को “भीम अवॉर्ड” (State Level Outstanding Sports Achiever for PwD) से सम्मानित किया जाएगा। राजकुमार सिंह को यह सम्मान दिव्यांगजनों के खेल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए प्रदान किया जा रहा है। वे लंबे…
बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा बिलासपुर से दक्षिण भारत के बीच रेल संपर्क को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर–यलहंका (बेंगलुरु)–बिलासपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस (18261/18262) का नियमित परिचालन आज 26 अगस्त 2026 से प्रारंभ किया गया। यह रेल सेवा दोनों क्षेत्रों के बीच शिक्षा, रोजगार, व्यापार, उद्योग एवं पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक एवं आर्थिक संपर्क को भी नई गति प्रदान करेगी। विशेष रूप से बेंगलुरु जैसे प्रमुख आईटी एवं औद्योगिक केंद्र से बिलासपुर क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क मजबूत होने से विभिन्न वर्गों के यात्रियों को आवागमन…
जमशेदपुर। एनटीटीएफ आरडी टाटा, साकची, जमशेदपुर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) की ओर से विद्यार्थियों के लिए काउंसलिंग एवं प्रमोशनल मीटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को इग्नू के विभिन्न उच्च शिक्षा, व्यावसायिक एवं कौशल आधारित पाठ्यक्रमों तथा अध्ययन के अवसरों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय स्थित IGNOU Learner Support Centre की कोऑर्डिनेटर डॉ. त्रिपुरा झा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने इग्नू की शिक्षा व्यवस्था, उपलब्ध पाठ्यक्रमों, प्रवेश प्रक्रिया और अध्ययन की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इग्नू की लचीली शिक्षा प्रणाली विद्यार्थियों को…
जमशेदपुर। सीतारामडेरा स्थित एक होटल में श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की महिला इकाई की ओर से सावन सिंधारा उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक खेलों और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कुल 18 पुरस्कार जीते। कार्यक्रम का आयोजन पायल रुस्तगी की अध्यक्षता तथा मेघा सिंघानिया और नेहा भालोटिया के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। सावन के पारंपरिक उत्सव के रंग में रंगे इस कार्यक्रम में महिलाओं ने विभिन्न खेलों के साथ उत्सव का आनंद लिया।…
जमशेदपुर। धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्री श्याम भटली परिवार, जमशेदपुर की वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) में सत्र 2026-2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। बैठक में वर्ष 2024-2026 की पूर्ववर्ती कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर आय-व्यय का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सीतारामडेरा स्थित एक होटल में आयोजित एजीएम की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष गगन रुस्तगी ने की। बैठक में संस्था के सभी आठ संस्थापक सदस्य गगन रुस्तगी, ललित डाँगा, प्रवीण भालोटिया, मनीष सिंघानिया, संदीप बजाज, मदन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल और महेश सिंघानिया उपस्थित रहे।…
Ranchi. डुमरी विधायक और जेएलकेएम प्रमुख जयराम कुमार महतो पर बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज, अभद्र भाषा के इस्तेमाल और धमकी देने का आरोप लगा है। मामले को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र भेजकर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के लिए जल्द समय देने का अनुरोध किया है। एसोसिएशन के पत्र के मुताबिक, 21 अगस्त की रात जयराम महतो ने अपने मोबाइल नंबर से WhatsApp कॉल कर बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार से कथित तौर पर अभद्र भाषा में बात की। थाना प्रभारी से गाली-गलौज करने का आरोप लगाया गया है। पत्र में…
Ranchi. सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। गढ़वा-नगर ऊंटारी रेलखंड पर जोबरईया गांव के समीप मंगलवार को रेलवे ट्रैक पर रील बनाने के दौरान युवती रांची-चोपन एक्सप्रेस की चपेट में आ गयी। हादसे में युवती के दोनों हाथ कट गये, जबकि शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आयी हैं। घायल युवती की पहचान गढ़वा थाना क्षेत्र के अशोक बिहार मोहल्ला निवासी धीरज सिंह की पुत्री पूर्णिमा कुमारी के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने गढ़वा सदर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर…
Jamshedpur. जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल बिल्डिंग में ‘गोल्डेन ज्वेलरी’ नामक बंद दुकान में हुई चोरी की बड़ी घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी किए गए चांदी के आभूषण, वजन मापने की मशीन और घटना में इस्तेमाल किए गए उपकरण बरामद किए हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 20 अगस्त को अज्ञात चोरों ने गोल्डेन ज्वेलरी दुकान का शटर तोड़कर लगभग 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के…
