Ghatsila. घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार ने आगे चल रहे टैंकर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार दो युवक मामूली रूप से घायल हुए। जानकारी के अनुसार, कार चालक केशव अग्रवाल घाटशिला से जमशेदपुर जा रहे थे। इसी दौरान आगे चल रहे टैंकर के अचानक ब्रेक लगाने या कार के अनियंत्रित होने के कारण कार टैंकर से जा टकराई। दोनों युवक सीट बेल्ट लगाए हुए थे। टक्कर के बाद एयरबैग खुलने से उनकी जान बच गई। घटना के बाद…
Author: News Desk
Jamshedpur. खरकाई नदी का जलस्तर एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। सोमवार अपराह्न चार बजे नदी का जलस्तर 126 मीटर दर्ज किया गया था, जो मंगलवार सुबह आठ बजे बढ़कर 128.23 मीटर पहुंच गया। खरकाई नदी का खतरे का निशान 129 मीटर निर्धारित है। ऐसे में नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से महज 0.77 मीटर नीचे है। जानकारी के अनुसार, रायरंगपुर स्थित बैंकवेल के दो और खरकाई डैम के दो गेट खोले गए हैं। गेट खोले जाने के बाद नदी में पानी का प्रवाह बढ़ा है, जिसके चलते जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जलस्तर…
Ranchi .झारखंड के गिरिडीह जिले में मंगलवार सुबह जमीन धंसने के बाद एक कोयला खदान क्षेत्र में स्थित अस्पताल की इमारत में कई दरारें पड़ गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव में हुई, जो सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के कार्य क्षेत्र में आता है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ। सीसीएल के क्षेत्र महाप्रबंधक के.एस. गाइवाल ने बताया कि जमीन धंसने की सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रभावित क्षेत्र में लोगों तथा जानवरों के प्रवेश को रोकने के लिए कदम उठाए। उन्होंने कहा,…
New Delhi. हाल के हफ्तों में दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में एच1एन1 इन्फ्लुएंजा के मामलों में बढ़ोतरी के बीच विशेषज्ञों ने लोगों, खासकर संक्रमण से जटिलताओं का अधिक खतरा झेलने वालों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वायरस के पहले से अधिक घातक या गंभीर होने का कोई प्रमाण नहीं मिला है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की पूर्व मुख्य वैज्ञानिक और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की पूर्व महानिदेशक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से बातचीत में कहा कि एच1एन1 इन्फ्लुएंजा का एक ज्ञात स्वरूप है और यह कोई नया वायरस नहीं…
New Delhi. केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को कहा कि डाक विभाग का ‘डाक सेवा’ ऐप उपभोक्ताओं को घर बैठे स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, मनीऑर्डर समेत डाक विभाग की विभिन्न सेवाएं लेने की सुविधा देगा। सिंधिया ने ऐप की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि परीक्षण के दौरान इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया जा चुका है और इसकी सेवाएं पूरे देश में उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, हमारे ग्राहक घर या कार्यालय में बैठे सिर्फ एक क्लिक के जरिये डाक विभाग की सभी सेवाएं डाक सेवा ऐप पर बुक कर सकेंगे। इस ऐप के माध्यम…
Mumbai.सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका-ईरान गतिरोध फिर से बढ़ने और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 30 अंक टूटकर 77,336.32 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 38.80 अंक की गिरावट के साथ 24,179.50 अंक पर रहा। बाद में दोनों सूचकांकों में और गिरावट आई। सेंसेक्स 139.96 अंक टूटकर 77,235.23 अंक पर और निफ्टी 66.75 अंक की गिरावट के साथ 24,162.50 अंक पर कारोबार करने लगा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, मारुति, एनटीपीसी, पावर ग्रिड और…
Ranchi. झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता और धांधली के आरोपों से जुड़े मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई। JPSC की 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 और JSSC CGL परीक्षा की CBI जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के बाद अब झारखंड सरकार, JPSC और JSSC को अपना पक्ष अदालत के सामने रखना होगा। संबंधित पक्षों के जवाब मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट मामले में आगे की कार्रवाई और जांच को लेकर दिशा तय कर सकता…
Chaibasa. सारंडा जंगल से ओडिशा पुलिस ने नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद किया है। सुंदरगढ़ के केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फोरेस्ट से ये हथियार मिले हैं। झारखंड में सरेंडर करने वाले नक्सलियों की निशानदेही पर बरामद इन हथियारों के बारे में ओड़िशा पुलिस को भी झारखंड पुलिस ने ही सूचना दी थी।राउरकेला एसपी नितेश बाघवानी ने बताया कि झारखंड में सरेंडेर करने वाले नक्सलियों से सूचना मिली कि नक्सलियों ने केबलांग थाना क्षेत्र के सिल्कुट्टा रिजर्व फॉरेस्ट में हथियार छिपा कर रखा गया है। इसके बाद झारखंड पुलिस के डीभीएफ और बम निरोधक दस्ता की संयुक्त टीम…
Jamshedpur. सोनारी थाना अंतर्गत भूतनाथ मंदिर परिसर में सावन के आखिरी सोमवार को आदित्यपुर निवासी रीना चौधरी के गले से करीब पांच लाख रुपये कीमत की सोने की चेन चोरी हो गई। पूजा के बाद गले पर हाथ लगाते ही चेन गायब मिली। उन्होंने तत्काल सोनारी पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। रीना के अनुसार, वह अन्य महिलाओं के साथ भूतनाथ मंदिर पहुंची थीं। इससे पहले वह खाटू श्याम मंदिर गई थीं। उनका आरोप है कि वहां से तीन महिलाएं और तीन पुरुष उनका पीछा कर रहे थे। भीड़ का फायदा उठाकर मंदिर…
Mahadevshal. झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल धाम में सावन की अंतिम सोमवारी पर आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। रविवार शाम से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालु रेल, निजी वाहनों और पैदल यात्रा कर महादेवशाल धाम पहुंचे। कांवरिया बोल बम का जयघोष करते हुए कांवर लेकर मंदिर पहुंचे। सोमवार तड़के सुबह पुजारी सुधीर झा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट…
