Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust
Headlines

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

News DeskBy News DeskNovember 14, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने शनिवार को कहा कि टाटा संस को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कराने से 150 साल से अधिक पुराने इस समूह के काम करने का तरीका ”बुनियादी रूप से बदल जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि कंपनी की सबसे बड़ी हिस्सेदार संस्था समूह के गैर-सूचीबद्ध स्वरूप को बनाए रखने के लिए नियामकों के साथ बातचीत करने में ”रचनात्मक भूमिका” निभाएगी। नोएल ने यहां हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट (एचटीएलएस) में कहा कि ”कुछ लोग” समूह की होल्डिंग कंपनी को सूचीबद्ध कराने का प्रस्ताव रख रहे हैं, लेकिन उन्हें डर है कि सूचीबद्धता के बाद शेयरधारकों की संख्या बढ़ने से इसका ध्यान परोपकार से हटकर मुनाफे पर केंद्रित हो जाएगा।

शुक्रवार को 70 वर्ष के हुए नोएल ने कहा, ”मेरी चिंता यह है कि सूचीबद्धता, जिसका कुछ लोग प्रस्ताव कर रहे हैं, टाटा की कार्यशैली को बदल देगी। किसी दिन यदि हमारे 30-40 हजार शेयरधारक हो जाते हैं, तो परोपकार के ऊपर मुनाफे को प्राथमिकता मिल सकती है। मुझे लगता है कि इससे टाटा के काम करने का तरीका बुनियादी रूप से बदल जाएगा। उन्होंने आगे कहा, ”टाटा ट्रस्ट नियामकों और अन्य पक्षों के साथ मिलकर एक ऐसा समाधान निकालने की कोशिश करने में रचनात्मक भूमिका निभाएगा, जिससे टाटा की कार्यशैली वैसी ही बनी रहे जैसी वह है।

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल ने कहा कि ‘टाटा की कार्यशैली’ निरंतरता का प्रतिनिधित्व करती है। समूह के करिश्माई नेता के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की कमान संभालने वाले नोएल ने कहा कि इस मॉडल में मालिक की न तो मृत्यु हो सकती है, न वह सेवानिवृत्त हो सकता है और न ही उसे खरीदा जा सकता है।

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब देश के सबसे बड़े कारोबारी समूह के शीर्ष स्तर पर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। नोएल के नेतृत्व वाला टाटा ट्रस्ट सूचीबद्धता के खिलाफ है। वहीं, चेयरमैन एन चंद्रशेखरन के नेतृत्व वाले टाटा संस के प्रबंधन का कहना है कि उसे देश के कानून का पालन करना होगा और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के निर्देशों के अनुसार कंपनी को सूचीबद्ध कराना होगा।

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026
Recent Post

Tata Sons के शेयर बाजार में सूचीबद्धता पर Noyel Tata ने जतायी आशंका, बोले-कामकाज का तरीका बदल जाएगा, बातचीत करेगा Tata Trust

November 14, 2026

Jamshedpur: स्वर्णरेखा घाट पर बढ़ा नदी का जलस्तर, डूब गए छठ पूजा के लिए तैयार कई घाट

November 14, 2026

Jamshedpur: छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो के डिमना बस्ती में बंद घर का ताला तोड़कर गहने और नकद चोरी

November 14, 2026

Chaibasa SIR: पश्चिमी सिंहभूम जिला ‘मैपिंग नहीं होने’ और ‘तार्किक विसंगति’ से जुड़े मामलों के निपटारे में सबसे आगे रहा

November 14, 2026

Jharkhand BJP: होटवार जेल में कैदी के साथ ‘कुकर्म’ मामले में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने की CBI जांच की मांग

November 14, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group