Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का बनाया जा रहा था शिकार
Headlines

Jamshedpur: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया खुलासा, ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का बनाया जा रहा था शिकार

News DeskBy News DeskOctober 31, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर ऑनलाइन गेमिंग के जरिए लोगों को ठगी का शिकार बनाने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिरसानगर के हुंगरी टोला स्थित ओम नगर, रोड नंबर-02 में एक किराए के फ्लैट से साइबर ठगी का नेटवर्क संचालित कर रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लैपटॉप, 25 मोबाइल फोन, 102 एटीएम और डेबिट कार्ड, 67 सिम कार्ड समेत बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं

इस मामले का खुलासा रामगढ़ साइबर अपराध थाना में दर्ज एक पुराने कांड के अनुसंधान के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार, रामगढ़ साइबर थाना में दर्ज कांड संख्या 05/2026 (दिनांक 5 फरवरी 2026) की जांच के क्रम में पुलिस को आरोपियों के जमशेदपुर के बिरसानगर इलाके में सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसके बाद 29 अक्टूबर को रामगढ़ साइबर थाना की टीम अनुसंधान और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जमशेदपुर पहुंची

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर साइबर अपराध थाना जमशेदपुर, बिरसानगर थाना और रामगढ़ साइबर थाना की संयुक्त छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुंगरी टोला, ओम नगर रोड नंबर-02 स्थित कामेश्वर राम के मकान के प्रथम तल पर बने किराए के फ्लैट की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान पांच आरोपियों को कथित रूप से ऑनलाइन साइबर ठगी का संचालन करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Tata Sons की लिस्टिंग का फैसला मेरे हाथ में नहीं, नोएल टाटा से बोले चंद्रशेखरन, बेनतीजा रही सीक्रेट मीटिंग, पुनर्नियुक्ति का मुद्दा भी उठा

October 31, 2026

Railway: ट्रेन में रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद रखने का आदेश, फैसले की विशेषज्ञों ने की आलोचना, जानें क्या कहा?

October 31, 2026

Jharkhand: हथियारबंद हमलावरों ने होटल में की अंधाधुंध गोलीबारी, बाल-बाल बचे कर्मचारी

October 31, 2026
Recent Post

Jharkhand: प्रेमी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, फिर गला घोंटकर कर दी हत्या, आरोपी ने कबूला जुर्म, बतायी हत्या की वजह

October 31, 2026

Tata Motors: टाटा मोटर्स को हो गयी इटली की वाणिज्यिक वाहन कंपनी इवेको, कंपनी ने बहुलांश हिस्सेदारी का किया अधिग्रहण

October 31, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group