Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश
Headlines

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

News DeskBy News DeskOctober 27, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.  ओडिशा सरकार ने एक प्रचंड चक्रवाती तूफान के 28 अक्टूबर को पड़ोसी राज्य आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका के बीच रविवार को संवेदनशील इलाकों में कर्मचारियों और उपकरणों की तैनाती कर अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया। बांग्लादेश ने इस चक्रवाती तूफान को ‘अर्नब’ नाम दिया है. इसके आगे बढ़ने के साथ जमशेदपुर में भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. ऐसे में जमशेदपुर समेत पूरे झारखंड के विभिन्न हिस्सों में 27 से 30 अक्तूबर तक बारिश होने की संभावना है.भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अपने नवीनतम बुलेटिन में बताया कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना अवदाव पिछले छह घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ा और गहरे अवदाव में तब्दील हो गया। मौसम विभाग के अनुसार, इसके 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम निरंतर रफ्तार और 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ एक ‘बेहद प्रचंड चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश में बापटला और विशाखापत्तनम के बीच तट को पार करने की संभावना है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मौसमी प्रणाली के 28 अक्टूबर को दोपहर से पहले तट से टकराने की उम्मीद है। इसके टकराने का अनुमानित स्थान ओडिशा के गोपालपुर से लगभग 300 किलोमीटर दूर है। आईएमडी ने 27 से 29 अक्टूबर तक तीन दिनों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा कि गरज के साथ बारिश और 60 से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की संभावना है। मछुआरों को 24 अक्टूबर से समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group