जमशेदपुर। जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा दिनांक 20 अगस्त 2026 को कॉमनोवा 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को अपनी सृजनात्मकता, ज्ञान, संप्रेषण क्षमता, रणनीतिक सोच, समस्या समाधान क्षमता तथा प्रबंधकीय कौशल का प्रदर्शन करने हेतु एक सशक्त मंच प्रदान किया। यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रो. इला कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डीन ऑफ एकेडमिक अफेयर्स डॉ. किश्वर आरा तथा डीन ऑफ कॉमर्स, डॉ. दीपा शरण की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ, जिनकी प्रेरणादायी सहभागिता ने कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। कॉमनोवा 2026 के…
Author: News Desk
जमशेदपुर : हर हर महादेव सेवा संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ द्वारा सावन की अंतिम सोमवारी, 24 अगस्त को परंपरागत रूप से आयोजित होने वाली 26वीं भजन संध्या के लिए आज शहर के वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें सादर आमंत्रित किया। प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त श्री राजीव रंजन, वरीय आरक्षी अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब, एसडीओ धालभूम श्री ए.के. मिश्रा, आरक्षी अधीक्षक नगर श्री ललित मीणा एवं आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण से मुलाकात कर भजन संध्या में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान करने का आग्रह किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पदाधिकारियों को कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए आग्रह…
जमशेदपुर,: जमशेदपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब के आदेश पर गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी और छिनतई की घटनाओं से संबंधित 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, 2 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस अब बरामद सामान के आधार पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों से आरोपियों के कथित…
गम्हरिया: आरएसबी ग्रुप के मूल सिद्धांत “मानवता ही हमारा मार्ग है, उत्कृष्टता ही हमारा लक्ष्य है” को चरितार्थ करते हुए आरएसबी यूनिट IV, गम्हरिया में वार्षिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर आरएसबी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. आर. के. बेहेरा के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया। शिविर में बेहेरा परिवार की संगीता बेहेरा और नलिनी बेहेरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने रक्तदान करने वाले कर्मचारियों और स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया तथा इस मानवीय पहल में सक्रिय भागीदारी की सराहना की। आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर एस. के. बेहेरा के सामाजिक उत्तरदायित्व और…
जमशेदपुर: शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलजमाव और प्रभावित परिवारों की स्थिति का विधायक पूर्णिमा साहू ने गुरुवार को जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मुलाकात की और घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। विधायक ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से लगातार बारिश के मद्देनजर विशेष सावधानी बरतने की अपील की। पूर्णिमा साहू ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और…
हाजीपुर: रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पटना और अहमदाबाद के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 09447/09448 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल का गाड़ी सं. 19423/19424 भागलपुर-अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में नियमित परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इस अमृत भारत एक्सप्रेस का परिचालन अहमदाबाद से 26 अगस्त, 2026 से प्रत्येक बुधवार को तथा भागलपुर से 28 अगस्त, 2026 से प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा। इस गाड़ी में एल.एस.एल.आर.डी. के 02, पेण्ट्रीकार का 01, साधारण द्वितीय श्रेणी के 11 तथा शयनयान श्रेणी के 08 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे। गाड़ी सं. 19423 अहमदाबाद-भागलपुर साप्ताहिक अमृत…
जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026। विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची के जनसंचार विभाग की ओर से बुधवार को विशेष फोटोग्राफी वॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की तकनीकों, रचनात्मक दृष्टिकोण और व्यावहारिक पहलुओं से परिचित कराना था। फोटोग्राफी वॉक के दौरान विद्यार्थियों को फोटो कंपोजिशन, प्रकाश एवं छाया, कैमरा एंगल, फ्रेमिंग, विषय चयन और सही क्षण को कैमरे में कैद करने जैसी महत्वपूर्ण तकनीकों की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने अलग-अलग स्थानों और परिस्थितियों में स्वयं फोटोग्राफी कर सीखी गई तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास किया। छात्रों ने सीखी फोटोग्राफी की बारीकियां…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम के अपर नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ बुधवार को निगम कार्यालय में बैठक की। उन्होंने गत मंगलवार को हुई मानगो नगर निगम की हंगामेदार बोर्ड बैठक के परिप्रेक्ष्य में अधिकारियों को नियम-कानून के अनुसार काम करने की हिदायत दी। सरयू राय ने कहा कि यथा संशोधित नगरपालिका अधिनियम-2011 के तहत नगर निगम की सारी कार्यकारी शक्तियां नगर आयुक्त के पास हैं। मेयर को कोई कार्यकारी शक्ति नहीं दी गई है। इसलिए निगम में किसी प्रकार की अनियमितता होने पर उसकी जिम्मेदारी नगर आयुक्त की होगी और…
जमशेदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जलजमाव और उत्पन्न परिस्थितियों का विधायक पूर्णिमा साहू ने सांसद विद्युत वरण महतो के साथ बुधवार को दौरा कर जायजा लिया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं जरूरतों की जानकारी ली। विधायक पूर्णिमा साहू और सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। तत्काल जरूरतों को देखते हुए प्रभावित लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई। राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा दौरे के…
जमशेदपुर, 19 अगस्त 2026। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना निर्माण और जनहित से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में राजकीय पारामेडिकल संस्थान और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के हस्तांतरण, रिजनल वैक्सीनेशन सेंटर के लिए नए भवन, केजीबीवी डुमरिया में पेयजल व्यवस्था तथा जुगसलाई कन्या उच्च विद्यालय में…
