Chatra. प्रतिबंधित माओवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के एक एरिया कमांडर को झारखंड के चतरा जिले से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण गंझू उर्फ मोच्छू (40) को लावालौंग थाना क्षेत्र के परमातू स्थित उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए गांव आया था। चतरा के पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने संवाददाताओं से कहा, आरोपी को रविवार को उसके पैतृक गांव से गिरफ्तार किया गया। वह टीएसपीसी से जुड़ा हुआ है और…
Author: News Desk
Baripada. ओडिशा के मयूरभंज जिले में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से रेल की पटरियों के नीचे की मिट्टी बह जाने के बाद बारिपदा-बांगिरिपोसी रेल मार्ग पर ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, बारिश का पानी आने के कारण करीब 50 मीटर तक पटरियों के नीचे की मिट्टी और कंक्रीट बह गया। यह घटना स्टेशन बाजार क्षेत्र के सुनागड़िया के पास हुई। दक्षिण पूर्व रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘बेतनोटी और भंजपुर के बीच केएम 52/2 से 52/3 के बीच एलसी-36 के पास भूस्खलन की सूचना मिली…
Ranchi झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन (एमएमडीआर) विधेयक के विरोध को लेकर सत्तारूढ़ झामुमो और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे “सियासी नाटक” बताया और दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में राज्यों का खनिज राजस्व काफी बढ़ा है। मरांडी ने कहा कि खनिज क्षेत्र से राज्यों को मिलने वाला राजस्व 2014-15 में 25,206 करोड़ रुपये था, जो करीब 354 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2025-26 में 1,14,549 करोड़ रुपये हो गया। भाजपा नेता ने कहा, “केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में खनिज क्षेत्र से राज्यों…
Mumbai.पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 278.32 अंक टूटकर 77,450.64 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.65 अंक की गिरावट के साथ 24,230.45 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, इंटरग्लोब एविएशन, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक गिरावट में रहे। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, मारुति और एक्सिस बैंक के शेयर में तेजी रही। सेंसेक्स सोमवार को 281.09…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ अभ्यर्थियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन के बीच,मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा और 2014 से आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा की। यह फैसला सोरेन की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की एक लंबी बैठक में लिया गया। सोरेन ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कहा, सरकार ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग-संयुक्त स्नातक स्तर (जेएसएससी-सीजीएल) परीक्षा रद्द करने का फैसला किया है, जो प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मुख्य मांगों में से एक थी। हमने आउटसोर्स एजेंसी टीडीपीएल (टीएसआर डेटा प्रोसेसिंग प्राइवेट…
Ranchi. झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने सोमवार को यहां झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के कार्यालय में छापेमारी शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवार पिछले 24 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। सीआईडी के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) मनोज कौशिक ने बताया, ‘हम विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में जेएसएससी के कार्यालय में छापेमारी कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्र सितंबर 2024 में हुई जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा को रद्द…
Adityapur.सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गजिया निवासी उमेश लोहार ने अपनी पत्नी और दो साल की बेटी के लापता होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के 24 घंटे बाद भी दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार परेशान है। उमेश लोहार के अनुसार, उनकी पत्नी ने मायके जाने की बात कही थी। उन्होंने पत्नी को आरआईटी मोड़ पर छोड़ा और अपनी ड्यूटी पर चले गए। पत्नी ने भाटिया बस्ती स्थित मायके फोन कर वहां आने की जानकारी भी दी थी। हालांकि, बाद में सास ने फोन कर बताया कि वह घर नहीं पहुंची हैं।…
Jamshedpur. समाहरणालय सभागार में सोमवार को राजस्व से जुड़े विभिन्न मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने की। इस दौरान राजस्व संग्रहण, भू-अर्जन, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, म्यूटेशन, सीमांकन और नीलाम पत्र मामलों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले विभिन्न विभागों की अब तक की राजस्व उपलब्धि की जानकारी ली। समीक्षा के दौरान बताया गया कि राज्य कर विभाग के अर्बन अंचल में 19.52 प्रतिशत, जमशेदपुर अंचल में 25.12 प्रतिशत और सिंहभूम अंचल में 20.31 प्रतिशत राजस्व संग्रहण…
Jamshedpur:नीलडीह ग्वाला बस्ती के रामाधीन बागान के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गर्दन पर चापड़ सटाकर लूट लिये 13 हजार रुपयेजमशेदपुर के नीलडीह ग्वाला बस्ती स्थित रामाधीन बागान के पास सोमवार दोपहर बाइक सवार तीन युवकों ने एक युवक की गर्दन पर चापड़ सटाकर 13 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी बाइक से फरार हो गए। पीड़ित हरमीत सिंह न्यूवोको सीमेंट प्लांट में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 2:45 बजे वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान स्प्लेंडर बाइक पर सवार तीन युवक उनके पास पहुंचे और पेट्रोल के लिए 20…
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के रेलवे फाटक के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सुबह स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल के शवगृह में भेज दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार के अनुसार, पुलिस को सुबह करीब 4 बजे शव मिलने की सूचना मिली थी। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतका की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास…
