Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 166.19 अंक टूटकर 77,070.93 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी भी 59 अंक फिसलकर 24,096.75 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, पावर ग्रिड और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं एचसीएल टेक, इन्फोसिस, इटर्नल, सन फार्मा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों…
Author: News Desk
Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता रघुवर दास ने मंगलवार को आरोप लगाया कि झारखंड की झामुमो नीत सरकार भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की प्रदर्शनकारी छात्रों की प्रमुख मांग पर चुप है। उन्होंने दावा किया कि उनके मुख्यमंत्री रहते एक भी प्रश्नपत्र लीक होने का मामला सामने नहीं आया था। ओडिशा के पूर्व राज्यपाल ने कहा, ‘मैं जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द किए जाने का स्वागत करता हूं, लेकिन झारखंड के छात्रों की सीबीआई जांच की प्रमुख मांग पर सरकार चुप है।’ उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ‘झूठी’ घोषणाएं कर छात्रों को…
Ranchi. झारखंड सरकार ने छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच, मंगलवार रात उन 44 भर्ती परीक्षाओं की सूची जारी की जिन्हें अनियमितताओं की वजह से रद्द किया गया है। झारखंड सरकार ने देर रात आठ अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि रद्द की गई परीक्षाओं में वे परीक्षाएं भी शामिल हैं, जो 2014 से झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएसस) और आउटसोर्स एजेंसी टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (टीडीपीएल) ने आयोजित की थीं। राज्य सरकार द्वारा रद्द परीक्षाओं में औषधि निरीक्षक, सहायक प्राध्यापक, डिप्टी कलेक्टर, दंत चिकित्सक, सहायक अभियंता, सिविल जज, अतिरिक्त लोक अभियोजक और वन क्षेत्राधिकारी जैसे पदों के लिए…
Jamshedpur.लगातार बारिश और डैम के फाटक खुलने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। स्वर्णरेखा और खरकई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। तटीय और निचले इलाकों में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ी है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने, नदी किनारे न जाने और आपात स्थिति में निर्देशों का पालन करने की अपील की है। बाढ़ का पानी अब केवल तटीय झुग्गियों तक सीमित न रहकर शहर के पॉश इलाके बिष्टुपुर के निचले रिहाइशी क्षेत्रों में भी तेजी से प्रवेश कर गया है। बिष्टुपुर, जुगसलाई, मानगो, बागबेड़ा और आदित्यपुर की बस्तियों के 800 से…
Jamshedpur. कर्नाटक के बीदर में हुई 93 लाख रुपये की एटीएम कैश वैन लूट और हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना के दो मुख्य आरोपियों को बिहार के वैशाली जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपियों तक पहुंचने के लिए कर्नाटक पुलिस की टीम ने करीब 20 दिनों तक गुप्त अभियान चलाया और अपनी पहचान छिपाने के लिए धार्मिक तीर्थयात्रियों का भेष तक धारण किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आलोक कुमार उर्फ अंबानी और अमन सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले बताए गए हैं। गिरफ्तारी के…
Jamshedpur. जमशेदपुर में मंगलवार को मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। बैठक के दौरान कई पार्षदों ने मेयर सुधा गुप्ता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कुछ पार्षदों ने “मेयर मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह पहली बार था, जब मानगो नगर निगम की बोर्ड बैठक में क्षेत्र के सांसद बिद्युत बरन महतो और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए थे। बैठक में शहर के विकास, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन और पार्षदों के क्षेत्रों में विकास कार्यों तप तो इंटर पर चर्चा हुई। इसी दौरान कुछ पार्षदों ने मेयर पर विकास…
Saraikela.चांडिल गोलचक्कर के समीप निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ काटकर बनाई गई नई सड़क पर अचानक चट्टान और मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा गिर पड़ा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां से कोई वाहन या राहगीर नहीं गुजर रहा था, जिससे जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हादसे के बाद सड़क पर भारी मात्रा में पत्थर और मिट्टी जमा होने से कांड्रा मार्ग पर आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्थानीय लोगों ने निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही पर कड़ा रोष जताया…
जमशेदपुर, 18 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक समिति महिला मंडल, सोनारी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय राखी मेले का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में भाजपा पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी एवं भाजपा जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समारोह में समाजसेवी सुकृतदास मानिकपुरी तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुधा दीदी और कोमल दीदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशामुक्त भारत अभियान के तहत लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रतिज्ञा दिलाने…
जमशेदपुर। टाटानगर रेल सिविल डिफेंस की ओर से मल्टी डिसीप्लिनरी डिविजनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (एमडीडीटीआई), टाटानगर के संगम ऑडिटोरियम में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में रेलवे के विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 73 रेलकर्मियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कमर्शियल, ऑपरेटिंग, इंजीनियरिंग, लोको शेड एवं मेडिकल विभाग के रेलकर्मियों को आपदा की स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर एवं राष्ट्रपति सम्मानित सदस्य कुमार ने अतिथि व्याख्याता के रूप में रेलकर्मियों को आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। आग लगने पर बचाव के…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बारिश के बीच स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है। फ्लड सेल, जमशेदपुर की ओर से जारी दैनिक रिपोर्ट के अनुसार दोनों नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। स्वर्णरेखा नदी 1.46 मीटर ऊपर बह रही फ्लड सेल की 18 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे की रिपोर्ट के अनुसार, मानगो ब्रिज साइट पर स्वर्णरेखा नदी का वर्तमान जलस्तर 122.96 मीटर दर्ज किया गया। यहां खतरे का निशान…
