Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ शुक्रवार को रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाने की कोशिश की तथा उनकी पुलिस के साथ झड़प हुई। जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के बैनर तले छात्र नेताओं ने झारखंड सरकार पर अभ्यर्थियों को धोखा देने और विश्वासघात करने का आरोप लगाया है। इससे पहले उच्च न्यायालय ने 11वीं से 13वीं जेएसएससी तथा जेएसएससी-सीजीएल के जरिए की गयी नियुक्तियों को रद्द करने वाली कुछ अधिसूचनाओं पर रोक लगा दी है। एक अधिकारी ने बताया, भारी संख्या में प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री सोरेन…
Author: News Desk
हाजीपुर: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने पटना और एसएमवीटी बेंगलूरु के बीच चल रही दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरु स्पेशल ट्रेन को नियमित एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में संचालित करने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 22365/22366 दानापुर-एसएमवीटी बेंगलूरु-दानापुर एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 1 सितंबर 2026 से शुरू होगा। दानापुर से ट्रेन संख्या 22365 का नियमित परिचालन 1 सितंबर से प्रतिदिन और एसएमवीटी बेंगलूरु से ट्रेन संख्या 22366 का परिचालन 3 सितंबर 2026 से प्रतिदिन किया जाएगा। ट्रेन में कुल 24 कोच होंगे। इनमें 2 एलएसएलआरडी, 7 साधारण द्वितीय श्रेणी, 10 शयनयान, 3 तृतीय वातानुकूलित और 2 द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी…
जमशेदपुर: राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 755 विद्यार्थियों ने भौतिक रिपोर्टिंग पूरी कर ली है। विद्यार्थियों को JoSAA, CSAB और DASA के माध्यम से सीट आवंटित की गई थी। संस्थान के शैक्षणिक विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भौतिक रिपोर्टिंग 17 से 20 अगस्त 2026 तक डायमंड जुबिली लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स (DJLHC) में आयोजित की गई। 20 अगस्त को शाम 6 बजे तक कुल 755 विद्यार्थियों ने रिपोर्टिंग पूरी की। इनमें JoSAA/CSAB/DASA के 753 और SII के 2 विद्यार्थी शामिल हैं। संस्थान में कुल 761 सीटों का आवंटन…
रिजर्व बैंक की क्षेत्रीय निदेशक संग एमएसएमई के वित्तीय_बैंकिंग विषयों पर हुई विस्तृत चर्चा आदित्यपुर (का.प्र.): आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की क्षेत्रीय निदेशक रक्षा मिश्रा एवं एजीएम अरविन्द एक्का की उपस्थिति में एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण वित्तीय एवं बैंकिंग विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में एशिया और लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधियों ने एमएसएमई क्षेत्र की व्यावहारिक समस्याओं और बैंकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा. क्रेडिट लिंक्ड कैपिटल सब्सिडी को पुनः प्रारंभ करने की मांग बैठक में उपस्थित एमएसएमई प्रतिनिधियों ने तकनीकी उन्नयन एवं आधुनिकीकरण को बढ़ावा…
जमशेदपुर: भारतीय धातु संस्थान (IIM), जमशेदपुर चैप्टर की ओर से कक्षा XI और XII के विद्यार्थियों के लिए 14वीं IIM जमशेदपुर वार्षिक धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान क्विज (IIM Jsr AM2Q-2026) का आयोजन 25 अगस्त 2026 को किया जाएगा। क्विज मंगलवार को दोपहर 2 बजे से CSIR-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (CSIR-NML) सभागार, बर्मामाइंस, जमशेदपुर में आयोजित होगी। यह क्विज IIM जमशेदपुर चैप्टर की महत्वपूर्ण शैक्षणिक आउटरीच पहल है। इसका उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों में धातुकर्म एवं पदार्थ विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आधुनिक समाज और तकनीकी विकास में धातुओं, मिश्रधातुओं, उन्नत पदार्थों तथा पदार्थ…
जमशेदपुर: समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने व्यक्तिगत और सामाजिक समस्याओं के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं बुनियादी सुविधाओं से जुड़े आवेदन और शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जन शिकायत निवारण दिवस में राशन कार्ड, दुकान आवंटन, मंइयां सम्मान योजना, होमगार्ड बहाली, जमीन विवाद, आवास, जलजमाव, मुख्य सड़क और जमीन अतिक्रमण समेत कई मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। नागरिकों ने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन सौंपे। दिव्यांग नागरिक ने…
जमशेदपुर: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 (SIR-2026) के तहत दावा-आपत्ति के दौरान प्राप्त दस्तावेजों के सत्यापन के लिए जिला प्रशासन ने टीम का गठन किया है। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 22 और 23 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्राप्त दावों और आपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी। समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के नोडल पदाधिकारियों को दावा-आपत्ति के तहत प्राप्त दस्तावेजों के व्यवस्थित, निष्पक्ष और सावधानीपूर्वक सत्यापन को लेकर…
जमशेदपुर, 21 अगस्त 2026: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और जनसमस्याओं के समाधान की दिशा में विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में करीब 15 लाख रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान साकची शिव मंदिर लाइन में प्लॉट संख्या 61 से 66 के पीछे की ओर पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन कार्य की शुरुआत की गई। इसके अलावा सीतारामडेरा क्षेत्र के नंदनगर, भुइयांडीह में कब्रिस्तान के समीप महावीर गोप के घर से…
धनबाद, : उत्तर मध्य रेलवे के बीना यार्ड में रीमॉडेलिंग कार्य के चलते अक्टूबर 2026 में कई ट्रेनों के परिचालन मार्ग में अस्थायी बदलाव किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए प्रभावित ट्रेनों, परिवर्तित मार्ग और अस्थायी ठहराव की जानकारी जारी की है। रेलवे के अनुसार, बीना यार्ड रीमॉडेलिंग कार्य के कारण इंदौर-हावड़ा शिप्रा एक्सप्रेस, हावड़ा-इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस, अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस और कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तित रहेगा। इन ट्रेनों को बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रुठियाई और मक्सी के रास्ते चलाया जाएगा। इन ट्रेनों का बीना मालखेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया जाएगा। इसके अलावा हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस और भोपाल-हावड़ा…
Jamshedpur.जमशेदपुर के मानगो में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन की टीम को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। मामला मानगो के वार्ड संख्या 8 स्थित चाणक्यपुरी का है, जहां सुवर्णरखा नदी के तटवर्ती इलाके में बसे घरों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। दरअसल, नदी तट पर अतिक्रमण को लेकर करीब डेढ़ साल पहले ही एनजीटी की ओर से नोटिस जारी किया गया था। इसी नोटिस के आधार पर शुक्रवार को प्रशासन की टीम चाणक्यपुरी पहुंची और तीन घरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। मौके पर प्रशासन की टीम की मौजूदगी में घरों को तोड़ने…
