● प्रशिक्षण वर्ग में संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन, डिजिटल सशक्तिकरण और पंचायत चुनाव पर हुआ मंथन ● पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा समेत कई नेताओं ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन जमशेदपुर। भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में चल रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का रविवार को समापन हुआ। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविन्द्र राय, प्रदेश उपाध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप वर्मा, डॉ समर सिंह,…
Author: News Desk
आदित्यपुर। Adityapur Advocate Association की बैठक रविवार को संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता डी.एन. ओझा की अध्यक्षता में रोड नंबर-32 स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए राज्य में जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग उठाई गई। इस संबंध में प्रस्ताव भी पारित किया गया। आदित्यपुर-कंदरा सड़क की ट्रैफिक व्यवस्था पर चिंता बैठक में आदित्यपुर-कंदरा सड़क पर बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि पटेल चौक के पास बेतरतीब तरीके से टेंपो खड़े रहने के कारण हर…
जमशेदपुर । जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा सेन्ट्रल जेल घाघीडीह में रविवार को जेल अदालत लगाया गया । जेल अदालत में व्यवहार न्यायालय के एसीजेएम अजय कुमार गुरीया, डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी, लीगल एड कौंसिल के चीफ विदेश सिन्हा, सहायक सदस्य राजेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे । जेल अदालत में कुल दो केसों की सुनवाई की गई , जिसमें दोनों केस अन्सेटल रहा । एक भी केस का निष्पादन नही हो पाया । जेल अदालत के साथ साथ कैदियों के बीच कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एवं मेडिकल कैंप भी आयोजित किया गया । इस दौरान न्यायायिक पदाधिकारियों द्वारा कैदियों के…
जमशेदपुर और इसके आसपास के क्षेत्रों में ट्रेनों की लगातार हो रही लेटलतीफी को लेकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों का गुस्सा अब सड़क पर उतर आया है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने रेल प्रशासन को सीधे शब्दों में कड़ी चेतावनी दी है। साकची गोलचक्कर पर रेल यात्री संघर्ष समिति द्वारा आयोजित विशाल हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लेते हुए सरयू राय ने स्पष्ट कहा कि अगर समिति शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रही है, तो रेलवे इसे उसकी कमजोरी बिल्कुल न समझे। उन्होंने दो टूक लहजे में कहा कि यदि रेलवे ने अपनी कार्यप्रणाली में जल्द सुधार नहीं किया,…
जमशेदपुर। भारतीय रेलवे हमेशा से अपने यात्रियों की सुरक्षित और सुखद यात्रा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। अक्सर सफर के दौरान यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन जब रेलवे के कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी को पूरी तत्परता और संवेदनशीलता के साथ निभाते हैं, तो वह समाज के लिए एक बड़ी मिसाल बन जाता है। ऐसा ही एक उत्कृष्ट उदाहरण धनबाद रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले चोपन स्टेशन पर देखने को मिला, जहां रेलवे टिकट जाँच कर्मियों ने न सिर्फ एक यात्री का खोया हुआ कीमती बैग सकुशल वापस लौटाया, बल्कि एक अन्य ट्रेन में…
जमशेदपुर: बदलते जमाने के साथ माहवारी स्वच्छता व महिला मुद्दों को लेकर जागरूकता बढ़ रही है, लेकिन असल बदलाव हेतु जागरूकता को गांव के अंतिम व्यक्ति तक ले जाना अहम है। गांव देश की सबसे छोटी इकाई है, और पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से गांवों के अंतिम व्यक्ति तक जागरूकता पहुंच सकती है, इस दिशा में झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित केरूआडूंगरी पंचायत एक मिशाल बन कर उभर रहा है। पंचायत के प्रत्येक महिला को माहवारी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और बेहतर स्वास्थ्य हेतु सैनिटरी पैड के उपयोग करने की दिशा में प्रयास लगभग तीन वर्ष पहले…
New Delhi. शिक्षा मंत्रालय ने केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 12वीं की परीक्षाओं में ‘ऑन-स्क्रीन मार्किंग’ (ओएसएम) प्रणाली से अंकों पर असर पड़ने की चिंताओं को रविवार को खारिज किया और पुनर्मूल्यांकन तथा उत्तर पुस्तिका सत्यापन शुल्क घटाकर 100-100 रुपये करने की घोषणा की। अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला विद्यार्थियों की चिंता कम करने के लिए लिया गया है। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ओएसएम पूरी तरह त्रुटिरहित है और पारदर्शी मूल्यांकन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाई जाने वाली पद्धति है। स्कूल शिक्षा सचिव संजय कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कक्षा 12वीं की…
Ranchi. झारखंड सीआईडी (अपराध अन्वेषण विभाग) ने कई विदेशी नागरिकों को बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएएम) की ऑनलाइन आपूर्ति करने और बेचने के आरोप गिरिडीह जिले से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। सीआईडी ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा ऑनलाइन बाल यौन शोषण से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने की सूचना मिलने के बाद गंडेय थाना क्षेत्र के कोल्डीह इलाके में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सीआईडी ने विज्ञप्ति में कहा, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाब अंसारी और हसन रजा के रूप में हुई…
Hazaribag. हज़ारीबाग़ शहर के रहने वाले आकाश जैन को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन और निगरानी में अब उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। आकाश जैन का घर हज़ारीबाग़ शहर के झंडा चौक के पास स्थित है। वर्ष 2013 में आकाश जैन ने UPSC परीक्षा पास कर IRS जॉइन किया। इसके बाद उन्होंने आयकर विभाग और ED में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। वर्ष 2015 से 2018 तक वे मुंबई में आयकर विभाग में सहायक आयुक्त रहे।…
Ranchi. झारखंड के लोहरदगा जिले में बुजुर्ग मां और पत्नी पर हमला करके उनकी हत्या करने के आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्थिर है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना शनिवार शाम को भांद्रा थाना क्षेत्र के धनामुजी गांव में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान रूपी ओरांव (62) और सोमरी ओरांव (45) के रूप में हुई है। लोहरदगा के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सादिक अनवर रिजवी ने बताया,आरोपी मदवा ओरांव को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया। आरोप है…
