जमशेदपुर: जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार पर छात्रों, युवाओं और सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों के दमन का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राज्य में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि अपने अधिकारों, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और सुरक्षित भविष्य की मांग को लेकर आवाज उठाने वाले छात्रों एवं युवाओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करना और उन्हें प्रताड़ित करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है। छात्रों पर कार्रवाई को लेकर सरकार पर हमला विद्युत महतो…
Author: News Desk
जमशेदपुर: विद्यापति परिषद, बागबेड़ा कॉलोनी की कार्यकारिणी के पुनर्गठन एवं चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। चुनाव में अनूप मिश्रा ‘ज्योति’ को अध्यक्ष, अखिलेश मिश्रा को महासचिव और रंजीत झा को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। परिषद के कुल 34 सदस्यों में से सात सदस्य शहर से बाहर होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सके। उपस्थित 27 सदस्यों में से 20 सदस्यों ने चुनाव में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इसके अलावा परिषद के मार्गदर्शक मंडल के 10 वरिष्ठ सदस्य भी विशेष रूप से मौजूद रहे। चुनाव समिति की देखरेख में हुई प्रक्रिया चुनाव…
जमशेदपुर: आवाज़-ए-मंच की ओर से आयोजित ‘सावन क्वीन 2026’ कार्यक्रम हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और रैंप वॉक, नृत्य, गीत, गेम्स एवं म्यूजिकल चेयर जैसी विभिन्न गतिविधियों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों में खासा उत्साह देखने को मिला। रंग-बिरंगे सावन माह के माहौल के बीच महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मनोरंजक प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने प्रतिभागियों को अपनी कला और रचनात्मकता प्रदर्शित करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जुड़ने का अवसर भी दिया। रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां…
बिलासपुर – ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या 5 एवं 6 के उन्नयन कार्य के कारण दिनांक 25 अगस्त 2026 से 20 अक्टूबर 2026 के दौरान निर्धारित परिचालन तिथियों में कुछ ट्रेनों के परिचालन पर प्रभाव पड़ेगा। इसी सन्दर्भ में यात्रियों की सुविधा एवं परिचालन व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों के शॉर्ट टर्मिनेशन एवं शॉर्ट ओरिजिनेशन की व्यवस्था मालतीपाटपुर स्टेशन पर की गई है। मालतीपाटपुर स्टेशन में शॉर्ट टर्मिनेशन होने वाली ट्रेनें 👉 गाड़ी संख्या 12145 (एलटीटी -पुरी एक्सप्रेस) 25 अगस्त से 20 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित परिचालन तिथियों को…
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बुंडू के बेसराडीह गांव पहुंचकर रेल हादसे में जान गंवाने वाले कृष्णा मुंडा के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कृष्णा मुंडा का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द पैतृक गांव लाने के लिए राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं रांची के उपायुक्त से बात की। बेसराडीह निवासी कृष्णा मुंडा रोजगार की तलाश में चेन्नई जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हुए रेल हादसे में उनकी मौत हो गई। परिजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनके लिए पार्थिव शरीर को…
जमशेदपुर: सावन की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हर हर महादेव सेवा संघ की ओर से 26वीं भव्य वार्षिक भजन संध्या का आयोजन सोमवार, 24 अगस्त 2026 को कालीमाटी रोड में किया जाएगा। 25 वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक एवं सामाजिक परंपरा के तहत इस वर्ष भी शिवभक्तों के लिए भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक एवं कलाकार मनोज तिवारी अपनी प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों पर शिवभक्त भक्ति की रसधार में सराबोर होंगे। आयोजन स्थल पर विशाल वाटरप्रूफ पंडाल, अत्याधुनिक साउंड सिस्टम, आकर्षक विद्युत सज्जा और बर्फ से…
जमशेदपुर,: आगामी 26 अगस्त को जमशेदपुर में निकलने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी (जुलूस-ए-मोहम्मदी) को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए रविवार शाम साकची थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जुलूस के मार्ग, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता साकची थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा ने की। जुलूस मानगो गांधी मैदान से निकलकर आम बागान मैदान तक पहुंचेगा। इस दौरान संभावित भीड़ और यातायात दबाव वाले स्थानों पर विशेष व्यवस्था किए जाने पर जोर दिया गया। एमजीएम गोलचक्कर से शीतला मंदिर तक अतिरिक्त…
जमशेदपुर: संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनके विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जमशेदपुर महानगर ने कलश वंदन अभियान की शुरुआत की। सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन सभागार में आयोजित कलश वितरण कार्यक्रम में संत रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर, वाराणसी की पवित्र माटी से युक्त कलश 28 मंडल अध्यक्षों को सौंपे गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जमशेदपुर महानगर उपाध्यक्ष संजीव सिंह ने की। इस अवसर पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष आभा महतो, जिला प्रभारी बबन गुप्ता…
Ranchi. जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में पूछताछ के लिए अभय तिवारी, उनकी पत्नी और उनके भाई को हिरासत में लिया गया है। सीआईडी के अनुसार, गोड्डा जिले के पौड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात रहे अभय तिवारी को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, जबकि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने एक बयान में कहा, “झारखंड स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित अनियमितताओं के संबंध में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अभय, अक्षय और सुषमा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू…
Ranchi. झारखंड के गिरिडीह में शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंकने की कोशिश करते समय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। उन्होंने बताया कि भाजपा के 15 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया, जबकि करीब 90 अन्य कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी। इधर, रांची में पुलिस और नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के बीच हुई झड़प के सिलसिले में शनिवार को 14 नामजद और 200 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ कम से कम तीन प्राथमिकी दर्ज की गईं। ये प्राथमिकी सरकारी कामकाज में कथित तौर पर बाधा डालने और पुलिस के साथ झड़प करने के आरोप…
