New Delhi. रिलायंस समूह की डिजिटल सेवा कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स का शेयर बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद से अब तक करीब 28 प्रतिशत चढ़ चुका है। बीएसई में कंपनी का शेयर शुक्रवार को निर्गम मूल्य से 27.89 प्रतिशत उछलकर 1,431.20 रुपये पर रहा। एनएसई पर भी शेयर 27.90 प्रतिशत बढ़कर 1,431.30 रुपये पर पहुंच गया। इसके साथ ही कंपनी का बाजार पूंजीकरण तीन कारोबारी सत्रों में 12,754.51 करोड़ रुपये बढ़कर 13,17,996.49 करोड़ रुपये हो गया। बाजार पूंजीकरण के लिहाज से जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन चुकी है। इस मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज 15,74,578.54…
Author: News Desk
New Delhi. देश के दूसरे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में मचे घमासान के बीच टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा के बीच रविवार को एक गुप्त बैठक हुई। इसका मकसद टाटा ग्रुप की लीडरशिप में चल रहे मतभेदों को सुलझाना था। नोएल टाटा के आवास पर हुई इस मीटिंग का आयोजन लंबे समय तक टाटा ग्रुप से जुड़े रहे एन.ए. सूनावाला ने किया था। इसके एजेंडे में टाटा संस की लिस्टिंग, टाटा संस में SP ग्रुप की हिस्सेदारी को खरीदने का प्रस्ताव और चेयरमैन के तौर पर चंद्रशेखरन का कार्यकाल शामिल था।…
New Delhi. रेलवे बोर्ड के एक पूर्व सदस्य सहित विशेषज्ञों तथा सेवानिवृत्त वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने रेलवे मंत्रालय के उस निर्देश की आलोचना की है, जिसमें आग संबंधी सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे के सभी जोन को रात 11 बजे से सुबह पांच बजे के बीच मोबाइल फोन और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने सुझाव दिया कि इसके बजाय रेलवे मंत्रालय को ‘फ्यूज’ या ‘सर्किट ब्रेकर’ लगाने के निर्देश देने चाहिए, ताकि सर्किट में अत्यधिक करंट प्रवाहित होने पर बिजली की आपूर्ति अपने आप बंद हो जाए। रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य (इंजीनियरिंग) सुबोध जैन…
Hajaribag . झारखंड के हजारीबाग जिले में एक होटल पर हथियारबंद हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की और इस दौरान होटल का एक सुरक्षाकर्मी और कर्मचारी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात को कोर्रा थाना क्षेत्र के मतवारी इलाके में हुई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारी ने बताया, ”हमलावर कार से मौके पर पहुंचे और होटल के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। गोलीबारी में दरवाजे का शीशा टूट गया, जबकि सुरक्षाकर्मी और अन्य कर्मचारी बाल-बाल…
Ranchi. झारखंड के सिमडेगा जिले में 15 वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसके प्रेमी ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 19 वर्षीय आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को केरसई थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई। लड़की उसी दिन से लापता थी और बुधवार को उसका शव गिरमा नदी के पास एक सुनसान इलाके में मिला। अधिकारी ने बताया कि मृत लड़की के पिता की शिकायत के आधार…
New Delhi. टाटा मोटर्स ने इटली की वाणिज्यिक वाहन विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप में 89.42 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है। निविदा पेशकश के शुरुआती निपटान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद इवेको अब टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष अनुषंगी कंपनी बन गई है। दोनों कंपनियों ने शुक्रवार को संयुक्त बयान में कहा कि टाटा मोटर्स की अप्रत्यक्ष पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स बी.वी. ने इवेको के 23,81,57,212 सामान्य शेयरों का अधिग्रहण किया है। यह इवेको की कुल सामान्य शेयर पूंजी का लगभग 89.42 प्रतिशत है। बयान में कहा गया, इवेको ग्रुप अब टाटा मोटर्स का हिस्सा…
Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिरसानगर के हुंगरी टोला स्थित ओम नगर, रोड नंबर-02 में एक किराए के फ्लैट से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 102 एटीएम और डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं इस मामले का खुलासा…
Jamshedpur. एमजीएम थाना अंतर्गत मुखियाडांगा में सड़क हादसे में 60 वर्षीय कालीपदो कर्मकार की मौत के बाद स्थानीय लोगों का आक्रोश सड़कों पर देखने को मिल रहा है। हादसे से नाराज करीब ग्रामीण एनएच पर उतर आए हैं और सड़क जाम कर धरने पर बैठ गए हैं। दरअसल, एनएच पर मरम्मत कार्य में लगी तेज रफ्तार हाइड्रा की चपेट में आने से कालीपदो कर्मकार की दर्दनाक मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि वह अपनी बेटी के घर से पैदल अपने घर मुखियाडांगा लौट रहे थे। इसी दौरान डिमना से घाटशिला की ओर जा रही हाइड्रा ने उन्हें…
जमशेदपुर, 30 अक्टूबर 2026: जमशेदपुर के सिदगोड़ा टाउन हॉल में शुक्रवार को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026-27 का रंगारंग आयोजन किया गया। ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ थीम पर आयोजित इस उत्सव में पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न क्षेत्रों से 250 से अधिक छात्र-छात्राओं और युवा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। लोकनृत्य, लोकगीत, कविता लेखन, चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड, मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन के खेल…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से शुक्रवार को उनके बिष्टुपुर स्थित आवास पर जमशेदपुर पूर्वी के जोजोबेड़ा क्षेत्र के दर्जन भर लोग मिले और इलाके में पानी की समस्या के बारे में बात की। विधायक सरयू राय ने इन लोगों की बातों को गौर से सुनने के बाद पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और जुस्को के महाप्रबंधक संजीव झा से फोन पर बात की और उनसे आग्रह किया कि लोगों की पानी की समस्या दूर की जाए। गौरतलब है कि जमशेदपुर पूर्वी का विधायक रहते हुए सरयू राय ने जोजोबेड़ा क्षेत्र में जुस्को पर दबाव बनवाकर पाइपलाइन बिछवाया था।…
