जमशेदपुर। हाल में हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद प्रभावित क्षेत्रों में सफाई, जल निकासी और आपदा प्रबंधन कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (JNAC) की ओर से बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर सफाई एवं पुनर्स्थापना अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त योगेन्द्र प्रसाद, J.A.S. के निर्देशानुसार शास्त्रीनगर, कल्याण नगर, बागुनहातु और बारीडीह सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को सतर्क करने के लिए लगातार माइकिंग भी कराई जा रही है। कीचड़ और कचरे की हो रही सफाई बाढ़ के बाद प्रभावित इलाकों में जमा…
Author: News Desk
जमशेदपुर। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के सफल, निष्पक्ष और पारदर्शी क्रियान्वयन को लेकर सिंहभूम (कोल्हान) प्रमंडलीय आयुक्त रविरंजन कुमार विक्रम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) सहित संबंधित अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन, सचिव क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकार रुन्थु महतो, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित निर्वाचन कार्य से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान जिले में SIR-2026 के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति और आगामी…
जमशेदपुर,। उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय सभागार में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद निधि और विधायक निधि से संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर शिथिलता नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा कराने तथा योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा। पुल-पुलिया और सड़क योजनाओं की समीक्षा बैठक…
आदित्यपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) जमशेदपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नवगठित छात्र परिषद की घोषणा कर दी गई है। छात्र परिषद में श्रीनिवास प्रसाद को अध्यक्ष और श्रेया शर्मा को महासचिव मनोनीत किया गया है। परिषद का गठन छात्रों की भागीदारी बढ़ाने और संस्थान प्रशासन तथा छात्र समुदाय के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से किया गया है। नवगठित छात्र परिषद में प्रखर आनंद को खेल सचिव, आदित्य सिंह को सांस्कृतिक सचिव, अनुज कुमार को तकनीकी सचिव, कुमारी श्रेया को क्लब सचिव, आदित्य राज को पूर्व छात्र सचिव तथा राहुल कुमार और रम्या को पीजी प्रतिनिधि…
Jamshedpur. लगातार हो रही बारिश की वजह से स्वर्णरेखा और खरकई नदी उफान पर है। स्वर्णरेखा के तटीय इलाके में कई घरों में पानी घुस गया है। वहीं खरकई नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जमशेदपुर और आदित्यपुर के तटीय इलाके बाढ़ की चपेट में आ चुका है। देर शाम तक बाबा आश्रम, बनतानगर, रायडीह बस्ती, भाटिया मिलाकर करीब 2 सौ मकानों में पानी प्रवेश कर चुका है। खरकई खतरे के निशान से सात मीटर ऊपर बह रही है। शहर के तीन नगर निकायों और जमशेदपुर प्रखंड के 38 इलाके व बस्तियां बाढ़ से प्रभावित हुईं हैं। इन सभी के…
Ranchi झारखंड सीआईडी ने भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं के मामले में संदिग्ध मुख्य आरोपी अभय तिवारी की पत्नी और भाई को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी को एजेंसी के कार्यालय में कई घंटे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने गोड्डा जिले के पोड़ैयाहाट में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर तैनात अभय तिवारी को भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के मामले में 22 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान सीआईडी को पता चला कि…
Ranchi. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने की घोषणा के बाद कम से कम 2,000 लोगों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इन लोगों को डर है कि परीक्षा पास करने के बाद मिली उनकी सरकारी नौकरियां छिन सकती हैं। झारखंड सचिवालय के बाहर मंगलवार को धरने पर बैठे सफल अभ्यर्थियों में से एक ने कहा, ‘हमें हमारा अपराध बताइए। हमें नौकरी से बाहर मत कीजिए।’’ अभ्यर्थी निष्पक्ष रूप से अपना पक्ष रखने का अवसर देने की मांग कर रहे हैं। परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थियों के लगातार…
Ranchi. झारखंड के गुमला जिले में चार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें से एक पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने डुमरी थानाक्षेत्र के औरापट वन में छापा मारा और चारों को गिरफ्तार किया। झारखंड के पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने रामदेव लोहरा, क्षेत्रीय स्वयंभू कमांडर अरविंद नायक और संगठन के दो अन्य सदस्यों को गिरफ़्तार किया है। सिंह ने बताया कि लोहरा प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) से अलग हुए गुट जेजेएमपी का…
Mumbai. एक अरब 80 करोड़ डॉलर कारोबार वाले टाटा समूह की मूल कंपनी टाटा संस की मंगलवार को निर्धारित वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित करनी पड़ी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि सर रतन टाटा ट्रस्ट (एसआरटीटी) और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट (एसडीटीटी) संयुक्त रूप से बैठक के लिए अपना प्रतिनिधि नामित नहीं कर सके, जिसके कारण बैठक के लिए जरूरी न्यूनतम संख्या (कोरम) पूरी नहीं हो सकी और बैठक स्थगित करनी पड़ी। एक सदी से अधिक समय में यह पहला मौका है जब टाटा संस की एजीएम इस तरह स्थगित…
New Delhi. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) ने मंगलवार को कहा कि वह अगले पांच से छह साल में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत निवेश की योजना बना रही है। यह कंपनी के विस्तार अभियान का हिस्सा है, जिसमें अन्वेषण, खदानों का पुनरुद्धार और रणनीतिक साझेदारियां शामिल हैं। शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि उसने तांबा और महत्वपूर्ण खनिज क्षेत्र में कई रणनीतिक पहल की हैं और अगले 5-6 वर्षों में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक के पूंजीगत निवेश की योजना तैयार की है। यह कदम देश में बुनियादी ढांचे के…
