Jamshedpur. बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक राहुल सामड को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार स्मार्टफोन, एक लैपटॉप, घड़ी समेत चोरी के कई सामान बरामद किए हैं। इसके अलावा चोरी की वारदातों में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, चोरी की एक घटना बिरसानगर के जोन नंबर तीन में विजय गार्डेन के पास स्थित श्रेष्ठम स्वीट्स दुकान और टॉम जिम में हुई थी।…
Author: News Desk
Ranchi.खान एवं खनिज विकास (एमएमडीआर) संशोधन अधिनियम-2026 को लेकर हेमंत सरकार ने दो दिनों का विधानसभा सत्र बुलाया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आगामी 25 और 26 नवंबर को झारखंड विधानसभा का दो दिनों के सत्र में इस पर विशेष चर्चा कराने का निर्णय लिया गया है. मंगलवार की शाम हुई कैबिनेट की बैठक में सबसे पहले पिछले दिनों दिवंगत हुए मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी गई. उसके बाद 62 प्रस्तावों पर मंत्रिपरिषद ने सहमति जताई.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट की बैठक के बाद मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा…
Jamshedpur. एमजीएम अस्पताल में ब्रेन मलेरिया से पीड़ित छह वर्षीय बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। सरायकेला जिले के गोपालपुर निवासी राहुल जामूदा पिछले सात दिनों से अस्पताल की पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआइसीयू) में भर्ती था। हालत गंभीर होने के कारण उसे वेंटिलेटर पर रखकर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज किया जा रहा था। मंगलवार को इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। एमजीएम अस्पताल के शिशु रोग विभाग के एचओडी डॉ. केके चौधरी ने बताया कि राहुल ब्रेन मलेरिया से पीड़ित था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए 21 अक्टूबर से ही उसे वेंटिलेटर पर रखा…
जमशेदपुर, 27 अक्टूबर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बच्चों को शोषण, हिंसा और बाल विवाह से बचाने के उद्देश्य से जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कमलपुर थाना क्षेत्र के बांगुरदा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सैकड़ों छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम, मानव तस्करी, शिक्षा का अधिकार और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम, 2012 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। छात्राओं को बताए गए तीन महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर कार्यक्रम में…
जमशेदपुर। आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहायक प्राध्यापक सूर्यजीत सिंह को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में तकनीकी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 26 से 29 अक्टूबर 2026 तक तमिलनाडु के चेन्नई में आयोजित की जा रही है। इसमें पुरुष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिताएं शामिल हैं। टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से जारी आधिकारिक नियुक्ति पत्र के अनुसार, सूर्यजीत सिंह को चैंपियनशिप के सफल संचालन के लिए तकनीकी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। फेडरेशन के महासचिव इमरान ए. लारी ने नियुक्ति…
सरायकेला-खरसावां, 27 अक्टूबर 2026। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से सरायकेला-खरसावां जिले में 27 से 30 अक्टूबर तक तेज हवा, गर्जन-वज्रपात और भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम के संभावित प्रभाव को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह ने संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यक एहतियाती व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन की ओर से नगर निकायों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों (BDO), अंचल अधिकारियों (CO) और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने तथा किसी भी आपात परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार…
बिलासपुर। रेल परिचालन में सतर्कता और संरक्षा के प्रति कर्तव्यनिष्ठा दिखाने वाले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के चार कर्मचारियों को महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने सम्मानित किया। मंगलवार को आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान इन रेलकर्मियों को उनके उत्कृष्ट और सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान दिया गया। इन कर्मचारियों की सजगता से एक महिला की जान बचाने, रेलवे ट्रैक की अनियमितता का समय पर पता लगाने और मालगाड़ियों में हॉट एक्सल की पहचान करने में मदद मिली। रेलवे के अनुसार, सुरक्षित ट्रेन परिचालन सुनिश्चित करने में इन कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई और सतर्कता महत्वपूर्ण रही। ट्रैक पर कूदी महिला की स्टेशन…
जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर ने ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ अभियान को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इस अभियान के तहत आगामी 5 नवंबर को जमशेदपुर में विशाल पदयात्रा आयोजित करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्रों में प्रबुद्धजनों की गोष्ठियां, शिक्षण संस्थानों में युवा संवाद, छात्र प्रतियोगिताएं और सोशल मीडिया अभियान समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की तैयारियों और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए सोमवार को बारीडीह क्षेत्र के बागुननगर स्थित आशीर्वाद कल्याण मंडप में भाजपा जमशेदपुर महानगर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इसमें सांसद विद्युत…
जमशेदपुर। किसी के लिए अपने हाथों से लिख पाना नई शुरुआत बना, तो किसी के लिए मोटरसाइकिल चलाना आत्मविश्वास की वापसी का प्रतीक। जमशेदपुर के माइकल जॉन ऑडिटोरियम में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित निःशुल्क कृत्रिम हाथ प्रत्यारोपण शिविर में ऐसे भावुक पल देखने को मिले। हेल्प क्रॉस सोसाइटी, इनाली फाउंडेशन और रोटरी क्लब ऑफ पुणे डाउन टाउन के संयुक्त सहयोग से शुरू हुए दो दिवसीय शिविर का उद्घाटन धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा ने किया। कृत्रिम हाथ से लौटा आत्मविश्वास, लिखकर दिखाई अपनी क्षमता शिविर में ओडिशा से आए हेमंत महापात्र को कृत्रिम हाथ लगने के बाद मोटरसाइकिल चलाते…
जमशेदपुर, 27 अक्टूबर। पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में मंगलवार को डोबो और कदमा चेकपोस्ट पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने पर जोर दिया गया। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के निर्देश पर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के तहत की गई। डोबो और कदमा चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच पुलिस ने डोबो और कदमा चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभियान के दौरान…
