जमशेदपुर। जमशेदपुर और कोल्हान क्षेत्र के औद्योगिक और खनन क्षेत्रों में काम करने वाले मजदूरों के लिए सिलिकोसिस एक गंभीर और जानलेवा बीमारी रही है। इस खतरनाक बीमारी से ग्रसित मरीजों और इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा चुके मृतकों के आश्रितों को सरकारी सहायता और मुआवजा प्रदान करने की दिशा में पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार काम कर रहा है। इसी कड़ी में जमशेदपुर के साकची स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MGM Medical College Hospital) प्रबंधन ने सिलिकोसिस पीड़ितों की स्वास्थ्य जांच और प्रमाणन के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। मेडिकल बोर्ड की…
Author: News Desk
जमशेदपुर।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के सचिव और झारखंड प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी भूपेंद्र मरावी का आज सुबह 10:30 बजे जमशेदपुर सर्किट हाउस में भव्य आगमन हुआ। उनके आगमन पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ उनका जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस महत्वपूर्ण बैठक ने आगामी संगठनात्मक कार्यों के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा भरने का काम किया है। सर्किट हाउस में दिखा कांग्रेसियों का भारी उत्साह जमशेदपुर सर्किट हाउस पहुंचने पर पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह की अध्यक्षता में पार्टी के तमाम बड़े नेताओं…
जनगणना कार्य में जा रहे बुजुर्ग शिक्षक और युवक को रोककर मांगे गये 10 हजार रुपये, डीएसपी ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया आश्वासन हेलमेट और कागजात रहने के बावजूद रोके गये बाइक सवार, पुलिस की कार्यशैली से नाराज़ दिखे लोग जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन स्थित चाईबासा स्टैंड के पास ट्रैफिक चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों पर बाइक सवार बुजुर्ग और उनके बेटे से अवैध रूप से पैसे मांगने का आरोप लगा है। जानकारी के अनुसार कोवाली निवासी चंदन सरदार अपने चाचा जो शिक्षक है और गाड़ी चलाने में असमर्थ है, वो जनगणना कार्य करने जा रहे थे. उनकी…
जमशेदपुर । खेल भावना और प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए जमशेदपुर एफसी (Jamshedpur FC) ने शुक्रवार की शाम ‘एएफसी ग्रासरूट डे’ (AFC Grassroots Day) के अवसर पर एक भव्य और मजेदार फुटबॉल कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह शानदार इवेंट जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्टिफिशियल टर्फ पर आयोजित किया गया, जहां बच्चों ने खेल, मनोरंजन और नई तकनीकी बारीकियों को सीखने का भरपूर आनंद लिया। 200 से अधिक युवा खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा इस विशेष खेल उत्सव में जमशेदपुर एफसी फुटबॉल स्कूल के लगभग 200 युवा और होनहार बाल फुटबॉलरों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति…
जमशेदपुर : शनिवार को पोटका विधायक संजीव सरदार ने जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत चर्चित बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को लेकर घाघीडीह एवं गीड्डीझोपड़ी क्षेत्र का निरीक्षण किया। चिलचिलाती धूप के बावजूद विधायक स्वयं ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर योजना के कार्यों का बारीकी से अवलोकन करते नजर आए। निरीक्षण के दौरान उनके साथ पेयजल विभाग के भागीरथ कुमार एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ उन्होंने पाइपलाइन, कनेक्शन एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा लंबित कार्यों को तेजी से पूरा करने का निर्देश दिया। 15 जून की समयसीमा को लेकर विधायक गंभीर निरीक्षण के दौरान विधायक संजीव सरदार ने…
जमशेदपुर। ट्रेनों की लेट लतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति रविवार, 24 मई को घाटशिला में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी। यह अभियान शाम साढ़े चार बजे प्रारंभ होगा। यह जानकारी समिति के संयोजक शिव शंकर सिंह ने दी। यहां जारी बयान में उन्होंने बताया कि इस अभियान में आम जनता से शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार को घाटशिला स्टेशन के सामने स्थल चयन हेतु सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे, स्वारिक राज शुक्ला आदि घाटशिला पहुंचें एवं स्थानीय लोगों से…
Ranchi. झारखंड में लगातार चढ़ते पारे और भीषण गर्मी के सितम को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, अब सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारियों, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर और प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था करनी होगी। प्रशासन को यह भी निर्देश दिया गया है कि पेयजल…
Ranchi. झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार ने शनिवार को कहा कि राज्य में 20 जून से शुरू होने वाली विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कवायद से पहले 75 प्रतिशत मतदाताओं का 2003 की मतदाता सूची के साथ उनके माता-पिता के विवरण के आधार पर मिलान (पैरेंटल मैपिंग) पूरा कर लिया गया है। कुमार ने बताया कि शनिवार से सभी मतदान केंद्रों पर उन मतदाताओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी, जिनकी अब तक मैपिंग नहीं हुई है। मिलान किए गए मतदाताओं को आगामी एसआईआर प्रक्रिया के लिए कोई अतिरिक्त दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। झारखंड में…
New Delhi. पेट्रोल और डीजल की कीमतों में शनिवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 87 पैसे लीटर जबकि डीजल के दाम 91 पैसे प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। पिछले10 दिनों से भी कम समय में यह तीसरा मौका है जब ईंधन के दाम बढ़ाये गये हैं। उद्योग से जुड़े सूत्रों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 87 पैसे बढ़कर 98.64 रुपये से 99.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की कीमत 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये से बढ़कर 92.49 रुपये हो गई है। पेट्रोल, डीजल के दाम में 15 मई के बाद…
Ranchi. राज्यसभा की 24 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और दो सीटों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्ष के वर्तमाल संख्याबल में बहुत ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को एक या दो सीटों का फायदा हो सकता है। निर्वाचन आयोग ने पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे समेत राज्यसभा के मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल आगामी दो महीने में समाप्त होने के मद्देनजर उच्च सदन की 24 सीट के लिए 18 जून को चुनाव कराने की शुक्रवार को घोषणा की।…
