Author: News Desk

Chaibasa. चाईबासा-चक्रधरपुर मुख्य मार्ग पर बाईहातु गांव के पास शनिवार दोपहर इंडियन ऑयल का एक पेट्रोल-डीजल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर अंदर से दो भागों में बंटा हुआ था। एक हिस्से में पेट्रोल और दूसरे में डीजल भरा हुआ था, जो हादसे के बाद सड़क पर बहने लगा। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बाल्टी-डिब्बे लेकर सड़क पर फैले ईंधन को इकट्ठा करने लगे। टैंकर चालक रवींद्र राम ने बताया कि वह खूंटी से पेट्रोल और डीजल लेकर चाईबासा से लगभग 10 किलोमीटर आगे स्थित एक पेट्रोल पंप जा रहा था। चालक…

Read More

New Delhi.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ शनिवार को पहली बैठक की जिसमें चुनावी रणनीति और जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को लेकर चर्चा की गई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं एवं पहलों को जनता तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने बताया कि दिन में और बैठकें प्रस्तावित हैं, जिनमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और राज्य प्रभारी शामिल होंगे। भाजपा ने इस…

Read More

Saraikela. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के चिल्गू के पास इथनॉल से लदा एक टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही स्विफ्ट कार को अपनी चपेट में लेने के बाद सड़क पर पलट गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी। हादसे में कार में सवार तीन लोग घायल हो गये। हालांकि, तीनों की स्थिति सामान्य है। जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में सवार लोग रांची एयरपोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान चिल्गू के पास हादसा हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पलटे टैंकर से इथनॉल का…

Read More

Ranchi.झारखंड के रामगढ़ जिले में इस्पात के कारखाने में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार आधी रात को हेहल स्थित इस्पात के कारखाने के ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ से आग फैल गई। ‘कैप्टिव पावर प्लांट’ का मतलब है किसी फैक्टरी या उद्योग द्वारा अपनी जरूरत की बिजली खुद पैदा करने के लिए लगाया गया बिजली संयंत्र। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से झुलसे कम से कम चार…

Read More

Ranchi. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने शनिवार को झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार पर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को धोखा देने और भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग करने वालों के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। सोरेन ने मांग की कि राज्य सरकार कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की सिफारिश करे। उन्होंने दावा किया कि नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने का सत्तारूढ़ गठबंधन का कोई इरादा नहीं है। सोरेन ने आरोप लगाया,झामुमो कार्यकर्ताओं और पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से…

Read More

Jamshedpur News: आज के दौर में जब बच्चे तेजी से डिजिटल स्क्रीन और सोशल मीडिया की ओर आकर्षित हो रहे हैं, ऐसे समय में जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स ने एक सराहनीय पहल करते हुए नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं, आध्यात्मिकता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रयास किया। सावन के पवित्र महीने में साकची स्थित अग्रसेन भवन में विशेष ‘बाल पार्थिव शिवलिंग पूजा’ का आयोजन किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में पांच से 15 वर्ष आयु वर्ग के 108 बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने शिवलिंग पूजा में शामिल होकर भगवान शिव के महत्व, भक्ति और भारतीय संस्कृति एवं…

Read More

धनबाद: श्रावणी मेला के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी कड़ी में धनबाद मंडल द्वारा धनबाद, चंद्रपुरा और कतरासगढ़ स्टेशनों पर एक विशेष सेवा एवं सहायता अभियान चलाया गया है, ताकि कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। यात्रियों के मार्गदर्शन और सहायता के लिए विशेष काउंटर वाणिज्य विभाग की पहल: धनबाद रेलवे स्टेशन पर वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य के अनुसार प्लेटफॉर्म और ट्रेनों की सही…

Read More

जमशेदपुर,: समाहरणालय सभागार में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन, हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान तथा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान जुलाई माह में हुई सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान जिले में 21 सड़क दुर्घटनाओं में 6 लोगों की मौत होने पर उपायुक्त ने चिंता जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर प्रभावी…

Read More

जमशेदपुर: दिव्यांगजनों और उनके परिवारों के अधिकार, विकास एवं सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर आयोजित 98वीं Regional Parents Meet (RPM) में झारखंड से 11 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। यह क्षेत्रीय बैठक 22 और 23 अगस्त 2026 को राउरकेला, ओडिशा में आयोजित की जा रही है। PARIVAAR NCPO द्वारा आयोजित इस बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि, अभिभावक और दिव्यांगजनों से जुड़े संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल, सामाजिक सुरक्षा और अधिकारों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर रहे हैं। बैठक का उद्देश्य दिव्यांगजनों और उनके परिवारों से जुड़े मुद्दों को व्यापक मंच पर उठाना तथा उनके लिए बेहतर अवसर…

Read More

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर राउरकेला- टाटानगर- किऊल- मानसी-सहरसा-पूर्णिया-कटिहार के बीच सीधी नई रेल सेवा शुरू करने तथा ट्रेन संख्या 28181/ 28182 के मार्ग विस्तार/परिवर्तन की मांग की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने पत्र में टाटानगर- सहरसा रेल सेवा समिति, आदित्यपुर, सरायकेला- खरसावां द्वारा प्रस्तुत जनहितकारी मांगों का उल्लेख करते हुए कहा कि कोसी एवं सीमांचल क्षेत्र के लाखों श्रमिक, विद्यार्थी, व्यापारी एवं नौकरीपेशा लोग रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा और व्यवसाय सहित विभिन्न कारणों से टाटानगर, राउरकेला, चक्रधरपुर तथा झारखंड-ओडिशा के अन्य औद्योगिक एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में नियमित आवागमन…

Read More